उत्तर प्रदेश बन रहा 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य, विदेश जाने की फ्लाइट यहाँ से मिलेगी

0
51214
UP International Airport
Noida International Airport in Jewar will become functional in 2024. It will be the 5th international airport in UP. In Uttar Pradesh there will be 5 International Airports in future.

Presentation Photo

Jewar:देश को सबसे ज्यादा नेता और अफसर देने वाला राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) अब नई बुलंदियों को छूने की ओर अग्रसर है। UP में आने वाले समय में ज़बरदस्त विकास देखने को मिल सकते हैं। राज्य को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport in UP) मिलने वाले है। अब देश के किसी भी राज्य के मुकाबले यूपी में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे।

अभी की बात करें तो उत्तरप्रदेश में 8 हवाई अड्डे चालू हैं, जबकि 13 हवाई अड्डों और 7 हवाई पट्टियों को विकसित किये जाने का काम जारी है। UP सरकार ने अपने बयान में कहा गया है कि राज्य अब 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (5 International Airports in Uttar Pradesh) बनाने की तरफ बढ़ रहा है।

इन हवाई अड्डों के बन जाने के बाद यहाँ से लोग डायरेक्ट विदेश जाने की फ्लाइट (Direct foreign flights from UP) ले सकेंगे। इससे उत्तर प्रदेश की रंगत ही बदल जाएगी। फिर आपको विदेश जाने के लिए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के अलावा उत्तर प्रदेश में भी 5 ऑप्शन रहेंगे।

बता दें की 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UP में जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Jewar Airport) का शिलान्यास करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में साल 2012 तक लखनऊ और वाराणसी में ही 2 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे थे।

इनके बाद कुशीनगर में तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) द्वारा उद्घाटन के बाद शुरू हुआ था। अब अयोध्या में भी हवाई अड्डे पर काम तेज़ी से चल रहा है। 2021 के शुरू महीनों में इस हवाई अड्डे के चालू होने की पूरी संभावना है। अब पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नोएडा के पास जेवर में तैयार हो रहा है।

यह एयरपोर्ट दुनिया की सबसे शानदार और नई तकनीक से बनेगा। नोएडा इं‍टरनेशल एयरपोर्ट, जेवर पूरी तरह से डिजिटल होगा। इस एयरपोर्ट पर लोगो को कस्टमाइज्ड सुविधाएं मुहैया करवाई जाएँगी। यह एयरपोर्ट अपनी श्रेणी में पहला नेट जीरो एमीशन एयरपोर्ट होगा।

अभी में समय में UP में कमर्शियल फ्लाइट्स को संभालने वाले हवाई अड्डे लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और हिंडन (गाजियाबाद) हैं। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण पूरा होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा। इस हवाई अड्डे के पहले फेज में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की सेवा करने की कैपेसिटी होगी।

https://twitter.com/DDNewslive/status/1463144757152993289

इन विकास कार्य के बाद उत्तर प्रदेश का नाम अन्न प्रदेश से आगे लिया जायेगा। इससे व्यापर भी पड़ेगा। पर्यटन के नए मार्ग भी खुलने के पूरे आसार बन रहे है। जबसे प्रदेश में योगी सरसार आई है, तब से प्रदेश में सड़क,पर्यटन, राम मंदिर और हवाई अड्डों के विस्तार में काफी फह्यान दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here