
Bilaspur: भानुपल्ली से लेकर लेह तक जो भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह मार्ग (Bhanupali Bilaspur Leh Rail Line) निर्मित किया जा रहा है वह सामरिक, पर्यटन तथा व्यापारिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण सुरंग है। इसका जो निर्माण कार्य है, एफकान इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की एक कंपनी कर रही है।
यह मार्ग बहुत ही प्रसिद्घ भी है। जिसके बनने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। खबर है कि इस रैल लाइन के जो पेच है, उसके दोनों छोर अब मिल गए हैं। जिसके साथ ही कर्माचारियों द्वारा खुसी सेलिब्रेट की जा रहीं है। आइये इस सुरंग के बारे मे और भी विस्तार से जानते है।
भानुपल्ली से लेह तक के रेललाइन के पेच के मिले छोर
भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह इस रेललाइन का नाम अपने जरूर सुना होगा। यह रेल लाइन सरकार द्वारा मार्ग को सुगम बनाने के लिए निर्मित की जा रहीं है। इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस मार्ग को निर्मित करने से संबंधित खबर है कि सुरंग-13 के पहले के जो पैच है, उसके दोनों ही छोर अब मिल गए है।
जी हां इस बुधवार को इस पहले पैच जो कि 158 मीटर का है, उसकी खुदाई अब पूरी हो गई है। यह जो सुरंग है, वह करीब दो किलोमीटर की लंबी सुरंग है। जो कि धन्सवाई को जकातखाना नाम के जंक्शन को जोड़ेगी।
158 मीटर के पैच की खुदाई हुई पूरी, 1842 मीटर के पैच के खुदाई की अब शुरूआत होगी
खबर मिली है कि अब जो 1842 मीटर का दूसरा पैच है। अब उसकी खुदाई प्रारंभ की जाएगी। इस सुरंग को लेकर खबर है कि यह 2024 तक इस सुरंग के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
रेल विभाग ने बताया है कि 2024 तक इसके बन जाने की पूरी उम्मीद है। इस सुरंग को निर्मित करने वाली कंपनी की अगर बात करे, तो इसका निर्माण कार्य एफकान इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की एक कंपनी कर रही है।
इस सुरंग को निर्मित करने वाले जो प्रोजेक्ट मैनेजर है, उनका नाम संतोष कुमार है। इनके तथा अन्य अधीनस्थ इंजीनियरों तथा सभी कर्मचारियों ने इस सुरंग के दोनों छोर के मिलने पर मौके पर सुरंग में सभी फूल मालाओं को लगाकर अपनी खुशी को जाहिर किया।
व्यापारिक सामरिक तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यह सुरंग मार्ग
भानुपल्ली से लेकर लेह तक जो सामरिक, व्यापारिक तथा पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रेल लाइन है। उसका निर्माण कार्य का अभी पहला फेज पूरी तरह से हो गया है। निर्माण फेज के बीज में ही यह सुरंग निर्मित हुई है।
इस सुरंग को लेकर ही संतोष कुमार ने यह बात कही की सुरंग (Tunnel) की जो पहले पैच की लंबाई है। वह लगभग 158 मीटर की है। जिसे अब पूरा निर्मित कर लिया गया है।
आपको जानकारी के लिए बता दे कि यह जो भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह नाम की रेललाइन है। वह काफी महत्वपूर्ण एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसको रेल विकास निगम की जो विभिन्न कंपनियों है, उनके माध्यम से बनाया जा रहा है।
इस कार्य को यह कंपनियॉं दिन-रात एक करके युद्ध स्तर में करवा रही है। आपको बता दे कि कंपनी को जो प्रबंधन है, उन्होने यह बताया है कि इस सुरंग के निर्मित करने के कार्य में यहॉं के स्थानीय लोग तथा यहॉं के प्रशासन का एक बहुत ही अहम योगदान है।



