CM केजरीवाल का ऐलान, दिल्‍ली सरकारी अस्‍पतालों में VIP कल्‍चर खत्‍म, नहीं मिलेगा प्राइवेट रूम।

0
405
Arvind Kejriwal News
Arvind Kejriwal directed the Health Dept to end VIP culture in govt hospitals. No more private rooms for VIPs. All citizens will get equal treatment: Ek Number News

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के Government Hospital में अब VIP कल्‍चर को समाप्त करने का ऐलान किया गया है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि सरकारी Hospital में अब Private Room नहीं उपलब्ध करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल के आदेश अनुसार अब सरकारी हॉस्पिटल में सभी पेशेंट को एक समान ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया जाएगा।

किसी को कोई विशेष सुविधा नही दी जाएगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल के आदेश के बाद से गवर्मेंट हॉस्पिटल में प्राइवेट Room के लिए मारामारी अधिक नही होगी। सरकारी हॉस्पिटल में आने वाले सभी मरीजो को समान सुविधाएं मिलेंगी। दिल्ली आप सरकार ने हॉस्पिटल में 13,899 बेड बढ़ाने का भी ऐलान किया है।

वर्तमान में दिल्‍ली में 11,353 बेड हैं। इस प्रकार देखा जाए तो बढ़ाए जाने वाले बेडों की संख्‍या 100 फीसदी से भी अधिक है। मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने बताया है कि दिल्‍ली के हॉस्पिटल में सभी नागरिको के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। सभी हॉस्पिटल में एयर कंडीशन AC लगाए जाएंगे।

इनमें दिल्‍ली सरकार के छोटे हॉस्पिटलो को भी सम्लित किया जाएगा।मौजूदा समय मे सभी बड़े हॉस्पिटल को छोड़ दें तो सभी छोटे हॉस्पिटल में AC की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस संबंध में कार्य करना प्रारम्भ कर दिया गया है।


दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने दिल्ली मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्‍ली के कई क्षेत्र में नए हॉस्पिटल का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट की ओर से प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।

वहीं इसका टेंडर भी हो चुका है। रिपोर्ट में बताया गया है कि खिचड़ीपुर के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में एक नया मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक बनकर तैयार होगा, जिसमें 460 बेड उपलब्ध होंगे। इसके अलावा बुराड़ी और अंबेडकर नगर में दो हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here