Delhi: देश में लॉकडाउन के बाद जो स्थिति बनी, उसे लेकर राजनीति और जुबानी जंग शुरू हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह ने दिल्ली से पूर्वांचलवासियों के पलायन के लिए दिल्ली सरकार और केजरीवाल पर आरोप लगाए हैं। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने पलायन को लॉक डाउन को फेल करने की साजिश करार दिया है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या बिहार और उत्तर प्रदेश मतलब पूर्वांचलवासियों को उपयोग अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ वोट के लिए किया, जब संकट की घड़ी आई तो पराई हो गई दिल्ली सरकार? वहीं भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा भी केजरीवाल पर हमला बोला और कहा, अगर दिल्ली नहीं बचेगी तो झूठ कहां बेचोगे, बिहार सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये भी जारी कर दिया था।
संजय झा ने मीडिया को बताया कि उन्हे लोगों ने फोन कर बताया है कि दिल्ली में उनके घर के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिया गया ,और उनसे कहा गया कि लॉकडाउन तीन महीने तक रहेगा। बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने स्पष्ट कहा कि पूरे प्लान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए लॉकडाउन को फेल करने की साजिश रची गई है।
What China Did To Rest Of The World, Arvind Kejriwal Did To Rest Of The India Unforgivable. #ArrestKejriwal #Delhi #ArvindKejriwal pic.twitter.com/Kteg35tiMd
— Not So Secular Guy (@notsosecularguy) March 29, 2020
पूरे विश्व में अपने पैर पसार चुके जिस चाइनीज कोरोना वायरस की महामारी के लिए चीन के शी जिनपिंग को कई लोग कोश रहे हैं, तो वहीं दिल्ली में रोजगार के लिए गए हुए उत्तरप्रदेश-बिहार के कामगारों और मज़दूरों के साथ धोखा कर उनकी जिंदगी को खतरे में डालने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केरजीवाल और दिल्ली सरकार के विधायक राघव चड्ढा जैसे लोग अपराधी माने जा रहे हैं।
फ्री की बिजली और पानी का सपना दिखाकर दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने वाली अरविंद केजरीवाल की आप सरकार का कला सच और उनकी जनता के प्रति जवाबदेही की हकीकत कोरोना की महामारी के दौरान सामने आ गई है। दिल्ली चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को लंदन बनाने की बात कही थी, लेकिन अब ऐसा आभास होता है कि लंदन से पहले केजरीवाल पूरे भारत को ही चीन के वुहान प्रान्त में बदलने की योजना बना चूका हैं।
इससे पहले जहाँ वो अपनी नाकामयाबी के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया करते थे, इस बार उन्होंने कोरोना वायरस में दिल्ली सरकार के इंतजाम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को दोषी साबित करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के आनंद विहार में अपने घर जाने के लिए जमा हुई भीड़ से किस स्तर की उन्होनी घटना जन्म ले सकती है, इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं, और दूसरी तरफ घर जाने की उम्मीद लगाए बैठे ये सभी लोग किस मानसिक तनाव से गुजर रहे होंगे। केजरीवाल की इस योजना में उनका साथ देने के लिए देश की मीडिया का एक तबका भी काम कर रहा है।
Pandemonium struck New Delhi over the weekend as thousands of migrant workers, left without food and shelter due to India’s coronavirus lockdown, fled to their home villages https://t.co/YYmDa0wYL9 pic.twitter.com/OWfkqy5mSh
— Reuters (@Reuters) March 29, 2020
कोरोना वायरस के चलते 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली और बिहार के लोग उत्तर प्रदेश और अपने गृह राज्य की तरफ पैदल निकलने लगे हैं। दिल्ली से उत्तर प्रदेश पहुँचे इन लोगों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए, और लॉकडाउन के दौरान उन्हें भोजन, दूध नहीं मिला। भूखे लोग सड़कों पर उतरे। यहाँ तक कि दिल्ली सरकार के अधिकारी बक़ायदा एनाउंसमेंट कर अफ़वाह फैलाते रहे कि यूपी बार्डर पर बसें खड़ी हैं, जो उन्हें यूपी और बिहार ले जाएँगी।



