UP की यह टूरिस्ट प्लेस किसी समुद्री बीच जैसा एहसास देगी, यहाँ जोड़े जंगल सफारी का भी आनंद लेते हैं

0
16946
Chuka Beach Pilibhit UP
Awesome honeymoon destination in Uttar Pradesh. UP's You can plan Holiday in Chuka Beach Pilibhit between Sharda Sagar Dam and Sharda canal.

Pilibhit: दोस्तों अक्सर कपल्स अपने हनीमून के लिए समुद्र और उसके बीच घूमने का प्लान बनाते हैं, वैसे पैकेजेस तलाशते हैं, जिसमें समुद्र और उसके किनारे स्थित बीच का आनंद उठा सकें, जिसके लिए लोग गोवा को सबसे ज्यादा प्रेफर करते हैं।

आज हम आपको बताने वाले हैं कि हमारे उत्तर प्रदेश मैं भी एक गोवा (Goa) जैसा बीच स्थित है, जिसे हम नॉर्थ का गोवा कह सकते हैं। इस जगह का नाम बहुत ही कम लोग जानते हैं। इसके बावजूद भी यहां की होटल्स हमेशा भरी होती है, क्योंकि यहां पर भी कपल्स अपने हनीमून (Honeymoon) के लिए आते रहते हैं। प्रदेश का एक प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) है पीलीभीत में और इसी टाइगर रिजर्व के बीच में स्थित है यह चूका बीच।

इसका नाम निश्चित ही आपने पहली बार सुना होगा, परंतु एक बार इस स्पॉट को घूमने के बाद आपको यह मलाल जरूर होगा कि आज तक इसे क्यों नहीं घूमा। तो चलिए आपको बताते हैं, चुका में क्या है, कब जाना चाहिए पहुंचने का ट्रांसपोर्टेशन मार्ग एवं होटल से क्या अरेंजमेंट है, जिससे आप एक शानदार वीकेंड प्लान कर सकें अपने पार्टनर के साथ।

इन स्पॉट्स का लुफ्त उठा सकते हैं चूका बीच में

जैसे हमने आपको बताया पीलीभीत के टाइगर रिजर्व के मध्य स्थित है चूका बीच (Chuka Beach)। इस बीच का निर्माण होता है। शारदा रिवर के जरिए जो कि नेपाल की तरफ से आ रही है। इसका पानी बहुत ठंडा होता है और इस बीच की लंबाई चौड़ाई की बात करें तो लगभग 2.5 किलोमीटर तक चौड़ा होता है।

वही 17 से 20 किलोमीटर तक इसकी लंबाई है, साथ ही रेत का लंबा मैदान नदी से जुड़ा हुआ देखने में आपको समुद्र का अहसास करवाता है। खास बात यह है दोस्तों इसका पानी समुद्र की तरह खारा नहीं, बल्कि सॉफ्ट है। बीच के आसपास का जंगल आपको इतनी शांति का अनुभूति कराता है कि पानी के बहने की आवाज भी आप आसानी से सुन सकते हैं।

टाइगर रिजर्व सफारी, पीलीभीत जाने से पहले बुकिंग अवश्य करें

देश के अन्य टाइगर रिजर्व की तरह है, पीलीभीत टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve) को भी डिवेलप किया गया है। यहां भी पर्यटक प्रकृति में सफारी का आनंद लेने के लिए आते हैं, क्योंकि सीजन के समय में पर्यटन की टीम भीड़ बहुत अधिक बढ़ जाती है।

हम आपको सलाह देंगे कि आने से पहले आप पीलीभीत टाइगर रिजर्व की आधिकारिक वेबसाइट (http://pilibhittigerreserve.in) पर जा करके अपनी सफारी की बुकिंग अवश्य कराएं अन्यथा हो सकता है आप इस सफारी से चूक जाएं। वैसे यहां पर ऑफलाइन बुकिंग की भी व्यवस्था रखी गई है। पीलीभीत सफारी के लिए 15 नवंबर के बाद का समय सबसे उपयुक्त होता है।

चुका बीच जाने का सही समय और ट्रांसपोर्टेशन

पीलीभीत जाने के लिए आपको बहुत सारे ऑप्शंस मौजूद है, दिल्ली और लखनऊ से आपको लगातार काफी बसें मिलेंगी, जो आपको आसानी से पीलीभीत तक पहुंचा देंगे। साथ ही आप पर्सनल कार के द्वारा भी यह सफर तय कर सकते हैं।

यदि आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो पीलीभीत रेलवे स्टेशन तक आप ट्रेन के रास्ते पहुंचे, परंतु वहां से फिर आपको 65 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए टाइगर रिजर्व पहुंचना होगा। चुका बीच घूमने का सबसे अच्छा सीजन जून महीने का होता है।

यहां पर एक्टिविटी के लिए रात में कैंफायर के करीब आप अपने पार्टनर के साथ एक शानदार डिनर एंजॉय कर सकते हैं। अगरनॉनवेज के शौकीन है, यहां आपको वेजिटेरियन खाने से ही काम चलाना होगा, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यह कदम सरकार ने उठाया है।

चुका बीच होटल्स एंड लॉजिंग के लिए यहां रुकें

यहां रुकने के लिए टाइगर रिजर्व के द्वारा ही व्यवस्था बनाई गई है, जिस वजह से रुकने के लिए रूम की संख्या काफी लिमिटेड है। सिर्फ प्री बुकिंग पर ही आपको यहां पर जगह मिल सकती है परंतु सुविधाओं की कोई कमी नहीं है।

साथ ही चुका बीच पर कुछ वुडन हट्स बनाए गए हैं, जो आपको एक अलग एक्सपीरियंस देंगे। वैसे ज्यादातर पर्यटक (Tourists) घूमते हुए रात को टाइगर रिजर्व के करीब स्थित पूरनपुर नामक गांव में रात बिताते हैं, क्योंकि वहां पर होटल की संख्या काफी अधिक है। साथ ही टाइगर रिजर्व के कंपैरिजन में थोड़ा रीजनेबल भी। आप अपने बजट अनुसार होटल्स चॉइस कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here