सिंगल चार्ज में 60 KM चलती है, यह Made in India इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत मात्र Rs 39999 रुपये

0
848
Detel EV Easy Plus E-Bike price
Indian EV company has launched Detel EV Easy Plus two-wheeler. The new e-bike comes with a price tag of 39,999 excluding GST. Detel EV Easy Plus E-Bike Cost is Rs 39,999 plus GST.

Bhopal: आज के दौर में देश के लोग पेट्रोल की कीमत से परेशान है और आने जाने का खर्चा बढ़ गया है। भारत में पेट्रोल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। काम पर जाने वाले के लिए अब टू व्हीलर और फोर व्हीलर चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कोई सेकेंड हैंड मार्केट पर जा रहा है तो वहीं कोई इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) की तरफ रुख कर रहा है।

इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Cycle) उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो रोज़ अपने घर से किसी पास की जगह में यात्राएं करते हैं। अच्छी बात यह है कि इन ई-बाइक (e-Bikes) में थ्रॉटल के साथ-साथ पैडल असिस्ट फीचर भी मिलने से इसकी चमक और बढ़ जाती है, जो बैटरी समाप्त होने पर काम आता है।

इन इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) की चलाने का खर्चा 6 पैसे प्रति KM है। ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक्स लेकर आए हैं, जो किफायती दाम में आपको पेट्रोल (Petrol) की झंझट हमेशा के लिये खत्म हो जाएगी।

Detel ने e-Bike में 48V 20Ah क्षमता की बैटरी है और दावा किया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक कि दूरी तय कर सकता है। बैटरी को 5A के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं है। कम खर्चे में ज्यादा दूरी तय कर सकते हैं।

Detel ने लॉन्च की नई EasyPlus इलेक्ट्रिक बाइक

39,999 रुपये GST अलग से इस बाइक की बुकिंग मात्र 2,000 रुपये में होगी इसे चलाने के लिए ना ड्राइविंग लाइसेंस और ना ही व्हीकल रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी। भारतीय विद्युत दो पहिया वाहन हलचल बाजारों में तेज़ हो रही है और इस कारण जानी-मानी कंपनियों और नए स्मार्टअप द्वारा एक-एक कर के इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को बाजारों में लेकर आना भारतीय मूल की एक और कंपनी Detel ने भी अब इस भाग में कदम ले ली है।

कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक EasyPlus को भारत के बाजारों में उतार दिया है, जिसकी कीमत (Price) 39,999 रुपये एक्स-शोरूम है। यह स्वदेशी के साथ किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। Detel EasyPlus इलेक्ट्रिक बाइक को हल्की और छोटी बनाया गया है, जिससे इसका चलाना उपयोग आसान है।

इसमें 250W क्षमता की मोटर लगी है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर चल सकता है। इसमें पेडल सिस्टम भी है, जिसका बैटरी खत्म होने पर उपयोग हो सकता है। EasyPlus में 170mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है और इसकी भार उठाने की क्षमता 170 KG है।

इसमें डिस्क की जगह ड्रम ब्रेक का उपयोग किया गया है और इसमें ट्यूबलेस टायर्स रखा गया है। इस बाइक की एक वर्ष की वारंटी है और बैटरी की वारंटी 2 वर्ष या 40,000 KM है। बेहद कम रफ्तार होने की वजह से इसे चलाने के लिए आपको किसी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्कता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here