
Coimbatore: घूमना फिरना और अच्छा खाना हर किसी के मन को भाता है। कहते अच्छा खाना और खूबसूरत जगह इंसान के मूड को पलट देती है, वो जगह लोगों को सकारात्मक ऊर्जा देता है, जिससे लोग खुद को एक दम तरोताजा फील करते है।
दुनिया में इतनी खूबसूरत जगह है, जहाँ लोगो को जाना काफी पसंद है घूमने फिरने वालो के लिए कोई भी मौसम कोई भी चीज़ कठिन नहीं होती। सभी लोगों की घूमने की पसंद अलग अलग होती है जैसे कोई समुद्र के किनारे जाना पसंद करते है कुछ लोग पहाड़ो पर जाना पसंद करते है।
लोगो में ट्रेकिंग का भी काफी क्रेज़ देखने को मिला है, ठन्डे बर्फीले स्थान भी लोगों को खूब भाते है, ये तो रही बात जगहों की अब जानते है खाने पीने के बारे में दुनिया का हर स्थान अपने खाने पीने की चीज़ों से प्रसिद्ध होता है, हर क्षेत्र का स्वाद काफी अलग होता है। लोगो की चाहत अच्छा खाना, हर तरह के कपडे और अच्छी जगहों पर घूमना। तो चलिए जानते है कि कौन कौन सी खास जगह है भारत में।
कम वजट पर फुल मजे
यदि आप भी घूमने का शौकिन है और देश विदेश की यात्रा करना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए है। यात्रा के शौकीन व्यक्तियों की सबसे खास परेशानी बजट होता है। क्योंकि महीने भर काम करते है, फिर पैसे अपने खर्च से बचा कर घूमने निकलते है और घूमने में ज्यादा पैसा उनका किराए और खाने पीने खर्च होता है।
आज हम कुछ खास जगहों मेसे ऐसी जगहों की बात करेंगे, जहां आपको कम खर्च में काफी ज्यादा मजा आने वाला है। हम कह सकते है आपका पैसा पूरी तरह बचने वाला है, क्योंकि वहां रहना और खाना एक दम फ्री होगा। तो आप सोच सकते है कि आपको कितने कम वजट में यात्रा का लाभ मिलने वाला है।
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां
तो हम भारत की उन 4 जगहों में से पहली जगह की बात करेंगे वो है, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) जो सफ़ेद बर्फ की चादर से ढका हुआ है और देखने में काफी खूबसूरत है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता किसी को भी मदहोश कर सकती है। उस जगह पर जाने वाला व्यक्ति वहां से ढेरों यादें समेट सकता है।
Gurudwara Sahib Manikaran, Kasol
Himachal PradeshA beautiful stoppage for people travelling to Kasol or doing Kheerganga Trek. You can have a bath here in the Hot Springs and should obviously have the langar inside Gurudwara and spend sometime here absorbing. pic.twitter.com/WpyHnZK4FG
— Infrastructure (@Infrast40389419) December 4, 2021
यदि आप अपने वाहन से जा रहे हैं या फिर बस या ट्रैन से तो आप वहां के मणिकरण गुरुद्वारा साहिब (Gurudwara Sahib Manikaran) में जाकर ठहर सकते हैं। यहां आपको रहने और खाने के लिए कोई पैसे नहीं देने होते। यदि आपके साथ आपकी कार भी है, तो आपको कार पार्किंग के लिए भी फ्री सेवा मिलती है। दूसरी जगह है केरल (Kerala) वहां के इडली और रस्सम काफी फेमस है।
The panacea you were looking for is here! Anandashram – the spiritual retreat at hometown. #Kerala pic.twitter.com/LbwumUJrKM
— Ramesh Nair (@rameshnair) September 1, 2018
यदि आप केरल की यात्रा करना चाहते है, तो आप वहां के आनंद आश्रम (Anandashram Kerala) में तीन समय का भोजन नास्ता लंच और डिन्नर का आनंद उठा सकते है। आपको उस आश्रम में ठहरने की भी सुविधा मिलती है। जानकारी से पता चला है कि वहां पर कम मसालों से बना खाना मिलता है, जो सेहत के साथ स्वाद में भी जबरदस्त होता है।
ऋषिकेश भी है बेहद खास
यदि आपका मन गंगा के घाट पर बिताने का है और वहाँ की शांति और मंदिरों और आश्रमो में घूमना चाहते है, तो कम वजट पर ऋषिकेश (Rishikesh) आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। आप यहाँ से जिस भी साधन से जाते है।
Gita Bhawan is situated on the banks of the holy river Ganges, amidst the Himalayan mountains at Swargashram, Rishikesh. It consists of a very large complex comprising discourse halls and over 1000 rooms available free of charge for the stay of devotees. pic.twitter.com/TTgVdWOsKt
— anika.chowdhary (@AnikaChowdhary) August 10, 2018
उसके बाद आप ऋषिकेश के गीता भवन (Gita Bhawan, Rishikesh) में रुक सकते हैं। यहां के सत्संग भवन में कई सारे कमरे बनाए गए है। जहा दूर से आने वाले यात्री रह सकते है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। यहाँ योग सत्र भी है, जो गंगा नदी के तट पर बना हुआ है।
एक बार कोयंवटूर जरूर जाए
यदि आपका मन कोयंबटूर जाने का है, तो आपके लिए फाउंडेशन बेहतरीन विकल्प है। यह कोयंबटूर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation Coimbatore) में आपका खाना और रहना एक दम फ्री होता है।
Isha foundation, Coimbatore volunteers are doing their share of responsibility by acting towards the well being of flaura-fauna of our very own planet 💫🍀🌱🦊🐋🐬🐠#BeatPlasticPollution pic.twitter.com/xEmStpduok
— Dr Anu Vishnoi (@AnuVishnoi19) July 2, 2022
यह एक फाउंडेशन है, जो लोगो के द्वारा दिए जाने वाले दान से चलता है और आप जितना मर्जी चाहे दान दे सकते है। जो और लोगो की मदद करेगा। इसके अतिरिक्त भी कोयम्बटूर में काफी सारी जगह है जहाँ आप मुफ्त में रह सकते है और खा सकते है।



