Photo Credits: Twitter Video Crap
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही खतरनाक जंगलों में टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे। वह 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर आने वाले Man VS Wild Show में बेयर ग्रिल्स के साथ दिखाई देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही खतरनाक जंगलों में टहलते हुए दिखाई देंगे। इन जंगलों में प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा समय बिताता हुआ देखेंगे, जो आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा।
मोदी 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल के प्रसिद्ध Show “Man VS Wild”में अलग अवतार में दिखाई देंगे। इसमें वह मशहूर जंगल लवर बेयर ग्रिल्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। आज इस Show का प्रोमो जारी कर दिया गया है।
इस Show की पूरी शूटिंग जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के जंगलों में की गई है। इस प्रोग्राम में प्रधानमंत्री मोदी वन एवं जीव संरक्षण को लेकर बेयर ग्रिल्स के साथ बातचीत करते दिखाई पड़ रहे है। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी जंगलों में बेयर ग्रिल्स के साथ Show में देखा गया था।
इस Show को लेकर बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट करके कहा है कि 180 देशों के नागरिक जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी के अनदेखे पहलू से रूबरू होंगे।
“Man Vs Wild” ये प्रोग्राम 12 अगस्त को 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह एक साथ डिस्कवरी चैनल, डिस्कवरी साइंस, डिस्कवरी HD वर्ल्ड, एनीमल प्लानेट, TLC एनीमल प्लानेट HD वर्ल्ड, जीत प्राइम, TLC HD वर्ल्ड, जीत प्राइम HD, डी तमिल, डिस्कवरी किड्स, डिस्कवरी टर्बो, डिस्कवरी साइंसपर प्रसारित किया जाएगा।
People across 180 countries will get to see the unknown side of PM @narendramodi as he ventures into Indian wilderness to create awareness about animal conservation & environmental change. Catch Man Vs Wild with PM Modi @DiscoveryIN on August 12 @ 9 pm. #PMModionDiscovery pic.twitter.com/MW2E6aMleE
— Bear Grylls (@BearGrylls) July 29, 2019
इसे 180 देशों में देखा जा सकेगा। बेयर ग्रिल्स ने अपने Show Man VS Wild को कई अन्य सेलेब्रिटीज़ के साथ भी होस्ट किया है। उनके साथ जंगलों में हॉलीवुड स्टार केट विंस्लेट, टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर भी सम्लित है।बेयर ग्रिल्स एक पूर्व स्पेशल फोर्स कमांडो के पद पर रह चुके है।
कर्नल बेयर ग्रिल्स रॉयल मरीन कमांडो पद पर तैनात रह चुके हैं। वो वर्ल्ड स्काउट मूवमेंट के पहले Chief एम्बेसडर हैं। बेयर ग्रिल्स ने 85 पुस्तकों का लेखन भी किया हैं, जिसमे से “svet and Tiyars” बेस्टसेलर रहे है।



