एकता कपूर ने अपने एम्प्लॉईज़ के लिए एक साल की सैलरी 2.5 करोड़ दान दी, कोरोना जंग में योगदान

0
484

Image Credits: Twitter

Mumbai: कोरोना महामारी से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे संक्रमित लोगों की संख्या दुनिया में बढ़कर 1016426 हो गई है। दुनिया में कोरोना वायरस ने 53242 से ज्यादा लोगों ने अपने प्राण खो दिए है। कोरोना महामारी का यह विकराल रूप अभी थमने का नाम भी नहीं ले रहा है।

इटली, स्पेन और अमेरिका में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस के चलते प्राण गवाने लोगों की संख्‍या बहुत तेजी से बढ़ी है। अब सबसे प्राण इटली में गए है। कोरोना वायरस चीन के वुहान से अन्‍य देशों में फैला है। अमेरिका में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गयी है।

कोरोना वायरस का कहर देश (India) में लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना मामलों की संख्या में 478 की बढ़ोतरी हुई है। देश में कुल पॉजिटिव मामले 2547 हो गए हैं, जिनमें 2322 सक्रिय मामले हैं। वहीं, अब तक 62 लोगों ने अपने प्राण खो दिए है, जबकि 162 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Corona Virus India Delhi
Demo Image

अब बॉलीवुड की हस्तियां COVID-19 मुसीबत में देश की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सभी अपनी तरफ से कुछ धनराशि कोरोना संकट से निपटने के लिए दान कर रहे हैं और इसी बीच टीवी की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर ने अपनी 1 साल की सैलरी कोरोना के खिलाफ चल रही देश की जंग में दान की है।

एकता कपूर ने Social Media पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। एकता कपूर ने लिखा, ‘कोरोना वायरस का असर काफी बढ़ रहा है। हम सभी को अभी कुछ ऐसा करना होगा जो हमारे आसपास के लोदों को और देश को आगे बढ़ाने में मदद करे। मेरी सबसे पहली और प्रार्थमिक जिम्मेदारी उन दिहाड़ी मजदूरों और फ्रीलांसर लोगों के प्रति है जो बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करते हैं और जिनका शूटिंग रुकने से काफी नुकसान हो रहा है।’ यह खबर अब वायरल होने लगी है।

Ekta Kapoor gives up one year’s salary to make sure her employees don’t suffer during coronavirus lockdown. Ekta Kapoor gives up one-year salary of 2.5cr for employees. This message of Ekta Kapoor goes viral in social media.

अभिनेता जीतेन्द्र की बेटी और तुषार की बहन एकता कपूर ने आगे लिखा, ‘ये सब तक चलेगा पता नहीं इसलिए मैं अपनी 1 साल की सैलरी जो बालाजी टेलीफिल्म्स में 2.5 करोड़ है को छोड़ती हूं ताकि मेरे साथी कर्मचारियों को इस लॉकडाउन में परेशानियों का सामना ना करना पड़े। आगे बढ़ने का सिर्फ एक ही रास्‍ता है, साथ मिलकर चलने का। सुरक्षित रहें और स्‍वस्‍थ्‍य रहें।’ इसके बाद एकता कपूर ट्विटर पर टाइप ट्रेंड कर भी चलने लगी।

आपको बता दें की महाराष्ट्र में आज कोरोना के 67 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 490 हो गई है। कोरोना की वजह से आज 6 लोगो ने अपने प्राण खो दिए हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना से प्राण जाने का आंकड़ा बढ़कर 26 हो गया है। हालांकि, कुल मामलों में से 50 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली के तब्लीगी जमात कार्यक्रम से महाराष्ट्र लौटे 1225 लोगों की पहचान की गई है, उनमें से 1033 को लोकेट किया गया। 738 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है, जिनमें से अबतक सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दिल्ली में आज कोरोना के 93 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 386 हो गई है। कुल 386 मामलों में से 259 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। कोरोना की वजह से आज दिल्ली में 2 लोगो ने अपने प्राण खो दिए हैं, जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here