
Bhopal: आज के दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत तेज़ी से बढ़ रही है और 109-110 रुपया प्रति लीटर पेट्रोल का खर्चा लोगो को वहन करना दिक्कत की बात है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ीं और तेल कंपनियों ने आज लोगों को थोड़ी राहत दी। हालांकि रविवार को कीमतों में 10 से 15 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। भोपाल में रविवार को पेट्रोल के दाम 14 पैसे बढ़कर 109.91 रुपये हो गए थे। शनिवार को दाम 109.77 रुपये प्रति लीटर थे।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में बदलाव करती हैं। कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने से आने वाले दिनों में इसका दाम कम होकर 65 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम में 4 से 5 रुपए तक की कमी आ सकती है।
भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के चलते इलेक्ट्रिक वीइकल्स (Electric Bikes) की डिमांड बढ़ रही है और कई 2-व्हीलर और कार कंपनियां लगातार इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर और कारें मार्किट में आ रही हैं। हाल ही में कुछ इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर देखने को मिली है। ऐसे में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor का EV conversion kit भी लॉन्च कर दिया गया है, जो कि बाइक चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है।
जो लोग हीरो स्प्लेंडर बाइक चलाते हैं और अब खरीदने वाले हैं, अब वे पेट्रोल का खर्च कम भी कर सकते हैं, उनके लिए अब विकल्प है कि वह अपनी इस बाइक में इलेक्ट्रिक किट लगाकर पैसे बचा सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक किट के उपयोग करने की RTO से परमिशन भी मिल गई है। फिलहाल भारत में Revolt Electric Bikes के साथ ही अन्य छोटी-बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बंपर बिक्री हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है की Hero Splendor की EV conversion kit महाराष्ट्र के ठाणे में EV स्टार्टअप कंपनी GoGoA1 ने लॉन्च किया है, जिसकी कीमत अभी 35,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आपको 6300 रुपये जीएसटी के भी देने होंगे। आपको बैटरी कॉस्ट अलग से देना होगा। मतलब हीरो स्प्लेंडर बाइक खरीदते के बाद आपको इस ईवी कनवर्जन किट और बैटरी के लिए आपको 95,000 रुपये का खर्चा बैठ जायेगा।
Hero Splendor Electric Conversion Kit Launched For Rs 35k By @gogoa1com
The EV conversion kit developed by GoGo1 is the first such conversion kit for motorcycles approved by RTO. The cost of this conversion kit has been pegged at Rs 35,000 while an additional GST of Rs 6,300. pic.twitter.com/yV1vWYF0xc
— Electric Vehicle Info (@evehicleinfo) September 6, 2021
आज के समय में हीरो स्प्लेंडर की कीमत 51000 के आस पास है और फिर 95000 आपको ईवी कनवर्जन किट और बैटरी के लगेंगे। ऐसे में हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक की कीमत इलेक्ट्रिक किट के साथ कुछ महँगी पड़ेगी। इस इलेक्ट्रिक किट पर 3 साल की वॉरंटी दी जा रही है।
बता दें की GoGoA1 का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 151 किलोमीटर तक चला सकते हैं। अभी हालिया समय में आपके सामने स्टार्ट अब कंपनी GoGoA1 ने विकल्प रखा है, जो कि कफी महंगा है। आने वाले समय में कई टू-व्हीलर कंपनियां इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी।
Best Bike Ever in Our Life. Hero Splendor pic.twitter.com/N2HJPaRiaN
— sanatanpath (@sanatanpath) September 6, 2021
देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।
फरवरी 2014 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.41 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं डीजल की कीमत 56.71 रुपये प्रति लीटर। आज यानी 1 सितंबर 2021 को दिल्ली में पेट्रोल 101.34 और डीजल 88.71 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल डीजल पर राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अलग-अलग टैक्स लेती हैं। इस महंगे पेट्रोल से निजात पाने के लिए अब लोगो को इलेक्ट्रिक वीइकल्स की तरफ जाना पढ़ रहा है, परन्तु यहाँ भी इसकी किट महंगी और खर्चीली है।



