CDS बिपिन रावत के परिवार के साथ खड़ा पूरा देश, उनकी बेटियों का अब क्या होगा, जानें खास बातें

0
1371
CDS Bipin Rawat
The CDS Bipin Rawat and Madhulika Rawat have two daughters. Kritika and Tarani Rawat are daughters of Gen Bipin Rawat. CDS Bipin Rawat family and life details in Hindi.

Photo Credits: Twitter(@SportASmile)

Delhi: सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat के देहांत की खबर से पूरे देश में गम का माहोल है और जनता काफी उदास महसूस कर रही है। केवल दोस्त ही नहीं बल्कि पाकिस्तान (Pakistan) ने भी जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि CDS का सैन्य हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास क्रैश हो गया था। इसमें जनरल रावत, उनकी पत्नी सहित 14 सवार थे, जिनमें से 13 लोगो का इस दुर्घटना में निधन हो गया है। जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरा देश गमसीन हो गया है।

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना (Indian Army) का इस हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) में दुर्भाग्‍य से चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ (CSD) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे। CDS बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अफ़सोस उन्हें बचाया ना जा सका।

CDS बिपिन रावत के बारें में बात करें, तो वे देवभूमि उत्‍तराखंड से आते हैं। रावत 31 दिसंबर 2019 को सीडीएस नियुक्त किए गए थे। उनके पिता भी भारतीता सेना में रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत के बेटे बिपिन रावत को भी भारतीय सीमा में जाने का मार्गदर्शन दिया। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे रावत का परिवार कई पीढ़ियों से सेना को अपनी देश भक्ति और सेवाएं दे रहा है।

बिपिन रावत की पढाई-लिखाई की बात करें उन्होंने सेंट एडवर्ड स्कूल, शिमला की प्राथमिक शिक्षा ली। फिर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में आगे की बधाई की। बिपिन रावत को दिसंबर 1978 में भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से 11वें गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन में जोइनिंग मिली। एक वक़्त उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर’ से भी सम्मानित किया गया।

CDS बिपिन रावत की खासियत

बता दें की साल 2019 में CDS बनने से पहले बिपिन रावत 27वें थल सेनाध्यक्ष भी रहे थे। आर्मी चीफ बनाए जाने से पहले उन्हें 1 सितंबर 2016 को भारतीय सेना का उप-सेना प्रमुख भी बनाया गया था। रावत ने अपने सेवा काल में कई उप्लभ्धि हासिल की थी। उन्‍होंने ऊंचाई वाले यु-द्ध क्षेत्रों में कई सालों तक काम किया है।

बिपिन रावत को उनके खास योगदान के लिए ‘परम विशिष्ठ सेवा मेडल’ से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ठ सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल आदि सम्मानों से भी सम्मानित हुए।

बिपिन रावत की फॅमिली में कौन कौन

बिपिन रावत के परिवार में इस वक़्त उनकी स्वर्गवासी पत्नी के अलावा उनकी 2 बेटियाँ हैं। रावत की पत्नी का नाम मधूलिका रावत है। वो आर्मी वुमेन वेलफेयर से जुड़ी हुईं हुई थी। मधूलिका आर्मी वुमन वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की अध्यक्ष थी।

बिपिन रावत की दो बेटियां भी हैं। दोनों बेटियाँ अपने पिता के लिए बहुत ही प्यारी और बेहद करीब रही हैं। उनकी एक बेटी का नाम कृतिका रावत और दूसरी बेटी का नाम तारिणी रावत है। कृतिका बड़ी और तारिणी छोटी बेटी है। दोनों ही कई बार अपने माता-पिता के साथ देखि गई है।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की दो बेटियां इस वक़्त बहुत दुःख में होंगी। कीर्तिका और तारिणी (Kritika and Tarani Rawat) की को अपने माता-पिता को एक साथ कन्धा देना है, यह दुनिया का सबसे बड़ा और दुखदाई समय उनके लिए है। ऐसे में दोनों बेटियों के साथ देश की जनता और हमारी टीम की मंवेदनाएँ हैं।

वैसे तो रावत की बेटियां (Bipin Rawat Daughters) बढ़ी लिखी और बहुत काबिल है। फिर भी अपने पिता की सेवा और सेना में सराहनीय सर्विस की वजह से देश की सरकार उनके परिवार को कई सुविधा देती है और आगे भी देती रहेगी।

सेना के इतने बड़े पद पर रहे वाले व्यक्ति की संतानो को विशेष सरकारी छूट और सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है। ऐसे में रावत की दोनों बेटियों को भविष्य में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यह वक़्त भी निकल जायेगा और जनरल बिपिन रावत सदा देश की जनता के दिल में जीवित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here