दिल्ली और यूपी के बीच रैपिड ट्रेन दौड़ेगी, कम समय में सुविधाजनक यात्रा होगी, अंदर की तस्वीरें आई

0
9264
Delhi Meerut Rapid Rail
Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System Latest Update. Delhi-Ghaziabad-Meerut Regional Rapid Rail will give you awesome journey.

Delhi: टेक्नोलॉजी के चलते व्यक्ति खुद को एक सुविधा युक्त वातावरण देने के लिए दिन-रात अथक प्रयास कर रहा है। एक समय था कि लोग हजार किलोमीटर की यात्रा करने के लिए बस और रेल का इस्तेमाल करते आ रहे है। परंतु हजार किलोमीटर की यात्रा करने में 8 से 12 घंटे का समय लगता है, साथ ही दौरान कई तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वर्तमान समय में रेल की यात्रा में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेल अपने समय से काफी लेट चल रही है, जिससे यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं यात्रियों को ट्रेन का सफर सुविधाजनक लगता है। इसी वजह से ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ भी हो जाती है। यदि बस की बात करें तो बस भी सड़कों के ट्रैफिक में फस कर काफी समय लेती है।

साथ ही उसकी यात्रा काफी परेशान कर देने वाली होती है। इसीलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से यूपी के बीच अब रैपिड ट्रेन (Rapid Rail) चलने वाली है, जिससे समय की बचत के साथ-साथ यात्रियों को अच्छी सुविधा भी मिल सकेगी। वैसे तो दिल्ली में मेट्रो ट्रेन भी चलती है, जो यात्रियों को लोकल यात्रा में लाभ पहुंचाती है। परंतु मेट्रो ट्रेन से भी सुविधामई होगी रैपिड ट्रेन। चलिए जाने रैपिड ट्रेन के बारे में।

जून से हो सकती है रैपिड ट्रेन की शुरुआत

जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार दिल्ली से गाजियाबाद के लिए रैपिड ट्रेन (Delhi-Ghaziabad Rapid Train) की शुरुआत करने जा रही है। रैपिड ट्रेन का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जून से रैपिड ट्रेन का शुभारंभ हो जाएगा। ट्रेन का आखरी ट्रायल बाकी है जो कुछ ही समय में पूर्ण हो जाएगा। आज हम इस लेख के माध्यम से रैपिड ट्रेन की खासियत और उसके अंदर की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा करेंगे।

India Rapid Rail
Country’s first rapid train, the speed will be more than 180 kmph and will get a business class-like feel. About India’s First Rapid Rail.

दोस्तों आप लोगों ने रैपिड ट्रेन के बारे में सुना होगा और उसके बाहरी आवरण को भी देखा होगा परंतु आज हम आपको ट्रेन के भीतरी कोच की कुछ खास बात बताएंगे। आपको बता दें रैपिड ट्रेन सामान्य ट्रेनों की तरह ही दिखती है, परंतु इसके अंदर की व्यवस्थाएं आधुनिक तरह से डिजाइन की गई है, जो यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए तैयार की गई है।

जाने रैपिड ट्रेन की सुविधाओं के बारे में

दोस्तों रैपिड ट्रेन काफी सुविधा युक्त है। इस ट्रेन के गेट में सेंसर लगाया गया है जिसमें यात्री यदि ट्रेन के करीब है तो वह गेट अपने आप खुल जाता है और जब तक वहां कोई व्यक्ति खड़ा है, तब तक वह गेट बंद नहीं होता। यात्रा के दौरान स्क्रीन का गेट बंद रहेगा, जिससे दुर्घटना की भी आशंका कम होती है और बिना टिकट के यात्रा का भी कोई सवाल नहीं उठता।

इस ट्रेन की खासियत यह है कि यह निश्चित स्टेशन में हो रुकती है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और नेट सुविधा के लिए यात्रियों को वाई-फाई की व्यवस्था भी की गई है। दोस्त ट्रेन की खास बात यह है कि यह प्रदेश के मेरठ से दिल्ली तक की दूरी मात्र 45 में तय कर सकती है। यह दूरी 82 किलोमीटर की है, जिसमें से 14 किलोमीटर उत्तर प्रदेश लगता है।

यात्रियों के लिए सुविधा युक्त साबित होगी यह रैपिड ट्रेन

दोस्त आपको बता दें यह ट्रेन पहले चरण में गाजियाबाद से दुहाई के बीच चलेगी। जिस की दूरी 17 किलोमीटर है। इस ट्रेन की सबसे ज्यादा स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। सकते हैं कि यह बहुत ही कम समय में खासी दूरी तय कर सकती है। दोस्तों ट्रेन में छह कोच की व्यवस्था की गई है, जिसमें से एक प्रीमियम 2 महिलाओं के लिए रिजर्व और बाकी के नॉर्मल होंगे।

सभी कोच में 72 सीटों की व्यवस्था होगी, जिसमें से हर एक कोच में 4 सीट रिजर्व होगी। यात्रियों को सामान रखने के लिए रैक की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें यात्री बेफिक्र होकर अपने सफर को सरलता से पूरा कर सकेंगे। यह ट्रेन सभी प्रकार के यात्रियों के लिए सुखद साबित होने वाली है, इसमें यदि व्यक्ति खड़े होकर यात्रा करता है, तो उसके लिए हत्या की व्यवस्था की गई है, जो छोटे कद वाले व्यक्तियों को भी मदद करेगा।

मिलेगी चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा

दोस्तों आपको बता दें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के अंदर 4 मॉनिटर लगाए गए हैं, जिसमें यात्रा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मॉनिटर में दिखाई पड़ेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में चार्जिंग प्वाइंट भी दिए गए हैं, जिसमें यात्री आराम से बैठ कर अपना मोबाइल या लैपटॉप चार्ज कर सकता है।

बताया जा रहा है कि मेरठ से दिल्ली तक के सफर में 25 स्टेशन पड़ेंगे। जिससे शहर के अन्य स्टेशनों में भी लोग आसानी से यात्रा कर सकेंगे। इस बात का ऐलान हो गया है कि वर्ष 2025 तक रैपिड ट्रेन दिल्ली में नियमित रूप से चालू हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here