भारतीय महिला व पुरुष हॉकी टीम की जीत, ओलंपिक क्वालीफाई करने से एक कदम दूर है।

0
450
Hockey India Team
Kudos to our Men In Blue for claiming their victory over Russia in the first-leg of the ongoing Hockey. Olympic Qualifiers Odisha.

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को ओलंपिक क्वॉलिफायर के अपने-अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम ने जहां अमेरिका को 5-1 से करारी मात दी तो वहीं पुरुष टीम ने रूस को 4-2 से पराजित किया। इस शानदार जीत के साथ ही दोनों टीमें ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने के बेहद नज़दीक पहुंच गई है।

दोनों टीमें शनिवार को अपने दूसरा क्वॉलिफायर मुकबला खेलेंगी। ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने अमेरिका को 5-1 से करारी मात दी। भारत की तरफ से लिलिमा मिंज 28वें मिनट, गुरजीत कौर 42वें मिनट, शर्मीला देवी 40वें मिनट, गुरजीत कौर ने 51वें मिनट, नवनीत कौर 46वें मिनट में गोल किया।

अमेरिका की ओर से एरिन मटसन ने 54वें मिनट में गोल कर अपनी Team का गोल से शुरुआत किया। जानकारी के मुताबिक भारतीय महिला टीम के लिए दूसरे हाफ का खेल बहुत बेमिसाल रहा। 11 मिनट के भीतर ही इंडिया टीम ने चार गोल किए।

पुरुष टीम की ओर से प्रथम गोल हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट में किया। इसके बाद एसवी सुनील ने 48वें मिनट, मनदीप सिंह 24वें और 53वें मिनट में भारतीय का चौथा गोल किया था। भारतीय हॉकी टीम के ऐसे ही प्रदर्शन से भारतीय फैंस में उत्साह बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here