
Using Viral Photo From Social Media
Prayagraj: वैसे तो हमेशा ऐसा देखा जाता है की देश के उच्च पदों पर बैठे हुए सरकारी अफसर बहुत ही ठाट वाट और दबंग तेवर वाले होते हैं। परंतु यह आज जो सीन देखने को मिला है, उसके बाद आप हैरान रह जायेंगे। ऐसा कम ही देखा गया है की कुछ अफसर ऐसे भी होते हैं, जो सर्वोच्च पदों पर बैठकर भी सामान्य जीवन जीने और सभ्य आचरण का उदहारण दे जाते है।
ऐसे ही एक आईएएस अफसर (IAS Officer) की तस्वीर (Photo) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral) हो रही हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत पसंद की जा रही है। इन तस्वीर में एक व्यक्ति सब्जी की दुकान (Vegetables Shop) पर बैठकर सब्जी बेचता दिखाई दे रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह उत्तरप्रदेश के आईएएस अफसर अखिलेश मिश्र (IAS Akhilesh Mishra) है।
इस दावे को लेकर लोग काफी हैरान हुए, क्योंकि लोगों के मन में यह सवाल आया कि भला एक आईएएस अफसर फुटपाथ (Footpath) पर बैठकर सब्जी क्यों बेच रहा है। ऐसा क्या हो गया की सब्जी बेचने (Vegetables Selling) लगे। अब इन फोटो में जो दावा किया जा रहा है वह बिल्कुल सही, तो है, परन्तु अधूरी जानकारी के साथ है। यह उत्तर प्रदेश के आईएएस अफसर अखिलेश मिश्र (IAS Officer Akhilesh Mishra) ही है।
अखिलेश मिश्र वर्तमान में उत्तर प्रदेश के ट्रांसपोर्ट विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर तैनात है। अखिलेश मिश्र किसी सरकारी काम से प्रयागराज (Prayagraj) होते हुए कही जा रहे थे। वापस लौटते वक़्त रास्ते में उन्हें एक सब्जी की दुकान पर रूककर सब्जी लेने लगे। सब्जी की दुकान एक महिला (Vegetables Seller Old Woman) चला रही थी।
उस महिला ने उनसे कहा कि वे 2 मिनट में कुछ काम निपटा कर आती है, तब तक आप उनकी दुकान पर ही खड़े रहें। IAS साहब ने बात मान ली और इतने में कोई अन्य ग्राहक भी उस समय सब्जी लेने आ गए, तो अखिलेश मिश्र ने खुद ही उनको सब्जियां बेच दी, ताकि उस सब्जी वाली महिला का नुकसान ना हो और ग्राहक वापस ना जाये।
In now-viral photos, Akhilesh Mishra, special secretary, transport department, was seen 'selling' vegetables at a roadside shop.
Here's what happenedhttps://t.co/C5ZDOMeIiu
— Hindustan Times (@htTweets) August 26, 2021
इस स्थिति में आईएएस ऑफिसर अखिलेश मिश्र जब सब्जी बेच रहे थे, तब उनके एक सहकर्मी ने उनकी तस्वीर खींच ली और सोशल मीडिया पर साँझा कर दी। अखिलेश मिश्र को इस बारे में तनिक भी जानकारी नहीं थी। परंतु बाद में जब उन्हें इस बारे में पता चला, तब उन्होंने सामने आकर सफाई दी और पूरी घटना से अवगत करवाया। हालांकि अब सोशल मीडिया पर वह तस्वीर दिखाई नहीं दे रही है। कुछ लोगो ने यह तस्वीर डिलीट किये जाने से पहले ही सेव कर ली थी जो अभी हर जगह साँझा और पसंद की जा रही है।



