कमाल: कॉलेज छात्र ने बनाई सोलर पावर इलेक्ट्रिक साइकिल, महज 1.50 रुपये में 50 KM चलती है

0
1500
Dhanush Kumar Cycle
College student in Tamil Nadu’s Madurai designs solar-powered electric cycle. The college student named Dhanush Kumar from Tamil Nadu's Madurai designed the solar-powered electric cycle.

Photo Credits: Twitter

Madurai: पेट्रोल (Petrol) की कीमत ने अच्छे अच्छे लोगो की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल के दाम (Petrol Price) दिन प्रतिदिन अपना नया रूप दिखा रहे है। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का बजट हिला दिया है। जिसके चलते लोग सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे वैकल्पिक ईंधनों की तरफ अपना रुख मोड़ रहे हैं।

आवश्यकता को आविष्कार की जननी कहा जाता है। पारंपरिक ईंधन के बिना यात्रा करने वाले लोगों की आवश्यकता को देखते हुए तमिलनाडु (Tamilnadu) में एक होशियार स्टूडेंट्स (Student) ने साइकिल को कुछ इस तरह से तैयार किया है, जिसमें बिना पैडल मारे इस पर आराम से सफर किया जा सकता है। कहते हैं कि कुछ बड़ा करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं बल्कि बड़ी सोच का होना आवश्यक है।

अगर इरादे मजबूत हैं, तो आप सीमित संसाधनों में भी अपनी जरूरत को पूरा कर सकते है। कम संसाधन में भी आप कारनामा कर के दिखा सकते हैं। ये बात सुनने को बहुत मिलती है लेकिन दिखाई बहुत कम पड़ती। लेकिन इसे हकीकत कर दिखाया है, मदुरै (Madurai) के एक स्टूडेंट्स ने जिसने सूर्य की किरणों से चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Cycle) बनाई है, जिसे चलाने के लिए आपको चार्ज ही नहीं करना पड़ेगा, बल्कि धूप (Sun Light) के संपर्क में आने से ये साइकिल खुद ही चार्ज हो जाती है और फिर आप इसे अपने उपयोग में ले सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में देखें, तो इन दिनों पेट्रोलियम ईंधन की मांग Demand of Petroleum Fuels में बढ़ोतरी बहुत तेजी से दिखाई दे रही है। तभी तो कच्चे तेल का बाजार (Crude Oil Market) एक बार फिर से अपना रंग दिखा रहा है। प्रदेश के मदुरै में कॉलेज (Madurai College) के एक छात्र धनुष कुमार ने सौर उर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक साइकिल को तैयार कर दिया है। जिसमें बहुत कम खर्च में सफर किया जा सकता है।

धनुष कुमार ने जो सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है उसकी खास बात यह है कि उसे चार्ज नहीं करना पड़ता। बल्कि इस साइकिल पर धूप पड़ते ही यह खुद ही चार्ज हो जाती है। यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। अगर यह इलेक्ट्रिक साइकिल भारतीय बाज़ार में सही तरीके से आ गई तो पढ़ते पेट्रोल के दामों से लोगो को बहुत राहत मिल सकती है और कम खर्चे पर लोग रोज़ के कामों के लिए आ जा सकते है।

कितना करना होगा चार्ज

धनुष कुमार ने यह सोलर साइकिल 24 वोल्ट और 26 एंपियर की बैटरी से बनाई है। एक बार चार्ज होने पर यह साइकिल 50 किलोमीटर तक चल सकती है। इस साइकिल में सोलर पैनल लगे हैं जिसकी हेल्प से बैटरी चार्ज होती है। अगर बैटरी डिस्चार्ज भी हो जाती है तब भी साइकिल चलाने वाला व्यक्ति 20 किलोमीटर का रास्ता तय कर सकता है। धनुष ने कहा है पेट्रोल की महंगाई के दौर में यह लोगों के आने-जाने के लिए अच्छा साधन सिद्ध हो सकता है।

डिज़ाइन कैसी होगी

मदुरै कॉलेज के स्टूडेंट धनुष कुमार ने इस सोलर पॉवर्ड इलेक्ट्रिक साइकिल को डिजाइन किया है। इस साइकिल के पिछले भाग यानी कैरियर पर एक बैटरी लगाया गया है और फ्रंट में सोलर पैनल लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये साइकिल इस सोलर पैनल की हेल्प से लगातार 50 किलोमीटर तक का सफर करती है। इतना ही नहीं इसकी चार्जिंग डाउन लाइन होने के बाद भी इसे 20 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

धनुष कुमार ने कहा इस इलेक्ट्रिक साइकिल की बैटरी के लिए उपयोग होने वाली बिजली की कीमत पेट्रोल की कीमत की तुलना में बहुत कम है। 50 किमी तक का सफर तय करने में 1.50 रुपये का खर्च आता है। यह बाइक 30-40KM की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह गति मदुरै जैसे शहर के अंदर इस बाइक को चलाने के लिए सही है।

मीडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक धनुष कुमार ने सौर ऊर्जा से चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल का अविष्कार किया है। यह साइकिल लगातार 50 किमी तक चलने की गति रखती है। इसके अलावा साइकिल को इलेक्ट्रिक चार्ज डाउनलाइन कम होने के बाद भी 20 किमी तक आराम से चलाया जा सकता है। इस साइकिल में उपयोग होने वाली बैटरी की कीमत पेट्रोल के मुकाबले में बेहद कम है और लोगों इसे आसानी से अपने सुविधा अनुसार उसे कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिक साइकिल Electric Cycle की खासियत

इस इलेक्ट्रिक साइकिल से 50 किमी तक की यात्रा करने में 1.50 रुपये का खर्च आता है। यह ई-साइकिल (E-Cycle) 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इस ई-साइकिल में 12 वोल्ट की 4 बैटरी, एक 350 वाट का ब्रुश मोटर, रफ्तार को कम-ज्यादा करने के लिए एक्सीलेटर लगाए गए हैं।

सोशल मीडिया पर मदुरै कॉलेज (Madurai college) में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स धनुष कुमार (Dhanush Kumar) की इस साइकिल की चारो ओर जमकर तारीफ की जा रही है। लोग लगातार इस साइकिल पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। साइकिल में 24 वोल्ट और 26 एम्पीयर कैपेसिटी की बैटरी का Use किया गया है। इसमें 350 W का ब्रुश मोटर और स्पीड को कम ज्यादा करने के लिए हैंडलबार में एक्सीलेटर लगाया है। बैटरी को चार्ज करने का खर्च पेट्रोल की अपेक्षा कम होगा।

LED लाइट का इस्तेमाल

साइकिल को टॉप स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। साइकिल के फ्रंट में LED लाइट भी लगाई है, जो अंधेरे में भी राइडिंग के लिए रौशनी देगी। बैटरी और सोलर पैनल को लड़के और लड़कियों की जरूरत को देखते हुये दो अलग-अलग साइकिल (Cycle) में लगाया गया है।

कीमत के बारे में नही है जानकारी

धनुष (Dhanush Kumar) ने बताया कि साइकिल को पूरी तरह से उनके द्वारा डिजाइन किया गया है। मदुरै जैसे शहरों के लिए ये सही है। हालांकि, उन्होंने इस साइकिल की कीमत को लेकर कोई जानकारी Share नहीं की। इस साइकिल को यदि और बेहतर तरीके से डिजाइन किया जाए, तब इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जायेगी। इसकी खासियत और बढ़ जाएगी। अभी बढ़ी बैटरी की वजह से साइकिल ओल्ड फैशन की दिखाई देती है।

सौर ऊर्जा से चलने वाले इस इलेक्ट्रिक साइकिल को बनाने के लिए धनुष कुमार ने साइकिल (Dhanush Kumar Cycle) के कैरियर पर बैटरी लगाई है और इसके फ्रंट में सोलर पैनल (Solar Penal) लगाया है। इस सोलर पैनल के माध्यम इस साइकिल पर बिना रुके 50 किलोमीटर तक का रास्ता तय किया जा सकता है। खास बात यह है कि चार्जिंग डाउन होने पर भी इसे 20 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है।

देश में जिस तरह से पेट्रोल और डीजल लगातार महंगा (Costly Petrol and Diesel) होता जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। ऐसे में धनुष कुमार द्वारा बनाई गई, यह ई-साइकिल लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे न केवल पेट्रोल-डीजल का खर्च कम होगा, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। वातावरण को भी साफ करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here