
Delhi: हम देखते हैं कि इस आधुनिक दुनिया मे कई प्रकार के साधनो से लोग अपनी यात्रा सम्पन्न करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग अपनी कार से ही सफ़र करते हैं। इससे यात्रा करना उन्हे बहुत अधिक सुविधाजनक लगता है। लोग अपनी कार को अपनी बजट के हिसाब से चुनते है। जिससे उन्ह्रे सफ़र करने मे आसानी होती है और उनको जेब में खर्चा भी कम पड़ता है।
आजकल कार मे कई प्रकार के माडल आते है। अलग अलग कम्पनी अलग अलग प्रकार की कार लांच कर रही हैं। जिसमे उनके नम्बर प्लेट भी कुछ नई तरह से मार्केट मे आते है। ऐसी ही एक नम्बर प्लेट मार्केट मे आयी है। जो बहुत ही फ़यदेमन्द है। जिसका नाम है BH नम्बर प्लेट (BH Number Plate)। आइए आज हम आपको इस पोस्ट मे कार की नंबर प्लेट के बारे मे बताते है। जिससे आप इस नंबर प्लेट से लगी कार में घुमने का लाभ उठा सके।
आपको बता दे कि यह BH नंबर प्लेट उन लोगो के लिए बहुत अधिक फ़यदेमन्द होगी, जो एक राज्य से दूसरे राज्य या उससे अधिक राज्य मे सफ़र करते हैं। यह नम्बर प्लेट उनके लिए भी बहुत खास है। जिनका अधिक ट्रान्सफ़र होता रहता है, जो अक्सर ही एक रहता से दूसरे राज्य ट्रेवल करते है।

अक्सर ही एक राज्य से जब दूसरे राज्य में कोई गाड़ी जाती हैं, तो उसे रजिस्टर करवाना पड़ता है और एनओसी लेनी पड़ती है, पर BH नंबर सीरीज (BH Number Series) में इस समस्या से छुटकारा मिलता है।
इन क्षेत्रों मे काम करने वाले लोग के लिए फ़यदेमन्द होगा बीएच नंबर प्लेट
कुछ लोगो के लिए यह नम्बर प्लेट बहुत ही फ़यदेमन्द होगा। जैसे सेना एवं रक्षा बलो के आफ़िसर के लिए, केन्द्र एवं राज्य सरकार के कर्मीयो के लिए, जिन लोगो के कम से कम चार राज्यो मे आफ़िस हो उन क्षेत्र के संगठन या कम्पनी के कर्मचारी के लिए, बीएसएनएल, बीएचईएल और ओएनजीसी जैसे अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी के लिए। इनका सभी के लिए यह नंबर प्लेट बहुत सुविधा जनक होगा।
BH नंबर प्लेट के लिए कैसे करे आवेदन (Apply for BH Series)
आपको बता दे कि यह BH नंबर प्लेट कमर्शियल वाहनों और पुराने वाहनों पर कोई काम का नही है। यह सिर्फ़ स्वयं के वाहन या नान ट्रान्सपोर्ट वाहन के लिए और नए वाहन के लिए ही उपलब्ध है और उन्हीं के लिए फ़ायदेमन्द है।
बता दे कि बीएच नम्बर प्लेट को बहुत ही आसानी से पहचान सकते हैं। क्योंकि भले ही यह प्लेट देखने मे अन्य दूसरी नम्बर प्लेट के जैसे ही दिखाई देती है, लेकिन इस बीएच नम्बर प्लेट पर नंबर को प्रिन्ट करने का या अंकित करने का तरीका कुछ हटकर होता है।
इस नंबर प्लेट की सबसे खास बात यह है कि इस पर सबसे आगे बीएच (BH) प्रिंट लिखा होता है। जिसका अर्थ भारत होता है। BH के बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर जो कि चार अंकों वाला नंबर होता है। वह इस प्लेट में लिखा जाता है। लास्ट मे जिस कर्मचारियों का वाहन हैं, वह श्रेणी अंकित किया जाता है।
अगर सरकारी कर्मचारियों को यह नंबर प्लेट चाहिए, तो इस नम्बर प्लेट के लिए अपने डीलर के सामने अपना अधिकारिक पहचान-पत्र पेश करना होगा और डीलर के पास टैक्स जितना भी लगे जमा करना होगा। इन सब प्रोसेस के बाद बीएच सीरिज नम्बर के लिए आपके वाहन का डीलर आवेदन करेगा। जिसके कुछ दिनो के बाद आपको यह इसका नंबर मिल जायेगा।
BH नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को केवल 2 साल का देना होगा टैक्स
आपको इस बात की जानकारी तो जरूर ही होगी कि अगर आप इस समय जब भी कोई नई गाड़ी जो कि एक साधारण नंबर प्लेट की गाड़ी हो अगर उसे खरिदते हैं, तो आपको पुरे 15 साल का रोड का टैक्स इक्ट्ठा जमा करना होता है।
#BH-series: All you need to know about the new Bharat-series number plates
The BH series or the Bharat Series is a series of number plates for non-transport vehicles introduced in India on 28th August 2021. The registrations for the same started from 15th September 2021. pic.twitter.com/UUwd48SZAs
— KARAN MISHRA🇮🇳🕉🚩 (@karanmishra006) January 12, 2022
उस गाड़ी के इंजन की क्षमता, गाड़ी की लंबाई तथा उस गाड़ी की क्वालिटि पर निर्भर करती है। लेकिन बीएच (BH) सिरीज की नंबर प्लेट खरीदने पर आपको केवल दो वर्ष का ही टैक्स अदा करना होता है और इसके बाद हर दो-दो वर्ष के बाद रोड का टैंक्स पटाना होगा। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि बीएच सीरीज नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर टैक्स इसका जो भी मूल्य हैं, उस पर जीएसटी की कीमत को ना लगाकर गिना जाता है।
जानिए BH नम्बर प्लेट की कितनी होती हैं कास्टिन्ग (लागत)
इसकी लागत की बात करे, तो कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जिस वाहन पर आपको बहुत ज्यादा छूट मिलती है, उस वाहन पर टैक्स भी आपको कम ही जमा करना है। उसी तरह इस नंबर प्लेट में भी होता है।
BH series number plates Wow.
So India will be Bharat soon.. Number plates we started.. pic.twitter.com/XfbE6x0gMQ— Sanatani Thakur 🇮🇳 (@SanggitaT) August 28, 2021
BH नंबर प्लेट हासिल करने के खर्चे को इस इस तरह से समझा जा सकता है, जैसे 10 लाख से कम कीमत की गाड़ियों पर जो की केवल पेट्रोल से चलती है। उस पर 8 फ़िसदी का शुल्क जमा करके BH Number प्लेट मिल जाती है।
New Numbering with "Bharat (BH) series" beging to roll out it seem! Someone shared this today!!
22- is Year of Registration
BH – Bharat
then subsequent numbersNo 'state' indicator anymore! Mean
1 Bharat – 1 Number – 1 Road Tax !!
Great !!!! pic.twitter.com/Y0F0XMiHFG— AshDubey_ (@AshDubey_) February 28, 2022
वही 10 से 20 लाख के दाम वाली गाड़ियों पर 10 फ़ीसदी रेट का शुल्क तथा 20 लाख से अधिक दाम वाली वाहनों पर 12 प्रतिशत का शुल्क लगता है। बता दे कि बीएच सीरीज नंबर प्लेट के सभी जानकारो का कहना है कि इस इस नंबर की प्लेट का जो भी उपयोग करेगा नुकसान कम व फ़ायदा ज्यादा होगा।



