
Pune: आज हम सबकी गाड़ियों पर डिपेंडेंसी बहुत अधिक हो चुकी है। हम हर छोटी बड़ी दूरी के लिए टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर का इस्तेमाल बहुतायत तौर पर करने लगे हैं। जहां पहले लोग 1 से 2 किलोमीटर तक के काम पैदल ही कर लेते थे।
वही आज दूध लेने जाने वाला छोटा सा काम भी गाड़ी द्वारा किया जाता है। इसका हमारे मंथली बजट पर भी प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि, डीजल पेट्रोल की कीमत लगातार आसमान छू रही है और डिमांड एंड सप्लाई के रूल के हिसाब से आने वाले कई सालों तक इसकी कीमत कम नहीं होगी।
वहीं दूसरी ओर पर्यावरण में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है, इन गाड़ियों से निकलने वाले धुएं की वजह से। इसीलिए हर देश की सरकार आज इलेक्ट्रिक वाहन को प्रमोट कर रही है। ऐसे में भारत की ही एक कंपनी ने सोलर से चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल का निर्माण कर लिया है।
जिसे हाल ही में प्रदर्शित किया गया था। यह अपनी फीचर और जबरदस्त फैसिलिटी की वजह से काफी लाइमलाइट में है। जा रहा है यह रोड पर चलते चलते अपने सोलर की मदद से बैटरी को चार्ज (Battery Charge) भी कर सकता है। आइए जानते हैं डिटेल से।
भारत की पहली सोलर इलेक्ट्रिक EVA CAR
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लेकर के ज्यादातर एक ही समस्या सामने आई है और वह है इसके चार्जिंग प्वाइंट्स। जो लोग लंबी दूरी और लॉन्ग ड्राइव का के आदी है, पुणे अक्षर या डर होता है की हाईवे के दौरान यदि गाड़ी कहीं बंद हो जाए तो उसे चार्ज कैसे करेंगे क्योंकि डीजल या पेट्रोल गाड़ी को आसानी से रिफिल किया जा सकता है।
इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए पुणे की “वायवे ईवा” (Vayve Eva) कंपनी ने यह सोलर कार तैयार की है। जिसका एक प्रोटोटाइप हाल ही में जनवरी 2023 के ऑटो एक्सपो के दौरान कांसेप्ट कार के रूप में लांच किया गया। एवं इसका कंप्लीट वर्जन 2024 तक ऑन रोड आप खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं इसके एवरेज, फीचर्स और कीमत के बारे में।
ये होगी इंजन कैपेसिटी एवं बैट्री फीचर्स
दोस्तों “EVA CAR” के फीचर्स की बात करें तो यह एक कंपैक्ट हॅच बैक कार के रूप में तैयार की गई है। जिसमें दो एडल्ट आगे की सीट में एवं तो किड्स पीछे की सीट में आसानी से बैठ सकेंगे। छोटा सा लगेज रूम भी हमें मिलता है, बूट स्पेस के स्थान पर। बेहतरीन पिकअप के लिए इसमें 14 किलो वाट की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 6 किलोवाट की इलेक्ट्रिक पावर जेनरेट होगी।
Vayve Mobility launched India’s first Solar Electric Car ‘Eva’, at the Auto Expo 2023. pic.twitter.com/6jlN1HEiaa
— Lightning ⚡ (@LightningIND) January 16, 2023
ऐसी किसी भी कंपैक्ट कार को बेहतरीन पिकअप और हाईवे में टॉप स्पीड तक आसानी से पहुंचने में मदद करेगी। साथ में सुरक्षा के सभी मापदंड इसमें दिए जाएंगे जैसे एयर बैग, एंटी ब्रेकिंग लॉकिंग सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल, लग्जरी इंटीरियर एवं “alloy wheel” टायर की बेहतर लाइफ के लिए। सफर को कंफर्टेबल बनाने एयर कंडीशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का ध्यान रखते हुए शानदार म्यूजिक सिस्टम भी फिट किया जाएगा।
बैटरी चार्जिंग से मिलने वाला है ये एवरेज
इस कार की बैटरी को चार्ज करने के लिए इसके रूफ पर सोलर पैनल (Solar Pannel) को बहुत ही बेहतरीन तरीके से डिजाइन कर फिट किया गया है जो देखने में लगभग अदृश्य होते हैं अर्थात इन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि इसमें सोलर पैनल लगाए गए हैं।
Vayve Mobility Presents India’s First Solar Car EVA At Auto Expo !!
~ Eva is the first small electric smart car in India that’s integrated with solar panels and an electric plug-in for charging.
~ 6 kW liquid-cooled PMSM electric motor
~ Vayve Mobility could launch Eva by 24 pic.twitter.com/xlGhUxO5Qp
— Xroaders (@Xroaders_001) January 13, 2023
इसके जरिए गाड़ी की बैटरी धूप में चलते हुए लगातार चार्ज होती रहेगी वही बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए सीसीएस 2 चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिसके जरिए सिर्फ 45 मिनट में आप इसकी बैटरी को फास्ट चार्ज कर सकते हैं जो 250km चलेगी।
Pune-based EV startup has announced India’s first solar electric car called the Vayve Eva.
The EV gets 150W solar panels that can add 10 to 12km of range daily.
The Eva gets a 250km range, 70kmph top speed, Android Auto-Apple CarPlay support, driver airbag and air-conditioning. pic.twitter.com/7LXyxfZfre— Smartphone Sale (@SmartphoneSale_) February 9, 2023
वहीं यदि आप घर के साधारण सॉकेट का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे फुल होने में करीब 4 घंटे का समय लगने वाला है। सोलर से चार्ज होने पर यह आपको फ्री कॉस्टिंग पर सफर का आनंद देगी। वही इलेक्ट्रिक चार्ज पे लगभग 80 पैसे प्रति किलोमीटर तक का खर्च आने वाला है, जो कि पेट्रोल-डीजल की तुलना में लगभग ना के बराबर होगा।
यह होगी इस कार की कीमत जो मार्केट में मिलेगी 2024 से
इस प्रोटोटाइप को फाइनली 2024 तक पब्लिक के इस्तेमाल के लिए सड़क पर उतार दिया जाएगा। जिसकी एक्सपेक्टेड कीमत करीब 7 लाख पचास हजार से शुरू होगी और मॉडल वैरीअंट के हिसाब से यह कीमत बढ़ सकती है।



