दो मुआ सांप (Sand Boa) करोड़ रु कीमत का अनोखा सांप, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में डिमांड की वजह जानें

0
2133

महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप से 50 लाख रुपये कीमत का रेड सैंड बोआ सांप (Red Sand Boa) हिरासत में लिया गया है, इस मामले में एक शख्स को भी हिरासत में लिया गया है। इस खबर से पुरे भारत में कोहराम मच गया की महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप से एक शख्स के पास से 50 लाख की कीमत का रेड सैंड बोआ सांप को जब्त किया गया है।

ये वन्यजीव संरक्षण Act के अंतर्गत सांप की संरक्षित प्रजाति है। इस मुद्दे से संबंधित शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस सहायक निरिक्षक नीलेश राणे ने कहा कि ये सांप नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र के समीप लगे एक वन्यजीव मार्केट से जब्त किया गया है, इसकी कीमत 50 लाख रुपये आँकी गई है। इस सांप को बेचने का प्रयास कर रहे, 20 वर्षीय जाधव नाम के शख्स को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, भारतीय दंड संहिता और वन्यजीव संरक्षण एक्ट के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस Sand Boa सांप की बहुत कीमत है

जानकारी के मुताबिक सांप की इस प्रजाति सैंड बोआ (Sand Boa) का इस्तेमाल जादू टोना, दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और पावर बढ़ाने की दवाओं को बनाने के कार्यो के लिए ज्यादातर किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की बहुत कीमत होती है। इस सांप में किसी भी प्रकार का जहर नहीं होता है।

इसका Shape अन्य सांप की तुलना में कुछ अलग होता है, इसका पूूंछ और सिर का आकार गोल होता है, जिसके कारण से इस सांप के दो सिर (2 Face Snake) होने की शंका होती है। इसी कारन सैंड बोआ सांप को 2 मुँह वाला सांप भी कहा जाता है। इस सांप को दिखाकर इंसानो में गलत इन्फॉर्मेशन फैलाई जाती है कि इस सांप से भाग्य का उदय होता है।

सैंड बोआ को दो मुँह (Double Faced Snake) वाला सांप कहाँ जाता है

ये सांप रात में ही अपने स्थान से बाहर निकलता है, आकार में मोटा होने की वजह से इसकी चाल धीमी होती है। इस सांप की सबसे मुख्य बात ये है कि ये कभी भी अपना खुद का बिल तैयार नही करता है, ये चूहों के बनाये बिलों में अपना घर बना लेता है। ये दूसरे सांपों को भी अपना भोजन बनाकर खा लेता है। मादा रेड सैंड बोआ एक बार में कम से कम छह बच्चों को पैदा करती है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि वह ये सांप बाजार में क्यों बेचना चाहता था।

इससे पहले भी 2 साल पहले एक शख्स दिल्ली में एक सैंड बोआ सांप के साथ पकड़ा गया था, जिसकी कीमत 2 करोड़ बताई गई थी। पिछले साल भी कुछ किससे कर्णाटक (Karnataka) और तमिलनाडु (Tamilnadu) से आये थे, जहाँ ऐसे ही सैंड बोआ सांप की तस्करी का मामला पुलिस ने पकड़ा था।

जब हमने कुछ जानकारों और पुलिस से इन केस के बारे में जानना चाहा तो हमें बताया गया की यह सैंड बोआ सांप को ब्लैक मार्केट या तरकारी मार्किट में 4 करोड़ तक बेचा जाता है। अब यह सांप जाता कहाँ है और इसका क्या होता है? यह जानने पर पता चला की इनकी विदेशो में बहुत डिमांड है, क्योंकि भारत और चाइना में पाया जाने वाला सैंड बोआ खास होता है।

क्या इस्तेमाल होता है इस अनोखें सांप का, जानें

इनकी चमड़ी से लेकर इनके सारे अंगों का इस्तेमाल कुछ ख़ास दवाई बनाने में होता है। यह भी सुनने मिला की इन सापों से ताकत बढ़ाने वाली वो वाली दवायें बनाई जाती है, जो की बहुत महंगी और कारगर होती है। इसके अलावा भारत में इस दो मुँह वाले सांपो (Two Faced Snake) का उपयोग टोन टोटके और तंत्र मंत्र या बलि में भी होगा है, जो महज़ एक अंधविश्वास है। इन बातों में कितना सच और झूठ है यह कोई नहीं जान पाया है। सबसे बड़ी बात यह है की इनके 2 मुँह नहीं होते हैं, सिर्फ एक मुँह ही होता है। इन सांपो की पूंछ भी मुँह की तरह दिखाई देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here