Bigg Boss मचाएगा फिर OTT प्लेटफॉर्म में धमाल, इस बड़े बदलाव के साथ आयेगा Show

0
517
Bigg Boss OTT
BiggBoss OTT: Here’s when and where you can watch Karan Johar’s show. Bigg Boss OTT aa raha hai on 8th Aug only on Voot. Latest news of Bigg Boss OTT.

Image Credits: Twitter

Pune: हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) हाउस में कई बदलाव करने वाला है। खासकर स्लीपिंग बेड सिस्टम काफी अलग होने वाला है। जहां हर बार कंटेस्टेंट्स के बीच बेड शेयरिंग को लेकर तू-तू, में-में देखने को मिलती थी, परंतु इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा।

बिग बॉस का अगला सीजन (Bigg Boss 15) 8 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम होगा ओर फुल कंट्रोवर्सीज लेकर आने वाला है। यानी, अब शो के लिए ज्यादा समय नहीं है। बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ ही एक और चीज होगी, जो हमेशा चर्चा में छाई रहती है और वह है बिग बॉस का घर (Bigg Boss House)।

जी हां बिग बॉस है खलनायक, बिग बॉस हाउस का लग्जूरियस हाउस, बिग बॉस का इंटीरियर, किचन, बेडरूम पूरा बिग बॉस हाउस ही अक्सर चर्चा में छाए रहते हैं। तो आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस (Bigg Boss OTT) हाउस में कई बदलाव मिलने वाले हैं इस बार हाउस को कुछ कंटेम्पररी लुक दिया है।

डिजाइनर्स ने बिग बॉस ओटीटी हाउस के लिए बोहेमियन, जिप्सी और कार्निवल लुक को चुना है, जो घर को भव्यशाली बनाने के साथ ही एक घर जैसा अनुभव भी देता है। कंटेस्टेंट्स के आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लिविंग रूम और गार्डनरूम एरिया के लिए स्लाइडिंग दरवाजों का यूज किया गया है और सबसे ज्यादा बदलाव किए गए हैं, बेडिंग सिस्टम में।

इस बार कंटेस्टेंट्स के लिए बंक बेड का इस्तेमाल होने वाला है। जो किसी को भी उनके बचपन या फिर हॉस्टल के दिनों की याद ताज़ा कर देगा। यह कुछ बच्चो जैसा ही है, जब आपको अपने रूममेट के साथ रहना होता है और एक ऊपर और एक नीचे के बिस्तर में सोता है। इसे देखते ही कंटेस्टेंट्स को अपने बचपन के दिन कि याद ताज़ा हो जाएगी।

https://twitter.com/Sidfan_lifetime/status/1424242700824453121

घर के अन्य हिस्सों की तरह बेडरूम को भी कार्निवल वाला लुक दिया गया है। वहीं किचन को कलरफुल लुक दिया है और बाथरूम को तंबू जैसा बना दिया गया है। इसके अलावा लिविंग रूम में एक बड़ी सी बिग बॉस कि आंख होगी। जिसके जरिए करण जौहर कंटेस्टेंट्स को देख सके। मालूम हो कि बिग बॉस ओटीटी कल से यानी 8 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम होगा, जिसके होस्ट करण जौहर होंगे।

कुछ दिन पहले ही जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) ने बता दिया था कि आने वाला सीजन ‘ओवर द टॉप’ (Over The Top) होने वाला है। इसमें कुछ ऐसा होगा कि टीवी पर बैन लग जाएगा। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के लिए कई सिलेब्रिटीज के नामों की चर्चा है और कई के नामों का खुलासा कर दिया गया है। फैन्स इस ‘ओवर द टॉप’ सीजन के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। मतलब अब दर्शक अपने फेवरिट कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर में 24×7 देख सकते हैं।

अगर ‘बिग बॉस ओटीटी’ को 24 घंटे देखना है, तो फिर उसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके अलावा शो के करंट एपिसोड को देखने के भी सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। लेकिन अगर आप रेकॉर्डेड एपिसोड देखना चाहते हैं मतलब आज जो एपिसोड आएगा, उसे अगर आप कल देखेंगे तो वह फ्री में देखा जा सकता है। उसके लिए किसी तरह के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here