
पुरुष के मुकाबले महिला भी हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रही है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए केरल में एक नई पहल का शुभारंभ किया गया है। राज्य में महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लक्ष्य से एक मॉल का शुभारंभ किया गया है। इस मॉल की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे सिर्फ महिलाओं के द्वारा संचालन किया जाना है इसमे पुरुष का कोई भी रोल नही रहेगा।
इसका सारा कामकाज महिला ही करेंगी। महिलाओं के लिए इसे तैयार किया गया है। इस मॉल के संदर्भ में एक नई Story Add की गई है।
“महिला मॉल” के प्रबंध की कमान IIM के हाथों में होगी। भारतीय प्रबंधन संस्थान IIM कोझिकोड मॉल के प्रबंधन का काम संभलेगी। IIM महिलाओं को अपने पैरों में खड़े होने, किसी के ऊपर निर्भर ना होना और इस विकास की गति को बनाए रखने में सहयोग करेगी।
महिलाओं के नाम समर्पित इस “महिला मॉल” की अच्छी बातें सभी के सामने है। महिला मॉल एक नई पहल है महिलाओं के लिए, इस तरह के मॉल के संचालन के लिए पूरे देश भर में इसकी तारीफ की जा रही है। इससे महिलाओ को नोकरी के अवसर मिलेंगे। जिससे वो अपने सपने को पूरा कर पाएंगी। 750 महिलाओं को इस मॉल के माध्यम से नोकरी उपलब्ध कराई जाएगी।
अभी वर्तमान समय मे मॉल के संचालन की कमान महिलाओं का स्वयं सहायता समूह “कुदुंबश्री” के कंधों में हैं। कुटुंबश्री सहायता समूह बहुत अच्छे तरीके से अपनी सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता प्राप्त कर रही है। आने वाले टाइम में मॉल वितीय संकट से निपट सके और अपने लिए बनाए गए लक्ष्यों को समय पर पूरा कर सके, इस लिए IIM को प्रबंधन के लिए चयनित किया गया है।
प्रबंधन कुशलता का शिक्षा देने वाले IIM को महिलाओं का समर्थन देना बहुत हद तक सही साबित होगा। IIM का प्रयास रहेगी कि मॉल को ज्यादा पेशेवर ढंग से स्वचालित किया जा सकेगा। महिला को बनाने में लगभग तीन करोड़ रुपये हुए। इसे बनाने के लिए उस भूमि को पांच साल के लिए रेंट पर लिया गया है। पिछले साल 14 नवंबर से इसका शुभारंभ किया गया था।



