Image Credits: Twitter
कोरोना वायरस अब भारत को अपनी चपेट में लेने लगा है। भारत में कोरोना वायरस के अब तक कुल 28 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक़ कोरोना वायरस के केरल के 3 मरीज थे, जो ठीक होकर वापस घर जा चुके हैं। अभी 25 कोरोना इन्फेक्टेट लोगों में इटली के 16 पर्यटक भी शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली में इन्फेक्टेट पाए गए शख्स के कारण उसके परिवार के आगरा में रहने वाले 6 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। अभी कोरोना के कुल 28 कन्फर्म केस हैं। इटली से भारत घूमने आए एक ग्रुप के 16 लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। इनके संपर्क में आने के कारण इनके साथ चल रहा एक भारतीय चालक भी कोरोना से इन्फेक्टेट हो गया है। इसके अलावा दिल्ली में एक शख्स, एक व्यक्ति हैदराबाद में और आगरा में 6 लोग कोरोना से इन्फेक्टेट हैं।
खबरों के मुताबक दिल्ली वाले इन्फेक्टेट आदमी के संपर्क में आने से ही आगरा के उसके रिश्तेदार कोरोना वायरस से पीड़ित हुए हैं। केरल के 3 मरीज पहले ही ठीक होकर घर जा चुके हैं। पहले केवल 12 देशों के यात्रियों की एयरपोर्ट पर चेंकिंग की जा रही थी लेकिन अब फैसला किया गया है कि विदेश से आने वाली सभी फ्लाइट्स के यात्रियों की जांच की जाएगी।
#Coronavirus spreading in India. #CoronaAlert 28 cases reported. pic.twitter.com/12bC0smr6P
— Gaurav Vangaal (@vangaal_gaurav) March 4, 2020
Coronavirus spreading in India. Corona Alert: 28 Positive Corona Virus cases reported.
केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में 3,000 से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 15 टेस्ट लैब पहले बनाए गए थे। 19 टेस्ट लैब और बनाए गए हैं, 8 लैब कल शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के केस के बाद उनसे मिलने वाले कुल 66 लोगों की ट्रेसिंग की गई है।
नोएडा के एक निजी स्कूल के छात्र के पिता में कोरोना वायरस की पुष्टि होने बाद जिला चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने गौतमबुद्ध नगर में अलर्ट जारी किया है। छात्र के पिता दिल्ली में रहते हैं और हाल ही में इटली से भारत आए है। अब नोएडा में 2 स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मीडिया में बताया कि कोरोना को लेकर देश में जारी अलर्ट के चलते बिहार में अब तक 100 से अधिक कोरोना वायरस के संदिग्धों की पहचान की गई है। इनमें से 26 मरीजों ने इस वायरस को लेकर रखे जाने वाले पर्यवेक्षण के समय को पूरा भी कर लिया। अन्य मरीजों पर नजर रखी जा रही है।
#CoronaAlert #Hyderabad's mind-space building number 20 evacuated pic.twitter.com/I2lUFSs0Ly
— Telugu Circles (@telugucircles) March 4, 2020
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सरकारी गांधी हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के संदेह में एक दिन में ही 45 लोगों को भर्ती किया गया है। इन सभी की जांच के बाद सुपरिन्टेन्डेन्ट ने बताया कि 42 मरीज नेगेटिव पाए गए हैं। तीन लोगाें के सेंपल इंस्टिट्यूट ऑफ वैरोलॉजी पुणे भेजे गए हैं।
https://twitter.com/mdeep92/status/1235151451552239616
Hyderabad’s mind-space building number 20 evacuated because of Corona Virus COVID19.
इस बीच तेलंगाना के निज़ामाबाद, कामारेड्डी और वारंगल ज़िले से तीन मरीज़ों को हैदराबाद के गांधी हॉस्पिटल भेज दिया गया है। इनमे से एक हाल ही में दुबई और अन्य एक जर्मनी का दौरा कर लौटा था। इन तीनों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को जिन लोगों के नमूने लिए गए थे, उनमें से एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इस बीच कोरोना वायरस पीड़ित सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जो हैदराबाद के महिंद्रा फिल्स के निवासी हैं, उन्होंने घर छोड़ दिया है और घर में ताला लगाकर कहीं और आश्रय लिया है। महिंद्रा हिल्स के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। अब हैदराबाद की कुछ IT कंपनी ने अपने इंजीनियर और कर्मचारियों को घर से ही ऑनलाइन काम (Work From Home) करने को कहना शुरू कर दिया है।
An IT company in Hyderabad has asked its employees to work from home and self-quarantine after one of its employees was reportedly tested positive for COVID19.






