कपल्स के लिए भारत में एक से बढ़ कर एक रोमांटिक डेस्टिनेशंस है, यूरोप जाने की जरूरत नहीं है

0
24789
Romantic Destinations
Best Romantic Vacation Destinations For Couples In India. List Of Ultimate Romantic Resorts and Hotels in India for Couples.

Udaipur दोस्तों रोमांटिक डेस्टिनेशन (Romantic Destination) या हॉलिडे की बात की जाए, तो सबसे पहले मन में यूरोप का ख्याल आता है। हमने फिल्मों में देखा है की यूरोप की बहुत सारी कंट्रीज जैसे स्विट्जरलैंड, इटली एवं फ्रांस जैसे सुंदर कंट्रीज का फिल्मांकन ढेरों हिंदी गानों में किया गया, जिन्हें देखकर वास्तव में लगता है कि यह धरती का स्वर्ग है।

इसी वजह से हम भारतीयों के मन में हमेशा एक चाह रहती है कि अपने पार्टनर के साथ कभी ना कभी हम यूरोप के इन देशों में एक रोमांटिक हॉलिडे (Romantic Holiday) जरूर गुजारें। परंतु ज्यादातर लोग यूरोप के टूर पर नहीं जा पाते, क्योंकि इन कंट्रीज में घूमने का खर्च अर्थात ट्रैवल पैकेजेस बहुत ही कॉस्टली होते हैं, जो आम व्यक्ति की पहुंच से बहुत दूर है।

आज हम आपको भारत के ही कुछ ऐसे रोमांटिक डेस्टिनेशंस के बारे में बताने वाले हैं, यदि आप उन्हें घूम लेंगे तो शायद आपको यूरोप का ख्याल भी ना आए, यह भारत में के अलग-अलग प्रांतों में फैले हुए वह प्राकृतिक शहर हैं, जो अपने आप में जन्नत की तरह आपको महसूस करवाएंगे, तो चलिए हम आपसे शेयर करते हैं, अपने फेवरेट रोमांटिक होलीडे डेस्टिनेशंस की जहां आप आने वाली छुट्टियां सेलिब्रेट करने प्लान बना सकते हैं।

गंगतोक का कैसीनो वाला मेफेयर स्पा रिसॉर्ट (Mayfair Spa Resort Gangtok)

गंगतोक (Gangtok) हमेशा से सराहनीय का आकर्षण का केंद्र कहां है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता ऊंचे-ऊंचे पहाड़ घने जंगल टूरिस्ट को हमेशा से अपनी ओर खींचते हुए आए हैं। ऐसे में यदि कोई अति सुविधाजनक होटल आपको मिल जाए अर्थात कोई रिसॉर्ट तो सोने पर सुहागे की तरह है।

ऐसे ही एक होटल है जिसे फेस पासवर्ड के नाम से जाना जाता है, में जहां एक और हमको 4 स्टार और 5 स्टार जैसे सुसज्जित आराम देह कमरे मिलते हैं। वहीं दूसरी ओर इसका स्पा गार्डन एवं खाने का स्वाद बेजोड़ है। यह रिसोर्ट फाइव स्टार (5 Star Hotel) कैटेगरी के अंतर्गत आता है।

जिला सोलन हिमाचल प्रदेश का सूर्यविलास एक बार देखना ना भूलें

वैसे तो सोलन (Solan) एक कमर्शियल एरिया है, परंतु वहां पर प्राकृतिक सुंदरता ओं की कोई कमी नहीं इसी बीच आपको देखने मिलेगा होटल सूर्य विलास (Suryavilas Luxury Resort and Spa)। इस रिसोर्ट को बहुत ही लग्जरी टच दिया गया है। इसमें आपको सुपर लग्जरी रूम्स मिलते हैं, जिनकी संख्या लगभग 36 है, साथ ही 18 से ज्यादा ऐसे कॉटेज हैं।

ऐसे देशभर में रोमांटिक स्पा और होटल डेस्टिनेशन के लिस्ट में सूर्य विलास सोलन का नाम जरूर आता है। होटल सूर्य विलास में स्पा का आनंद लेते बहुत सारे यंग कपल अक्सर देखे जा सकते हैं।

सोलन के इस लग्जरी रिसोर्ट तक जाने के लिए आपको दिल्ली से मात्र 6 घंटे का सफर तय करना है और आप अपने पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं, एक रोमांटिक डेस्टिनेशन की जन्नत में।

उदयपुर स्थित उदयविलास ओबराय होटल आपके लिए यादगार हो सकता है

हर किसी का सपना होता है कि वह अपने पार्टनर के साथ राजसी तौर-तरीकों के साथ वक्त गुजारे अगर आप भी ऐसे ही एक रोमांटिक वेकेशन की तलाश में है, जहां राजा महाराजा की तरह आप अपने पार्टनर के साथ छुट्टियों का आनंद ले सके, तो निश्चय ही उदयपुर (Udaipur) का उदय विलास ओबरॉय होटल (The Oberoi Udaivilas) सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन होगा।

दोस्तों वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से जुड़ा यह होटल प्राकृतिक तौर पर तो बहुत सुंदर है ही साथ में इसे किसी बड़े महल की तर्ज पर डेवलप किया गया है, जहां आपको बड़े बड़े सुंदर हॉल गलियारे स्विमिंग पूल तो मिलेंगे ही, साथ ही राजस्थानी ऐतिहासिक राजाओं के ठाठ बाट के अंदाज में कमरों को भी सजाया गया हैें।

निश्चय ही इसमें मनाई गई छुट्टियां आप और आपके पार्टनर के जीवन भर की बेस्ट मेमोरीज होने वाली है। बस थोड़ा बजट का ध्यान रखें, क्योंकि यहां एक रात के कमरे का चार्ज 20000 RS से अधिक हो सकता है।

आपको बताना चाहेंगे फेमस हिंदी फिल्म “यह जवानी है दीवानी” की भी शूटिंग इसी होटल में की गई थी, जिसकी वजह से अचानक से इस रिसोर्ट की डिमांड कपल्स के बीच अच्छी खासी बढ़ गई।

लोनावला स्थित मचान या ट्री हाउस आपके सपनों की रोमांटिक हॉलीडे हो सकती है

दिल्ली एवं पुणे व्यापारिक दृष्टि से बहुत बड़े बिजनेस के केंद्र रहे हैं, जिस वजह से जहां एक और जिंदगी बहुत भागदौड़ की हो गई वहीं दूसरी ओर लोग वीकेंड मनाने के लिए अक्सर कहीं ना कहीं हॉलीडे प्लान करते नजर आते हैं।

उसी को ध्यान में रखते हुए लोनावला (Lonavala) में मचान (The Machan) के नाम से एक शानदार रिसोर्ट डिवेलप किया गया, जिस पर उन्होंने ध्यान दिया की कपल अपने इस वीकेंड को प्यार और रोमांस से भरपूर कुछ यूं गुजार सकें कि उनके पूरे हफ्ते और महीने की स्ट्रेस और थकान मिट जाए।

यहां पर सुंदर कॉटेज के साथ-साथ ट्रीहाउस (Tree-house) बनाए गए हैं, जिनमें आप रात गुजार के वहां की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं एवं अपनी छुट्टी को यादगार बना सकते हैं। होटल की वेबसाइट के अनुसार इसमें आपका खर्च लगभग 16000 RS प्रति नाइट तक हो सकता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here