Image Credits: Twitter(@KailashOnline)
Kolkata/West Bengal: आज कोरोना के अलावा बंगाल और ममता बनर्जी मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों पर है। पिछले एक हफ्ते से मीडिया से दूर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक सोशल मीडिया कैंपेन अब आफत बन रहा है। CM ममता बनर्जी ने पिछले एक हफ्ते से मीडिया में कोई भी बयां नहीं दिया और ना ही दिखी है।
अब इसे लेकर भाजपा ने ममता के खिलाफ एक अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा का कहना है कि बंगाल में कोरोना महामारी रोकने की कड़ी में अपनी असफलता को छिपाने के लिए ममता बनर्जी मीडिया के सामने नहीं आ रहीं। इसे लेकर भाजपा ने Bhoy Peyeche Mamata नाम के एक सोशल मीडिया कैंपेन का आरम्भ कर दिया है।
आपको बता दे की ममता बनर्जी पुछले एक हफ्ते से मीडिया से बात नहीं कर रही हैं। ममता का मीडिया के सामने नहीं आना बहुत ही हैरान करने वाला है, क्योंकि देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री हर दिन COVID-19 की ताज़ा जानकारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खबर साँझा कर रहे हैं। ममता बनर्जी 30 अप्रैल के बाद से ही मीडिया के सामने नहीं आई हैं।
ऐसे में भाजपा का आरोप है कि ममता अपनी असफलता से अब भय में हैं। इसे लेकर ही भाजपा नेताओं ने Bhoy Peyeche Mamata नाम का एक सोशल मीडिया कैंपेन चलाया है, इसका मतलब है की ‘ममता बनर्जी डरी हुई हैं”। अब देखना यह है की ममता बिस पर क्या जवाब देती है और कब मीडिया से रूबरू होती है।
हैशटैग Bhoy Peyeche Mamata कैंपेन किया जा रहा
आपको बता दे की इस सोशल मीडिया हैशटैग में भाजपा के सभी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने ट्वीट करते हुए ममता से सवाल किये है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैला विजयवर्गीय ने लिखा,’डॉक्टर पीपीई किट के लिए चिल्ला रहे हैं, मरीज शवों के बीच में पड़े हैं। प्रवासी मजदूरों को राज्य छोड़ने नहीं दिया जा रहा और बंगाली लोग घर वापस नहीं आ पा रहे हैं। अस्पताल लोगों को भर्ती नहीं कर रहे और पुलिस पर हमला किया जा रहा है। ममता बनर्जी की सरकार त्रासदी जैसी है। BhoyPeyecheMamata’। इस पर अभी TMC नेता भी चुप बैठे हैं।
– Doctors crying for PPE
– Patients lying with dead bodies
– Migrant labour not allowed to leave state
– Bengalis not allowed to come back home
– Hospitals not taking patients
– Police attacked@MamataOfficial government is absolute disaster.#BhoyPeyecheMamata pic.twitter.com/Nj6T18UxIv— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) May 9, 2020
इसके बाद बंगाल से भाजपा नेता मुकुल रॉय ने भी इसी हैशटैग पर लिखा, ‘ममता बनर्जी आप कहां हैं। कोरोना के केस बढ़ रहे हैं और टेस्टों की संख्या अब भी बेहद कम है। आप प्रवासियों को वापस लाने की इजाजत भी नहीं दे पा रही हैं। #BhoyPeyecheMamata।’ आपको बता दें की ममता की बंगाल सरकार पर कोरोना मरीज़ो और इससे प्राण गवाने वालों के आंकड़े छुपाने के आरोप भापजा द्वारा लगाये जा रहे हैं।
Where are you Mamata Banerjee? Covid 19 cases are increasing, no of tests are still low and not giving permission to bring back Bengali migrant labour’s from other states? #BhoyPeyecheMamata pic.twitter.com/xBSepjEzuS
— Mukul Roy (@MukulR_Official) May 9, 2020
अभी हाल ही में खबर आई थी की पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार राज्य में छुपे मरकज से लौटे लोगों को बचाने में लगी हुई हैं। इसी बीच एक खुलासा हुआ था कि दिल्ली के मरकज से लौटे 200 से ज्यादा जमातियों को ममता बनर्जी सरकार न्यूटाउन स्थित हज हाउस में रखी हुई है, जहां उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
कई विदेशी जमाती बंगाल में छुपे होने की आशंका
आपको बता दें की मीडिया की खबर के मुताबिक़ यहां रह रहे लोगों में कई विदेशों के हैं, मरकज में शामिल होने आये थे और वहां से बंगाल पहुंचे थे। उनके थाइलैंड, मलेशिया। म्यांमार, इंडोनेशिया सहित अन्य देशों से आये लोग हैं। वहीं कुछ लोग दिल्ली के मरकज में शामिल होने के बाद देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण करके ममता बनर्जी के बंगाल आये थे।
आपको बता दे की कोरोना संकट और प्रवासी मजदूरों की परेशानी के बावजूद ममता बेनजी सामने नहीं आ रही है। ऐसे में भाजपा नेता पिछले कई दिनों से CM ममता के लापता हो जाने पर सवाल खड़े कर रहे है। सोशल मीडिया पर भी यूजर ममता के इस गैरज़िम्मेदाराना रवैये पर अपना अपना विरोध ज़ाहिर कर रहे है।



