
Delhi: आज का विज्ञान अभी तब इस दुनिया और आकाशगंगा के कई रहस्य सुलझा नहीं पाया है। पहले और अभी भी कई जगह पर एलियंस (Aliens) और UFO अर्थात एलियंस के विमान को देखे जाने की घटनाएं होती रहती है। पूरी दुनिया में कई लोग एलियंस के यान को देखने के दावे करते रहते हैं। एलियंस को लेकर हर दिन नए-नए दावे किए आते ही रहते हैं।
एक नए मामले में एक पायलट ने प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के ऊपर कथित यूएफओ फ्लीट (UFO fleet) देखने का दावा किया है। बहुत से लोग इन दावों पर यकीन नहीं किया करते हैं, तो ऐसे में उन्होंने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी बनाकर ज़ारी किया, जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा। फिर भी हम इस वीडियो की पुष्टि करने में अभी असमर्थ है। परन्तु यह वीडियो लोग देखकर तरह तरह की बांटें कर रहे हैं।
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स बताया गया है की हाल ही में अपने हवाई सफर से आये एक पायलट ने दावा किया कि उसने प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ान के दौरान एलियंस के विमान UFO के बेड़े (Group Of UFOs) को देखा। जिस जगह वे थे, वहां पर बहुत अधिक रोशनी थी। उन्होंने इस सीन का वीडियो भी बनाया है। नीचे दिए गए ट्विटर वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोशनी वाले बिंदु के तीन सेट दूर से आते हुए नज़र आ रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में दिखाई देता है की आरम्भ में चमकीले बिंदुओं की संख्या 9 थी, फिर बाद में वो 12 (Fleet of 12 UFOs) हो जाती हैं। वीडियो के अंत में एक या दो चमकीले बिंदु थोड़े लो लाइट के हैं और बाकी बहुत तेज़ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो 39 हजार फीट की ऊंचाई पर रिकॉर्ड किया गया है। इसे लोग अब तक का सबसे अच्छा और बड़ा यूएफओ फ्लीट करार दे रहे है।
A pilot was baffled when he spotted a fleet of UFOs flying in formation at 39,000 ft before vanishing in the sky. pic.twitter.com/TDKNhx5Roy
— Pubity Latest (@pubitylatest) December 9, 2021
अगर किसी विमान पर मि-साइल से प्रहार होता है, तो वो फ्लेयर्स छोड़कर उससे बचने की कोशिश करता है। ये भी हो सकता है की इन फ्लेयर्स को किसी विमान ने छोड़ा होगा। फिर भी सवाल ये है कि अगर ये फ्लेयर्स हैं, तो आगे क्यों बढ़ रहे। फ्लेयर्स कुछ देर बाद बुझ जाते हैं। हालाँकि पायलेट ने इन्हे UFO ही बताया है। अभी इसकी सच्चाई पर बहस छिड़ी हुई है।
A pilot claims he saw a fleet of #UFOs over the Pacific Ocean. The video was shot at around 39,000 feet. 🛸👽
The suspected #alien aircraft took the form of ‘weird’ rotating lights moving across the sky. 😳
What are your thoughts on the footage? 👀🤔 pic.twitter.com/N0I2WS2kYq
— Chillz TV (@ChillzTV) December 7, 2021
बता दें की इस साल मई में भी अमेरिकी नौसेना को उनके बड़े जहाज़ के आस पास यूएफओ दिखा था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आता था और पेंटागन ने भी इस बात की पुष्टि की थी। उस वक़्त यूएसएस ओमाहा के पास एक हवाई ऑब्जेक्ट मंडराते देखा गया था। कुछ देर वो समुद्र की सतह पर मंडराता रहा और फिर पानी के अंदर गायब हो गया।



