जल्द ही रेल इंजन की तरह ट्रक और बस भी दौड़ेंगे बिजली से, बनने जा रहा देश का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे

0
23633
Electric Highway India
Delhi-Jaipur Highway To Be Made Electric Highway With Buses And Trucks Powered By Electricity Like Rail Engines. India's first electric highway likely to connect Delhi and Jaipur.

Presentation Photo Credits: Twitter

Jaipur: जिस तरह रेल की पटरीयो पर बिजली के तारें लगे होते हैं और रेलगाड़ी के इंजन के ऊपर लगे एंटीना इन तारों से जुड़ कर इंजन को शक्ति प्रदान करते हैं। कुछ इसी तरह से यह हाईवे भी काम करेगा। भारत में दिल्ली से मुंबई के बीच राजमार्ग का निर्माण तेज़ी से चल रहा है।

नए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) से राष्ट्रीय राजधानी और आर्थिक राजधानी के मध्य का सफर 24 घंटे के बदले केवल 12 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। इसके मार्च 2023 तक पूरी तरह से बन के तैयार होने की उम्मीद की जा रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि उनका मंत्रालय दिल्ली से जयपुर तक इलेक्ट्रिक हाइवे के निर्माण के लिए एक विदेशी कंपनी के साथ वार्तालाप कर रहा है। गडकरी ने राजस्थान के दौरे में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (DME) की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक रेलवे इंजन (Electric Railway Engine) की तरह बसों और ट्रकों को भी जल्द बिजली से चलाया जाएगा।

इसमें कोई शक नही है कि भारत अब दूसरे देशों को मात दे रहा है। आज भारत मे वो हर एक चीज होने जा रही है जो विदेशों में देखने को मिलती है। जल्द ही अपने भारत को विदेशों की तरह सजा हुआ पाएंगे। लोग भारत को छोड़ विदेशों की सज सजा देखने के लिए जाते है। क्योंकि जो उन्हें विदेशों में देखने को मिलता है, वो भारत मे नही लेकिन अब वो दिन दूर नही है, जब भारत की सज सज्जा को देखने देश ही नही विदेश से भी लोग आएंगे।

नितिन गडकरी जी ने बताया दिल्ली से जयपुर (Delhi To Jaipur) तक इलेक्ट्रिक हाईवे (Electric Highway) बनाना मेरा सपना है। यह अभी भी एक प्रस्तावित परियोजना के समान है। गडकरी ने गुरुवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा की, जिसके चालू होने पर सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजधानी और वित्तीय केंद्र के बीच का रास्ता 24 घंटे की जगह 12 घंटे में पूरा होने की आशा जताई जा रही है।

आठ लेन (8 Lane) का यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर गुजरने वाला है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से जयपुर तक विद्युत राजमार्ग के निर्माण के बारे में बताया है। मंत्रालय इस योजना पर बीते कुछ सालों से काम कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तक इलेक्ट्रिक राजमार्ग (Electric Expressway) बनाना मेरा सपना है। हम एक विदेशी कंपनी के साथ बातचीत कर रहे हैं। गडकरी ने राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई राजमार्ग (Delhi-Mumbai Expressway) की प्रगति की समीक्षा करते हुए बोला कि इलेक्ट्रिक रेलवे इंजन की भाँती बसों और ट्रकों को भी विद्युत से चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक परिवहन मंत्री के तौर पर देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के इस्तेमाल को खत्म करने का संकल्प लिया है। इलेक्ट्रिक राजमार्ग प्रारंभ होने के पश्चात ट्रकें और बसें बिजली से चलेंगी।

इस राजमार्ग पर ट्रक और बस मेट्रो रेल की तरह ऊपर लगे तारो के जरिए चलेंगे। इसे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए खास तरीके से बनावट करायी जाती है। राजमार्ग के उपयोग से यात्रियों का सफर 4-5 घंटे तक कम हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here