बाहुबली से पूरी दुनिया में फेमस प्रभास पैसों के मामले में भी बाहुबली, जानिए उनकी कुल संपत्ति कितनी है

0
780
Prahhas Income
Telugu superstar and Baahubali fame Prabhas income and net worth in Hindi. South Indian Actor Prabhas lifestyle and richness.

File Photo Credits: Twitter

Hyderabad: बाहुबली एक्टर प्रभास (Baahubali Actor Prabhas) को लेकर अधिकतर कहा जाता है कि वो न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता, बल्कि इंसान भी बहुत अच्छे हैं और उन्हें बहुत ही विनम्र व्यक्ति भी कहा जाता है। इसकी मिसाल तब देखने को मिली जब एक बार वो शूटिंग को बीच मे छोड़ अपने एक ऐसे फैंन से मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए, जो बीमारी से जंग लड़ रहा था।

प्रशंसकों की दीवानगी अधिकतर सितारों को महंगी पड़ जाती है। कई बार बात यहां तक पहुंच जाती है कि वह अपने आप को नुकसान पहुंचाने से भी पीछे नही हटते। कुछ समय पहले ऐसा ही कुछ तेलंगाना के जनगाम में देखने को मिला।

यहां पर साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) का एक जबरा फैन मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अभिनेता से मुलाकात ना होने पर जान देने की धमकी देने लगा। बाहुबली के कई फैन की दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। तेलुगु फिल्मों के जाने-माने बहुचर्चित सुपरस्टार प्रभास (Telugu Superstar Prabhas) आज कौन इन्हें नहीं पहचानता।

प्रभास ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई फिल्में की हैं और उत्तर भारत में भी कई लोग इनकी फ़िल्में पसंद करते हैं। लेकिन ‘बाहुबली’ सीरीज ने उनकी जिंदगी ही बदल के रख दी। इस फिल्म के बाद से प्रभास को बाहुबली कहा जाने लगा। प्रभास दक्षिण सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शुमार हैं। वो एक फिल्म के करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं।

महंगी चीजों के शौकीन हैं प्रभास

बाहुबली की इतनी बड़ी सफलता के बाद प्रभास की कुल संपत्ति तकरीबन 200 करोड़ रुपये हो गई है। प्रभास ने केवल अपने शानदार अभिनय से ही नहीं बल्कि अपने खूबसूरत नैननक्श और अनोखे स्टाइल से भी दर्शकों का दिल जीता है। बाहुबली अभिनेता के उन महंगी चीजों के बारे में जो प्रभास के पास है।

प्रभास एक बहोत ही आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके बंगले की कीमत तकरीबन 60 करोड़ रुपये है।प्रभास का बंगला हैदराबाद के एक पॉश क्षेत्र में हैं। इतना ही नहीं उनके आसपास रहने वाले लोग भी भारत के कई बड़े व्यापारी और मंत्री हैं।

प्रभास अपने नैननक्श का बेहद ख्याल रखते हैं और वो आपनी सेहत के दिवाने हैं। उनकी खुद की एक व्यायाम शाला (GYM) है जिसे वो निजी तौर पर उपयोग करते हैं। उनका ये जिम उनके घर में ही है। अनुमान है कि वह अपने जिम के सामान पर ही तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये खर्च करते हैं।

प्रसिद्ध व्यक्ति चाहे बॉलीवुड के हों या फिर दक्षिण सिनेमा के अधिकतर सितारों को गाड़ियों का शौक होता है। इनमें प्रभास का नाम भी शुमार है। प्रभास के पास कई आकर्षक और लग्जीरियस गाड़ियां हैं।

इसमें से एक गाड़ी है बीएमडब्ल्यू एक्स3एम स्पोर्ट जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये है। साथ ही उनके पास जगुआर एक्सजेआर भी है, जो हवा से बाते करती है। इसकी कीमत करीब 2.03 करोड़ रुपये है। वो रोल्स रॉयस और Lamborghini के भी मालिक है। इन्टरनेट पर प्रभास की Rolls Royce Phantom जिसकी कीमत तकरीबन 8-9 करोड़ और Lamborghini Aventador S Roadster कीमत 6 करोड़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here