इस सिविल इंजीनियर दूल्हे की बारात बुलडोजर पर निकली, ऐसा करने की वजह हैरान कर देगी

0
925
Groom JCB bulldozer
Madhya Pradesh Groom uses JCB bulldozer for procession barat for his marriage. He Fined For Using Bulldozer In Marriage Procession.

Betul: शादी एक बार होती है इसीलिए लोग अपनी शादी को जितना चाहे उतना यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। एक समय ऐसा था कि शादियां हफ्ते 15 दिन चला करती थी। दूल्हा अपने शहर से बरात ले जाकर जहां उसकी दुल्हन का घर होता है वहां तक लेकर जाता था और उसके बाद दुल्हन का परिवार बारात को अपने घर में करीब हफ्ते भर रखती थी।

इस प्रकार शादियों के सीजन में लोग जमकर एंजॉय करते थे। परंतु आज का समय ऐसा नहीं है, 2 दिन में शादी की सभी रस्में पूरी हो जाती है और सब अपने-अपने काम में दोबारा से लग जाते हैं, इसलिए लोगों का मानना है कि समय में शादी करने का फायदा यह है कि शादी को और भी ज्यादा अमेजिंग बनाई जा सकती है।

वर्तमान समय में तो लड़कियां भी अपने शादी में कुछ अलग ही तरह से नजर आती है। सोशल मीडिया पर कई फोटोस वीडियोस वायरल होती है, जिसमें हम देख सकते हैं कि लड़कियां किस प्रकार अपनी शादी को इंजॉय करती है और उसे यादगार बनाती है।

एक सिविल इंजीनियर की बारात

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक सिविल इंजीनियर दूल्हे (Civil Engineer Groom) की बारात का वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें आप देख सकते हैं कि दूल्हा किस प्रकार एक बुलडोजर (JCB Bulldozer) में सवार होकर अपनी बारात ले जा रहा है। ज्यादातर देखा गया है कि बारात में दूल्हा घोड़े पर सवार होता है या फिर बग्गी पर। परंतु इस बारात में कुछ अलग ही है।

बताया जा रहा है कि दूल्हा चाहता था कि उसकी शादी और भी ज्यादा यादगार रहे इसीलिए उसने अपने पेशे को अपनी बारात में शामिल किया। इंजीनियर दूल्हा अंकुर चाहते थे कि उनकी बारात बुलडोजर से जाए इसीलिए वे अपनी बारात बुलडोजर से लेकर अपने दुल्हन के पास पहुंचे।

मध्यप्रदेश का है मामला

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) जिले में हुई शादी सोशल मीडिया पर कभी चर्चित है। सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुई है। जिसमें एक सिविल इंजीनियर दूल्हा है जिसका नाम अंकुश जयसवाल है। बुलडोजर में बैठकर अपनी बारात ले जाता हुआ नजर आ रहा है।

अंकुर का कहना है कि वह अपनी शादी को खास बनाना चाहते थे और वे चाहते थे कि उनकी शादी पूरी तरह सिविल इंजीनियर के पद को ध्यान में रखते हुए की जाए इसीलिए शुरुआत उन्होंने बारात से की। बताया जा रहा है कि दूल्हा अंकुर जायसवाल (Ankur Jaiswal) एक सिविल इंजीनियर है और टाटा कंसल्टेंसी कंपनी में कार्यरत है। इस समय में मध्यप्रदेश के राजगढ़ के एक प्रोजेक्ट को पूरा कर रहे है।

दोस्तों ने बारात को खूब एंजॉय किया

अंकुर जयसवाल की शादी बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाला पाढर गांव की रहने वाली स्वाति मालवीय से हुई है। अंकुर अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए मंगलवार की शाम बुलडोजर लेकर निकले थे।

इस बारात को अंकुर के दोस्तों ने जमकर इंजॉय किया। जब अंकुर की बारात घर से हनुमान मंदिर तक पहुंची तो रास्ते में जा रहे राहगीरों ने रुक रुक कर इस बारात को देखा और अपने मोबाइल से इस बारात की वीडियो भी बनाई। इस बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

परिवार वाले सहमत नहीं थे इस बारात के लिए

अंकुर बताते हैं कि वह बचपन से ही सिविल इंजीनियर बनना चाहते थे और भी बने भी। सिविल इंजीनियर बनने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन अपने पेशे पर ही निछावर करने का सोच रखा था इसीलिए वे चाहते थे कि उनकी शादी सिविल इंजीनियर को ध्यान में रखकर की जाए।

उनका कहना था कि वे अपनी बारात जेसीबी (JCB) पर ले जाए, परंतु जिस वक्त उनकी बारात ले जाई जा रही थी, उस वक्त जैसे भी ना होने के कारण उन्हें बुलडोजर पर ही अपनी बारात ले जानी पड़ी।

वे बताते हैं कि इस बारात के लिए उनके परिवार से कोई सहमत नहीं था। परिवार चाहता था कि जैसे सभी की बारात घोड़े या बग्गी पर जाती है, उसी प्रकार अंकुर की भी जाए परंतु अंकुर के आगे परिवार की एक ना चली बाद में अंकुर के फैसले पर ही परिवार को सहमत होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here