योग गुरु रामदेव ने कहा देश के 99 प्रतिशत मुस्लिम पहले हिंदू थे, जाने कौन उनके पूज्नीय थे।

0
424

Image Credits: ANI

अयोध्या विवादित मामले के फैसले का सभी ने खुलकर स्वागत किया। सभी भारतीय में खुशी की लहर है। सभी चाहते है कि जल्द राम मंदिर बनकर तैयार हो जाये। योग गुरु बाबा रामदेव ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवादित मामले में मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए कहा कि जैसे मुस्लिमों के लिए मक्का उनका मुख्य तीर्थ स्थल है, ईसाइयों के लिए वेटिकन सिटी उनका मुख्य स्थल है, हिन्दुओं के लिए अयोध्या में राम मंदिर को एक मुख्य तीर्थ स्थल के रूप में घोषित किया जाना चाहिए।

यह सभी हिन्दुओ के लिए गर्व की बात होगी। योग गुरु रामदेव बाबा ने कहा कि देश के 99 प्रतिशत मुसलमान ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। वे पहले हिंदू ही थे इसलिए भगवान श्रीराम उनके भी पूज्यनिय हैं। बाबा रामदेव ने बताया कि श्री विेश्वेशा तीर्थ स्वामीजी और बड़े बड़े साधू संतो के साथ हिन्दू नेताओं का सपना है कि अयोध्या में जल्द भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो।

कोर्ट ने एक ट्रस्ट या समिति बनाने का आदेश जारी कर दिया है। मंदिर निर्माण के लिए केन्द्र सरकार को वरिष्ठ स्वामियों और हिन्दू नेताओं को इसमें सम्लित करने का निर्देश दिया है। बाबा रामदेव ने बताया कि अयोध्या में हिंदू धर्म की वैदिक परंपरा के लिए एक स्मारक बनकर तैयार होना चाहिए।

भगवान राम सिर्फ हिन्दुओं के पूर्वज नही हैं, बल्कि मुस्लिमों के भी पूर्वज है। दोनो में एकता और स्नेह ही भावना होनी चाहिए। हिन्दुओं और मुस्लिमों दोनों को एकता की मिसाल कायम करते हुए राम मंदिर और मस्जिद बनाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिये।
https://twitter.com/SwamiGeetika/status/1195724200478068736

रामदेव बाबा ने सरकार के द्वाराअयोध्या में मस्जिद बनाने के प्रदान की गई पांच एकड़ जमीन का सम्मान किया है। हिन्दुओं को भी एकता की मिसाल देते हुए मस्जिद बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राम नवमी के दिन से प्रारंभ करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखनी चाहिये। इसमे सभी को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी जी को ट्रस्ट के अध्यक्ष बनाने की बात आ रही है। मंदिर निर्माण में मुख्यमंत्री योगी की भी भूमिका होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here