
Demo Photo
Jamui: पुराने ज़माने में पूरी दुनिया का सबसे धनि और सक्षम साम्राज्य भारत का मगध था। यह आज का बिहार और कुछ भाग उड़ीशा का मिलकर मगध साम्राज्य कहलाता था। यह उस ज़माने के राज्यों और साम्राठो की राजघानी और सबसे पसंदीदा स्थान था। वे कहते थे की यह स्थान सोना उगलता है।
आज यह बात सच होती देखे दे रही है। आज के समय में गरीब और पिछड़ा समझा जाने वाला राज्य बिहार अब जल्द एक बार फिर धनवान होने वाला है। अब यहाँ की धरती सच में सोना उगलने वाली है। अब बिहार के दिन फिरसे सुनहरे होने वाले हैं।
खबर आ रही है की बिहार के जमुई (Jamui) जिले के सोनो प्रखंड के करमटिया (Karmatiya) इलाके में सोने के भंडार (Gold Mines) होने का पता चला है। सबसे बड़ी बात तो यह है की बिहार के इस सोने के भंडार को अब तक का देश का सबसे बड़ा सोन भंडार (Gold Reserve In Jamui) बताया जा रहा है। यह बात केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी (Union Minister of Mines Pralhad Joshi) ने खुद स्पष्ट की है।
प्रहलाद जोशी साफ़ स्पष्ट किया है कि जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार (Gold in Jamui) है। उनके मुताबिक अकेले 44 प्रतिशत सोना जमुई जिले के सोनो इलाके (Sono Area in Jamui) में है। देश के खनन मंत्री द्वारा इस दावे के साथ यह खबर आने पर इस इलाके के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

इस ज़बरदस्त खबर के आने के बाद इस इलाके की जनता काफी खुश है और अब उन्हें क्षेत्र के विकास होने की उम्मीद है। अब स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है की इस क्षेत्र की वजह से पूरे बिहार का फायदा होगा और उनका राज्य धनवान हो जायेगा।
ऐसी उम्मीद की जा रही है की जल्द ही यहां सोने का खनन शुरू किया जायेगा। देश का 44 प्रतिशत सोना करमटिया इलाके में मिलने से पूरे देश की नहीं, बल्कि दुनिया की मीडिया में यह खबर कवर करने की होड़ लग गई है। राज्य के जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्क सहित 222.885 मिलियन टन स्वर्ण धातु से संपन्न भंडार मिला है।

एक नंबर न्यूज़ की पाठक और चुरहेत पंचायत क्षेत्र के प्रवीण ने हमारी टीम को कॉल करके बताया की वे बचपन के दिनों से ही यह देखते आ रहे हैं कि इस क्षेत्र के करीब 8-9 किलोमीटर के एरिया की मिट्टी में चमकीले खनिज पाए जाते हैं। यह सोना ही लगता है।
लोकल बुजुर्ग बताते है की 15 साल पहले सर्वेक्षण के लिए कोलकाता की टीम आई थी, तब सोना के साथ और भी दूसरे खनिज मिलने की बात कही सामने आई थी। अब एक बार फिर सरकार ने दवा कर दिया है की यहाँ सोना भंडार है, तो खनन कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी आएंगे। ऐसा हुआ तो जमुई में विकास और खुशहाली आएगी।
जानकारी हो की बिहार के जमुई जिले का सोनो प्रखंड के चुरहेत पंचायत का करमटिया इलाका इससे पहले ही बहुत वाट से स्वर्ण भंडार की खबर के चलते खोज का विषय रहा है। स्थानीय लोग तो बहुत पहले से जानते है की इधर की मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े मिलते हैं।
Bihar has the highest share of India’s gold reserves. In a written reply in the Lok Sabha, Union Minister of Mines Pralhad Joshi said that Bihar holds a total of 222.885 million tonnes of gold metal, amounting to 44% of the total gold reserves in country.pic.twitter.com/Liq6rFNMib
— TALES FROM BIHAR (@bihar_tales) December 3, 2021
आपको बता दें की हाल ही में लोकसभा में केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक सवाल के जवाब में जानकारी दी कि बिहार में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। बताया गया कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्वर्ण अयस्क भंडार है, जिसमें 654.74 टन स्वर्ण धातु (Gold Metal) है, इसमें 44 प्रतिशत सोना सिर्फ बिहार में ही पाया गया है।
Believe it or not! Bihar holds the highest share of India’s #gold reserves, Union Minister of Mines Pralhad Joshi told Lok Sabha. #Bihar holds a total of 222.885 million tonnes of gold metal, which amounts to 44% of the total gold reserves in the country.pic.twitter.com/GNdJuj0aXI
— Bihar Foundation (@biharfoundation) December 3, 2021
पहले कुछ स्थानीय लोग करमटीया इलाके के मिट्टी को इकठ्ठा करके नदी के पानी में धोकर छानते और छोटे छोटे सोने के कण निकाल लेते थे। अब आज सरकार द्वारा यहां देश का 44 प्रतिशत सोना होने की बात स्पष्ट की गई है। ऐसा दावा किया गया है की जमुई जिले के सोनो के अलावा अन्य प्रखंडों में भी कई तरह के खनिज अयस्क मिलते हैं। जिसमें अभ्रक के अलावा गोमेद और अन्न कीमती पत्थर पाए जाते हैं।



