
Photo Credits: Twitter
Burhanpur: वैसे तो हमारे देश में अनेक प्रेमी जोड़ों की कहानियाँ मशहूर हैं। लेकिन देश दुनिया में ताजमहल (Tajmahal) को प्रेम का प्रतीक मानकर देखा जाता है। कहते हैं की मुग़ल बादशाह शारजहाँ ने अपनी पत्नी के खातिर आगरा (Agra) में ताजमहल बनवाया था।
अब वो अलग बात है की ताजमहल के साथ एक अलग कहानी भी जुडी है, की ताजमहल पहले एक हिन्दू मंदिर था, जिसे बाहसह के आदेश से बदलकर उनकी पत्नी मुमताज़ का मकबरा बना दिया गया। खैर अगर ऐसा सही है भी तो भी शारजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज के लिए ऐसा किया।
अब प्यार में प्रेमिका हो या शादीशुदा लाइफ में पत्नी (Wife) हो। वक़्त आने पर गिफ्ट देना तो बनता ही है। अगर गिफ्ट ना दिया तो दूसरी दिक्कतें भी है, जो आपको बताना जरुरी नहीं है। आप पहले सी ही जानते है। लेकिन मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के एक शख्स ने अपनी पत्नी को ऐसा गिफ्ट दिया है कि उनका ये गिफ्ट सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।
गजब के MP के आनंद प्रकाश चौकसे (Anand Prakash Chouksey) ने अपनी पत्नी को शानदार गिफ्ट (Awesome Gift to Wife) दिया है। मध्य प्रदेश के रहने वाले शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी को गिफ्ट में ताजमहल जैसा ही घर (House like Tajmahal) दे दिया है। यह ताजमहल जैसा दिखने वाला घर सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है। आनंद चौकसे का ये ताजमहल अब बुरहानपुर (Burhanpur) आने वाले पर्यटक के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
बता दें की मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर के आनंद प्रकाश काफी वक़्त से ऐसा घर बनाने का विचार कर रहे थे। अब जा कर उन्होंने अपनी यह खवाइश पूरी की है। आनंद ने 4 बेडरूम, किचन, लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम वाला ये ताजमहल जैसा घर अपनी पत्नी मंजूषा को उपहार (Gifted Home like Tajmahal) में दिया है। करीब 3 साल में तैयार हुए इस घर को बनवाने के लिए आनंद ने कई राज्यों के कारीगरों से काम और सहायता ली है।
जब आनंद ने घर ताजमहल जैसा दिखने वाल घर बनाने का मन बनाया, तो वे अपनी पत्नी के साथ आगरा गए और असली ताजमहल ध्यान से देखा और निरिक्षण किया। उन्होंने ताजमहल की डिज़ाइन को बारीकी से समझा। फिर वापस आके उन्होंने इस अपने घर को बनाने का जिम्मा कंसलटिंग इंजीनियर प्रवीण चौकसे को सौपा।
#MadhyaPradesh | Burhanpur resident Anand Prakash Chouksey builds a Taj Mahal-like 4 bedroom house, gifts it to his wife. pic.twitter.com/APr0B3Gp2I
— نوشاد امان (@Tweetnaushaad) November 22, 2021
इंजीनियर प्रवीण चौकसे (Engineer Praveen Chouksey) के लिए यह काम मुश्किल भरा था। यह कोई सामान्य घर ना होकर एक मुश्किल प्रोजेक्ट था। उनका कहना है कि ताजमहल जैसा घर बनाना आसान नहीं। आनंद चौकसे प्रवीण चौकसे ताजमहल की डिज़ाइन के बारे में पहले ही समझा दिया था।
प्रवीण चौकसे ने एक हिंदी अख़बार को बताया की इस ताजमहल जैसे देखने वाले घर का क्षेत्रफल 90X90 और बेसिक स्ट्रक्चर 60X60 का है और इसकी डोम 29 फीट ऊंची है। इस घर की नक्काशी करने के लिए बंगाल और इंदौर से कारीगर बुलाए गए थे।
Husband gifted Taj Mahal like home to his wife!
Madhya Pradesh | Burhanpur resident Anand Prakash Chouksey builds a Taj Mahal-like
This house, which has 4 bedrooms, a kitchen, a library and a meditation room and it is said that it takes 3 years to build this house. pic.twitter.com/FAt8KlKRdc— Siva_Ks (@Sivaji_KS) November 22, 2021
घर की फ्लोरिंग का जिम्मा राजस्थान के मकराना के कारीगरों को सौपा गया और घर का फर्नीचर सूरत और मुंबई के कारीगरों ने पूरा किया। बता दें की अल्ट्रा टेक ने इस घर को इंडियन कंस्ट्रक्टिंग अल्ट्राटेक आउट स्टैंडिंग स्ट्रक्चर ऑफ एमपी का अवार्ड भी प्रदान किया है।



