माधुरी दीक्षित 250 करोड़ की संपत्ति की मालकिन, फिल्मों से दूर रहकर भी महीने में कमाती हैं 1 करोड़

0
788
Madhuri Dixit Income
Madhuri Dixit total property info in Hindi. Madhuri Dixit net worth and what she doing now a days. Madhuri Dixit income after Bollywood career.

File Photo

Mumbai: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की दीवानगी सर चढ़कर बोलती हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्हें देश से ही नही बल्कि विदेश भर से फैन उन्हें बधाई देते हैं, यही नहीं माधुरी को बधाई देने में सेलिब्रिटीज भी पीछे नही है।

माधुरी को इंडस्ट्री में कदम रखे 3 दशक से ज्यादा का समय गुजर चुकी है। लेकिन उनके फैंस में अभी भी उन्हें लेकर वैसी ही दीवानगी देखने को मिलती है, जैसी की 90s के दौर में देखने को मिलती थी। फैन फॉलोइंग के मामले में माधुरी दीक्षित अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे स्टार्स को भी पीछे छोड़ देती हैं। माधुरी के फैन उन्हें लेकर इतने क्रेजी हैं कि उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं।

बॉलीवुड की क्वीन माधुरी दीक्षित को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए लगभग 3 दशक का वक्त हो चुका है। हालांकि अब वे फिल्मों में कम ही दिखाई पड़ती हैं। मगर 90 के दशक में वे इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में अपनी जगह बनाने में सफल साबित हुई थी।

आपने फैन के दिलो में राज करती है

साल 2000 के बाद भी उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, फेंन का प्यार कम नही हुआ। अधिकतर देखा जाता है कि बॉलीवुड में हीरोइन की फ़िल्म ना आने पर उनकी लोकप्रियता कम हो जाती है, लेकिन माधुरी दीक्षित के साथ ऐसा नही है। आज भी वो आपने फैन के दिलो में राज करती है।

माधुरी दीक्षित का जलबा फिल्म इंडस्ट्री में इतना है कि उनके फॉलोअर्स उन्हें लेकर काफी क्रेजी भी दिखाई देते रहे हैं। जैसा कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मेगास्टार रजनीकांत साथ देखने को मिलता रहा है। माधुरी के फैन की तमन्ना होती है कि माधुरी दीक्षित की झलक मिल जाए या फिर जीवन में कभी मिलने का मौका मिल जाए, तो वो फैन अपने आप को खुशनसीब मानता है।

मगर कुछ फैंस तो माधुरी के ऐसे भी हैं, जिन्होंने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी है। खबरों के मुताबिक मानें तो माधुरी दीक्षित के एक फैन ने सरकार से ही अपील कर दी थी कि सरकार माधुरी के जन्मदिन को नेशनल हॉलिडे घोषित कर दे। कुछ तो ऐसे थे, जिनके बारे में सोचा नही जा सकता कि कोई इतना बड़ा भी फैन हो सकता, उस शख्स ने तो ऐसा कलेंडर भी बना दिया था, जिसमें नया साल माधुरी दीक्षित के जन्मदिन से स्टार्ट होता था।

90 के दशक की लोकप्रिय और खुबसूरत अभिनेत्री

माधुरी दीक्षित काफी लंबे समय से फिल्मी जगत से दूर है। लेकिन आज भी वह अपनी प्रोफेशनल और व्यक्तिगत जीवन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और आज की यह पोस्ट भी इनके बारे में है। इनकी कुल संपत्ति जानकर आप दंग रह जाएंगे।

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को एक मराठी परिवार में हुआ था। इनके माता पिता का सपना था कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बने लेकिन माधुरी दीक्षित की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। और वेशा ही हुआ बाद माधुरी ने फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा।

माधुरी दीक्षित की उम्र आज के समय में 54 वर्ष हो चुकी है, पर आज भी इन्हें अपनी सेहत को लेकर काफी अधिक चर्चाओं में देखा जाता है। इसके अलावा अगर कुछ रिपोर्ट की माने, तो माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति (Madhuri Dixit Property) लगभग 250 करोड़ रुपयों के आसपास है।

माधुरी दीक्षित की मासिक आय 1 करोड़ रुपए से अधिक

माधुरी दीक्षित फ़िल्मों के अलावा इन दिनों टीवी पर भी खूब देखी जा सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित की मासिक आय 1 करोड़ रुपए से अधिक हैं। वहीं वार्षिक आय 12 करोड़ के आस पास है।

बता दे माधुरी अभी अपने लोखंडवाला में के आलीशान बंगले में निवास करती हैं और इसके अलावा भी उनके पास बहोत सारी स्थिर संपत्ति मौजूद है। इसके साथ उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी मौजूद है। जिनमें ऑडी, लेकर रोल्स रॉयस जैसी शानदार गाड़ियां भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here