उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 1000 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार यह कदम उठाएगी

0
800
Yogi Adityanath UP

Yogi Adityanath Photo Credits: IANS

Lucknow/UP: कोरोना महामारी के संकट ने पूरे देश की कमर तोड़ दी है। CM योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का हाल भी कोरोना वायरस ने बेहाल किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किये गए लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा कहने और उसे एक हजार अरब (एक खरब) डॉलर की बनाने का ज़िम्मा योगी सरकार ने लिया है। इनके तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने सशक्त रणनीतियां बनाने के लिए एक सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया है।

आपको बता दे की योगी की उत्तर प्रदेश सरकार ने सलाहकार की नियुक्ति के लिए एक विस्तृत प्रपत्र तैयार किया है। इसके अंतर्गत लगभग 41 पन्ने के इस प्रपत्र में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 1000 अरब डॉलर बनाने के काम को बहुत चुनौतीपूर्ण बताया गया है। मीडिया में आई खबर में बरता गया है की इस दस्तावेज में कहा गया है कि इस बेहद मुश्किल काम को अंजाम देने के लिए राज्य सरकार को कुछ बहुत बड़े कदम उठाने होंगे।

इस अहम् कार्य में गहन पूरी जाँच करके बनाई की गई दीर्घकालिक रणनीतियों पर निरंतरता के साथ काम करना होगा। इसके लिए मजबूत सांगठनिक ढांचे, लक्ष्य पर केंद्रित नीतियों और अधिक प्रभावी सुशासन से संबंधित नियमों, तेजी से निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा अधिक जवाबदेही की जरूरत पड़ेगी।

उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश है और देश को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की पूर्ति में इस राज्य का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है। मीडिया को सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश की GDP में उत्तर प्रदेश का योगदान 8 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की अर्थव्यवस्था को 5000 अरब डॉलर की बनाने के लक्ष्य से खुद को संबद्ध करते हुए उत्तर प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है।

इस बड़े कार्य को अंजाम देने के लिए हालिया विकास दर में उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा अन्न कार्यों और योजनाओ में व्यापक सुधार करना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तैयार दस्तावेज के मुताबिक उसने अर्थव्यवस्था के विकास की दिशा में जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

इसके रिजल्ट स्वरूप वर्ष 2018-19 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 230 अरब डॉलर यानी 15.80 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है। पिछले साल राज्य की विकास दर सात प्रतिशत रही। प्रपत्र में कहा गया है कि अगले 5 साल के दौरान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1000 अरब डॉलर की बनाने के लिए प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद को करीब 5 गुना तक बढ़ाना होगा।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि ‘वोकल फॉर लोकल’ की उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। CM योगी आदित्यनाथ की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना’ इसके माध्यम से आगे बढ़ेगी। वोकल फॉर लोकल को हमें ग्लोबल ले जाना है। इस दृष्टि से हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश की इमेज देश में बदली है और आगे आने वाले समय में भी बदलेगी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को पार्टी के प्रदेश के ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन से पहले भारत चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक कड़ी में सबको पिरोकर लेकर चलने का काम किया। उनके आह्वान पर बिना एक सिपाही लगाए देश ने ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पार्टी कार्यालय आकर वर्चुअल संवाद रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने योग दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जितनी भारत में स्वतंत्रता है, उतनी दुनिया में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता व त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने भारत को कोरोना संकट से बचाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here