Image Credits: Twitter
Belgami/Karnataka: कोरोना वायरस (Coronnavirus) के कारण पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला देखने में आया है। यहां कर्नाटक पुलिस के द्वारा CRPF के कोबरा कमांडो के साथ दुर्व्यवहार की खबर मिली है। अब यह खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
कर्नाटक के बेलगामी जिले के रहने वाले CRPF कोबरा कमांडो सचिन सुनील सावंत अपने घर के बाहर बाइक धो रहे थे। उसी वक़्त एक पुलिसकर्मी ने देखा बाइक धो रहे आदमी ने मास्क (Mask) नहीं लगाया है। इसके बाद बिना किसी चेतावनी और बातचीत के Karnataka पुलिसकर्मी ने कमांडो सचिन की के साथ दुर्व्यवहार और हाँथ-पैर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने CRPF कमांडो सचिन सावंत की एक ना सुनी
CRPF कमांडो सचिन सावंत बार-बार पुलिस को बताते रहे कि वह CRPF के COBRA कमांडो हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उनकी एक ना सुनी और हांथापाई करते रहे। यही नहीं पुलिस ने कमांडो सचिन के कपड़े फाड़ दिए और हथकड़ी पहनाकर कमांडो को सड़क पर बिना चप्पल के घुमाया भी। सचिन में हांथो में लोहे की बढ़िया डाल दी गई।
इसके बाद भी पुलिस की मनमानी समाप्त नहीं हुई, उसने कमांडो को जंजीरों में जकड़ दिया। इस पूरे मामले में CRPF के प्रवक्ता का बयान सामने आया है। सीआरपीएफ ने कहा है कि हमने इस मामले को कर्नाटक के पुलिस प्रमुख के सामने रखा है। मंगलवार को जवान की जमानत याचिका को कोर्ट के सामने रखा जाएगा। CRPF भी स्थानीय अधिकारी के साथ न्यायालय में होगी। मामले की जांच के बाद इसे तार्किक निष्कर्ष पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
CRPF Additional Director Gen writes a letter to DGP Karnataka requesting inquiry into the matter wherein Constable Sachin Savant of CoBRA (Commando Battalion for Resolute Action) was arrested&manhandled by Belagavi Police on 23 April on alleged charges of violating lockdown norms
— ANI (@ANI) April 27, 2020
अब सोशल मीडिया में देश की जनता यह सवाल उठा रही है की क्या पुलिस को किसी को भी बिना चेतावनी दिए और कारण बताये परेशान करने और हाँथ-पैर चलाने की अधिकार मिल जाता है। इस मामले में कर्नाकट की भाजपा सरकार अभी तक चुप क्यों है। देश की रक्षा करने वाले CRPF कोबरा कमांडो के साथ ऐसा दुर्व्यवहार पुलिस कर रही है, तो आम जनता का क्या होता होगा।
The overreach of the cops isn't limited to poor and helpless fruit-sellers or vendors putting out saffron flags or writing "Hindu" on their shop banner.
Here is Sachin Sunil Savant, a CRPF Cobra Commando. He's chained and made to sit on the floor at Belgavi, Karnataka.
Thread. pic.twitter.com/5qsL55BpZC
— Soumyadipta (@Soumyadipta) April 26, 2020
अब सोशल मीडिया पर CRPF कोबरा कमांडो सचिन सुनील सावंत के समर्थन में ट्रेंड #ReleaseSachinSavant भी चलाया गया है। Release Sachin Savant ट्रेंड में अनेको भारतीय लोग अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे है। देश के वीर जवान का मनोबल तोड़ने वाली यह घटना बहुत ही निंदनीय है और इस घटना ने एक बार फिर देश की जनता के सामने पुलिस का अमानवीय चेहरा ला दिया है। आज कोरोना संकट के समय जहां पुलिस के प्रति जनता के मन में सम्मान जाग रहा था, आज वह फिर से समाप्त हो गया।



