दोस्त को बचाने के लिए जान पर खेला सेना का जवान, दोस्त तो बच गया लेकिन

0
543
Ek Number News Hindi
Indian Army Jawaan Naveen Joshi saved his friend but gives him sole.

File Image

Delhi: असम राइ-फल्स के जवान ने अपने दोस्त की जिं-दगी बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना अपनी जान दांव पर लगा दी। जवान की चंपावत के बनबसा स्थित शारदा नहर में डूबने से अपनी जान गंवा दी। जवान अपने दोस्त को बचाने के लिए नदी में कूदा था। इस दौरान दोस्त तो किसी तरह बच निकला, लेकिन जवान नवीन जोशी नहीं बच सके। वो पानी के तेज बहाव में बह गए थे।

इस घटना के चौथे दिन ग्रामीणों ने शारदा नहर में उनका शव उतराते देखा। ग्रामीणों ने इसकी इन्फॉर्मेशन पुलिस को दी। बाद में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। असम राइ-फल के जवान नवीन पुलिस ने श-व को कब्जे में लेकर उसकी पहचान असम राइ-फल के जवान नवीन जोशी के रूप में की।

नवीन जोशी पुत्र स्व त्रिलोक चंद्र जोशी ग्राम गुदमी गड़ीगोठ के रहने वाले थे। वो असम राइ-फल्स में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि नवीन इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे, उन्हें अपनी यूनिट में वापस लौटना था, लेकिन आपदा की वजह से वो घर पर ही रुक गए थे।

जानकारी के अनुसार बनबसा के गढ़ीगोठ निवासी असम राइ-फल का जवान नवीन जोशी (45 वर्षीय) अपने दोस्तों के साथ शारदा नदी के किनारे बैठा था। तभी नवीन जोशी और हर्ष बहादुर चंद शारदा नदी में गिर गए। हालांकि हर्ष बहादुर चंद तैर कर नदी से बाहर निकल गया, लेकिन जवान नवीन जोशी पानी के तेज बहाव में बह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here