दिल्ली से जयपुर केवल 20 मिनट, मुंबई से दिल्ली 2 घंटो में होगा सफर, 2027 से शुरू हो होगी यह सेवा

0
2166
Hyperloop Train India
Hyperloop Train coming to India soon. A new video from Virgin Hyperloop explains its proposed superfast transportation service that it says will set the standard for 21st-century travel.

Presentation Image

Delhi: बसों के धक्के, ट्रेन की आवाज, हवाई जहाज में बैठने का डर और घंटों के सफर से भविष्य में यात्रियों को पूरी तरह निजात मिलेगी। भविष्य के सफर में कोई भी परेशानी नहीं होगी। लोगों के सफर को ओर भी आसान बनाएगा हाइपरलूप लाइन (Hyperloop Line)।

हाल ही में वर्जिन कंपनी ने अपने नए हाइपरलूप का वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स मै जारी किया है। इस हाइपरलूप में लेविटेशन इंजन का यूज किया गया है। जो हवा के दबाव यानी वैक्यूम से दौड़ रहा है। इस लूप की स्पीड 670 मील प्रति घंटा है, एक समय में 28 यात्री ही इसमें सफर कर सकते हैं।

यह हाइपरलूप जापान, चीन और कोरिया की सुपर फास्ट मैग्लेव ट्रेनों से भी कई गुना तेजी से भाग सकता है। यह लूप एक चुंबकीय पॉड्स ट्रैक में भागता है। इसकी लंबाई करीब 1,640 फीट है। कंपनी का दावा है कि यह ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन के साथ दौड़ता है। इसमें न ही कोई आवाज आती है और न ही कोई धक्का लगाना पड़ता है।

अगर भविष्य में भारत में भी ऐसा ही कोई हाइपर लूप आ जाए तो जयपुर से दिल्ली (Jaipur To Delhi) तक की करीब 280 किलोमीटर की दूरी मात्र 20 मिनट में ही ओर बहुत आराम से तय हो जाएगी। वहीं गुलाबीनगरी से मायानगरी मुंबई की करीब दूरी 1,150 किलोमीटर की यात्रा सिर्फ दो घंटे में पूरी हो जाएगी।

गौरतलब है कि नवंबर 2020 में वर्जिन हाइपरलूप (Virgin Hyperloop) के सह-संस्थापक जोश गिगेल और निदेशक सारा लुचियन ने जिंदगी मै पहली बार हाइपरलूप में सफल सफर किया था। मात्र 15 सेकंड में ही लूप ने 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली थी

क्या है हाईपरलूप ट्रेन (What Is Hyperloop Train)

यह ट्रेन चुंबकीय तकनीक से लैस पॉड (लाइन) पर चलेगी। हाईपरलूप तकनीक में खंभों के ऊपर (एलीवेटेड) ट्रांसपेरेंट ट्यूब बिछाई जाती है। इसके अंदर लंबी सिंगल बोगी हवा में तैरते हुए चलती है। इसमें घर्षण बिल्कुल भी नहीं होता। इसी के चलते इसकी स्पीड 1100 से 1200 किमी प्रति घंटे तक पहुच जाती है। इसमें बिजली का खर्च भी बहुत ही कम होता है। इसमें पॉल्युशन तो बिल्कुल भी नहीं होता।

न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन के बीच एक हाइपरलूप यात्रा में सिर्फ 30 मिनट लगेंगे। जो एक हाई स्पीड ट्रेन से चौथाई और हवाई जहाज के सफर का आधा समय भी नहीं है। हाइपरलूप बनाने वाली कंपनी ने ये घोषणा की है कि यह हाइपरलूप लाइन का सफर साल 2027 से पहले शुरू हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here