रैपिड रेल का प्रीमियम क्लास कोच देने जा रहा लग्जरी सुविधायें, खाने-पीने सहित शानदार सर्विस मिलेंगी

0
1438
Meerut Rapid Rail
Ground Report On Delhi–Meerut Rapid Rail. India's first Rapid Rail luxary services in Hindi. Meerut rapid rail project is working well. It will bring benefits to lakhs of people's of region.

Presentation Demo Photo

Meerut: भारत में स्मार्ट सिटी का काम जोर शोर से चल रहा है और अब देश में हाई टेक स्मार्ट सिटी जल्द ही देखने को मिलेंगी। अब अगर ऐसी मॉर्डन सिटी में रहना है, तो आपकी रेलगाडी भी तो स्मार्ट होना बनता है। ऐसे में भारत सरकार का विदेश की तर्ज़ पर भी ट्रैन और कोच बनाने का प्लान है। Rapid Rail Meerut देश की पहली रीजनल ट्रांजिट रेल अर्थात रैपिड रेल कई बेहतरीन सेवाओं का अनुभव करवाने वाली है।

इस ट्रैन में सुविधाएं भी वैसी ही होंगी, जैसे हवाई जहाज, मेट्रो व लक्ज़री रेल में होती हैं। बेहतर सुविधाओं से युक्त इस रेल में फिलहाल 6 कोच होने वाले है। इस ट्रैन में एक बिजनेस कोच होगा, जिसे प्रीमियम क्लास नाम दिया गया है। बाकी सामान्य कोच को स्टैंडर्ड क्लास नाम दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं की इस रपैड रेल (Rapid Rail In India) के प्रीमियम क्लास कोच में खाने-पीने की बेहतर सुविधा मिलेगी और अन्य कई सुविधाएं आप उठा सकेंगे। यह सफर आपको हवाई जहाज की तरह बिजनेस क्लास (Business Class) का अनुभव कराएगा।

प्रीमियम क्लास कोच में वेंडिंग मशीन रखी जाएगी। यहाँ यात्रा करने वाले यात्रियों को डिब्बा बंद खाने की खाद्य सामग्री, चाय-काफी, सैंडविच, बर्गर आदि मिलेगा। बता दें की यह सुविधा सामान्य कोच में नहीं मिलेगी।

असल में कई लोग रैपिड रेल को मैट्रो की तरह समझ रहे हैं और अधूरा ज्ञान ले रहे हैं, लेकिन रैपिड रेल के सभी कोच में दोनों तरफ बराबर सीट होंगी। सभी सीट गद्दे वाली आरामदायक लक्सरी सीट होंगी। इस सीट में प्रीमियम और स्टैंडर्ड क्लास के लिहाज़ से थोड़ा फर्क जरूर आने वाला है। रपैड रेल कोच में दोनों तरफ ऊपर की तरफ सामान रखने की भी पर्याप्त जगह दी जाएगी।

बताया जा रहा है की जैसे भारतीय रेलवे की कुछ ट्रेनों में एसी कोच में गैलरी में आने-जाने को स्लाइड दरवाजे होते हैं। वैसे ही इसके प्रीमियम क्लास कोच में भी स्लाइड दरवाजे मिलने वाले है। गद्दे वाली सीट तो होगी ही इसमें हेड रेस्ट, फुट व आर्म रेस्ट भी लगा होगा। रेल में हर सीट के सामने विंडो रहेगी और शानदार अहसास कराने के लिए रंग बिरंगे पर्दे देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले कई जगह रहने वाले हैं। प्रत्येक सीट के पास मोबाइल व लैपटाप चार्जिंग प्लग होगा। इसके दरवाजे एसी कोच की तरह खुलेंगे गैलरी में आने-जाने के लिए स्लाइड वाला दरवाजा होगा।

स्टैंडर्ड क्लास के कोच में भी गद्दे वाली सीट होगी। इसमें दोनों तरफ दो बड़ी विंडो होंगी। इंफोटेनमेंट डिस्प्ले हर सीट के वजाये सीमित स्थानों पर होगा। विभिन्न स्थानों पर मोबाइल व लैपटाप चार्जिंग पॉइंट प्लग दिए जायेंगे। यहाँ सुविधाओं में कुछ कटौती रहेगी, फिर भी पर्याप्त सर्विस दी जाएँगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here