गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का क्या मकसद था। की मुख्यमंत्री के रूप में उनको ही चुना? भाजपा के इस फैसले से कई लोग खुश नही थे ये बात सुनकर सभी हैरान हो गए थे कि सन्यासी को मुख्यमंत्री पद का दर्जा दिया। सबसे बड़ा प्रश्न ये था कि जिसे कोई प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में कोई अनुभव नहीं है, उसे देश के सबसे बड़े राज्य की कमान सौंप दी गई है।
लखनऊ में आयोजित एक समारोह में भाजपा अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की बात पर विचार किया। इस दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद थे। तब अमित शाह ने बोला ‘किसी ने नहीं सोचा था कि योगी मुख्यमंत्री बनेंगे। कई लोगों ने मुझसे बहुत सवाल किए कि उन्होंने कभी नगर पालिका भी नहीं संभाली है। उनको ये पड़ देना सही नही है वे एक पीठ के महंत थे।
अमित शाह ने आगे कहा की ‘लोगों ने मुझसे सवाल किया कि क्यों इतने बड़े राज्य की कमान उनके हाथों में सौंप रहे है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर मैने मिलकर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला तय कर लिया। योगी संयम से काम करने वाले हैं और काम करने के अपने तरीके से उन्होंने अनुभव की कमी को कभी सामने नही आने दिया उसको भी अपने काम करने के तरीकों से दूर कर दिया है।
भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 की नींव रखी। इस समारोह में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
UP has reached new heights of development under the leadership of Yogi Ji. The two days ceremony #GBC2 starting on 28 July, will be inaugurated by honorable Home Minister @AmitShah Ji.
More than 60,000 youth will be employed in 222 different projects in #GroundBreakingCeremony2 pic.twitter.com/G7tSM02Tvm
— Akshay Singh (@iakshaysinghel) July 28, 2019
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी- 2 को संबोधित करते हुए कहा कि आज सुशासन का परिणाम उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की छवि में परिवर्तन होने के कारण निवेशक यहां आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले हमें जब भी लगता था कि राज्य की छवि के कारण काम में कोई रुकावट होगी तब गृहमंत्री अमित शाह कहते थे कि नेक नीति से आगे चलते रही सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह का ये पहला प्रदेश आगमन है और ये ऐतिहासिक क्षण है।गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद पर योगी ने कभी निराश नही होने दिया।अपने काम से प्रदेश की छवि बदल दी।आज बहुत बड़ी संख्या में निवेशक वहाँ पहुँच रहे है।



