MP के सरकारी अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक नहीं, किन्तु कमलनाथ सरकार बहुत संतुष्ट: VIDEO

0
659

Jabalpur, Madhya Pradesh : भारत के दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश से एक बेहद ही चौकाने वाली खबर आई है, जहाँ एक ओर कांग्रेस राज़ में मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने हाँथ की सर्जरी भोपाल के सरकारी अस्पताल में करवाते हैं और कहते हैं की उनके राज में सरकारी अस्पताल में काफी सुधार हो रहा है और अब व्यवस्था दुरुस्त हो रही है. अब जिस सरकारी अस्पताल में प्रदेश का मुख्यमंत्री भर्ती हो, तो वहां की सेवाएं तो दुरुस्त करनी ही पड़ेंगी. किन्तु बाकी के सरकारी अस्पतालों में ऐसा नहीं है.

इसी मध्य प्रदेश के एक और महानगर जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ का का गैरजिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला है. जबलपुर के अस्पताल के एक वायरल वीडियो ने कमलनाथ सरकार के वादों और अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था के वादों की पोल खोल दी है.

Netaji Subhash Chandra Bose Medical College Jabalpur MP का एक वीडियो पूरे देश के लोगो को हैरानी में डाल रहा है. न्यूज़ एजेंसी ANI द्वारा ट्वीट किये गए इस वायरल वीडियो में अस्पताल के कर्मचारी एक मरीज को जमीन पर एक गन्दी चादर के साहरे घसीटते हुए ले जाते दिखाई दे रहे हैं.

यह वीडियो वायरल होने के बाद जबलपुर अस्पताल के अधिकारी जागे और 3 लोगों को सस्पेंड किया गया. मीडिया में आई न्यूज़ के अनुसार यह मामला जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का है. एक मरीज का एक्सरे होना था, तो अस्पताल के स्टाफ ने मरीज को एक्सरे रूम तक जमीन पर घसीटते हुए ले जाता है.

एक मरीज के साथ सरकारी अस्पताल में ऎसी अमानवीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में लोगो को बहुत चुबा और फिर अस्पताल प्रशासन को जब इसकी भनक लगी तो 3 लोगों को सस्पेंड किया गया.


News Agency ANI wrote with this video, Staff at Netaji Subhash Chandra Bose Medical College in Jabalpur takes a patient to X-Ray room by dragging him on a bed sheet. Dean Dr Navneet Saxena says, “3 persons have been suspended. Inquiry underway, action will be taken”.

एक अन्न खबर के अनुसार जबलपुर के एक दूसरे सरकारी अस्पताल विक्टोरिया के एक सरकारी डॉक्टर ने अपना हार्निया का आपरेशन दिल्ली जाकर करवाया. इससे भी लोगो में चर्चा का माहोल बन गया. जो डॉक्टर अपने खुद के सरकारी अस्पताल में एक साधारण सा हर्निया का आपरेशन नहीं करवाता और अपने दूसरे डॉक्टर साथियो पर भरोसा नहीं करता, तो आप सोच सकते हैं की वह सरकारी अस्पताल कैसा होगा? ऐसी स्थिति में अब मध्यप्रदेश के लोगो का सरकारी अस्पताल से भरोसा उठने लगा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here