मनीष सिसोदिया पर 2000 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाती RTI आ गई

0
690

दिल्ली की केजरीवाल सरकार चौतरफा घिरती दिखाई दे रही है. अब केजरीवाल सरकार के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें जल्द ही बढ़ने वाली है. भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों में कमरा अर्थात क्लास रूम बनवाने के काम में लगभग दो हजार करोड़ रूपये का घोटाला हुआ है.

किन्तु इन कक्षा घोटाले को दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दरकिनार करते हुए मनीज़ तिवारी को चुनौती दी और कहा कि अगर ऐसा कोई घोटाला हुआ है, तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं.

आपको बता दें की मनीष सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दोनों पद पर बैठे है. उन्होंने कहा की अगर उनकी कोई गलती हो, तो दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को उन्हें गिरफ्तार कर लेना चाहिये और अगर ऐसा नहीं पाया गया, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिये.

मनोज तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक RTI के हवाले से जानकारी देते हुए दावा किया कि दिल्ली सरकार ने 12,782 कक्षाएं बनवाने के लिए 2,892 करोड़ रूपये खर्च कर डाले, किन्तु इस काम को जादा से जादा 800 करोड़ रूपये में पूरा किया जा सकता था.

आपको बता दें की दिल्ली बीजेपी नेता हरीश खुराना ने एक RTI ट्वीट करते हुए जानकारी दी और लिखा की “दिल्ली के शिक्षा मंत्री Manish Sisodia का बड़ा घोटाला. एक स्कूल का कमरा 24,85,323 रुपए बनाया है। मेरी आरटीआई से पता चला है. 312 कमरे 77,54,21,000 रुपये में और 12748 कमरे 2892.65 करोड़ रुपये में बनाए। अब क्या बोलोगे सिसोदिया जी और ArvindKejriwal जी?”


मनोज तिवारी ने इस Harish Khurana की RTI ने आधार पर सीधा केजरीवाल के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाते हुए, दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया. अब इस मामले में जब जांच होगी, तब नए नए खुलासे सामने आने की आशंका लगाई जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here