
Presentation Photo
Patna: पूरे देश में जोरों शोरों से सड़क निर्माण के कार्य चल रहे हैं। देश का सबसे बड़ा हाईवे सड़क प्रोजेक्ट भरतामाला प्रोजेक्ट (Bharat Mala Project) का बहुत काम हो चुका है और आगे भी निरंतर ज़ारी है। यह प्रोजेक्ट बिहार से भी होकर गुजर रहा है और इससे बिहार को बहुत फायदा होने वाला है। बिहार में लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
हाल ही में बिहार के स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे (National Highway) में बदलने की बात भी मीडिया में आई है। इसके साथ ही साथ राजधानी पटना में भी कई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 4 नए एक्सप्रेसवे (Four New Expressway in Bihar) की सौगात भी बिहार की झोली में आई है।
ऐसे में राजधानी पटना के आसपास कई सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी में बिहार में केंद्र सरकार करीब 1700 करोड़ के खर्च से कोइलवर-बक्सर फोरलेन का निर्माण करवा रही है। आने वाले समय में बिहार की सड़के देहने लायक होंगी।
केवल 8 घंटे में पटना से दिल्ली (Patna To Delhi) तक का सफर होगा
खबर है की इस फोरलेन सड़क (Four Lane Road) के के बन जाने के बाद लोग पटना से आरा-बक्सर (Ara-Buxar) होते हुए उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली बड़ी ही आसानी से बहुत ही कम समय में पहुँच सकेंगे। मिली रिपोर्ट के मुताबिक़ यह फोरलेन सड़क आने वाले समय में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से भी जुड़ जाएँगी।
UP now completes projects faster than any other state:#KanpurMetro ~ Completed in 24 months#PurvanchalExpressway ~ Completed in 36 months#BundelkhandExpressway ~ 80% in 20 months#AgraMetro ~ 50% in 12 months#GorakhpurLink ~ 35% in 18 months@ThepressU 👈#MauSchoolV pic.twitter.com/TQ0q7JOFPf
— Kavish 🇮🇳 Syed Kavish Raza (@KavishRaza72) December 17, 2021
इस फोर लेन सड़क के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) से जुड़ जाने से लोग लगभग 8 घंटे में पटना से दिल्ली पहुंच सकेंगे। इस सड़क के बनाने से आरा और बक्सर फोरलेन के रास्ते लखनऊ-गाजीपुर एक्सप्रेस-वे (Lucknow-Ghazipur Expressway) तक की कनेक्टिविटी मिल जाएगी और अयोध्या, लखनऊ, आगरा और दिल्ली जाना आसान हो जाएगा।
सड़क का निर्माण तीन पार्ट में होगा
इस सड़क की टोटल लंबाई 125 किलोमीटर रहेगी और इसका निर्माण तीन पार्ट में होगा। पहले भाग में पटना से कोइलवर (Patna To Koilwar) तक 33 किमी और दूसरे भाग में कोइलवर से आरा तक 44 किमी तथा तीसरे भाग में आरा से बक्सर तक 48 किमी की लंबाई तक की सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जो की 2022 मार्च में तैयार हो सकती है।
After 7 decades of independence, #Amethi got connected with a world class highway with inauguration of #PurvanchalExpressway.#Raebareli too will get one with #GangaExpressway.@ThepressU 👈👈👈
👆👆👆👆#MauSchoolV 🏫 pic.twitter.com/myedcM7mWA— Kavish 🇮🇳 Syed Kavish Raza (@KavishRaza72) December 20, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स बताती है की इस सड़क का काम अगले साल मार्च तक पूरा होने की संभावना है। इससे लोगो को अन्न सुविधाएं भी मिल जाएँगी। इस सड़क पर बस स्टॉप, एक टोल प्लाजा, 4 बड़े पुल के साथ 7 छोटे पुल और ट्रक और लारी एरिया, ट्रैफिक ऐड पोस्ट, मेडिकल एड पोस्ट, एंबुलेंस सेवा के साथ-साथ लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।



