अक्षय कुमार का महादेव रूप लोगो को पसंद आया, ‘Oh My God 2’ का Poster रिलीज होते ही वायरल: OMG 2

0
1029
OMG 2 Akshay Kumar
Akshay Kumar begins filming OMG 2, shares posters goes viral. Akshay Kumar ka Mahadev roop in upcoming movie Oh My God 2.

Photo Credits: Twitter(@akshaykumar)

Ujjain: पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) छाए हुए है। इसका कारण उनकी अपकमिंग फिल्म का उनका नया रूप है। साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ (Oh My God) का सीक्वल अब आने वाला है। ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) के नाम से बनने जा रही इस फिल्म का पहला पोस्टर अक्षय कुमार ने रिलीज कर दिया है। जिसे देखकर अब दर्शक इस फिल्म के लिए बहुत दीवाने नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार ने अब इस फिल्म की शूटिंग आरम्भ कर दी है। अक्षय कुमार ने फिल्म का जो पोस्टर रिलीज किया है, उसे देखने के बाद दर्शकों का उतावलापन सातवे आसमान पर है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस फिल्म (OMG 2) का पोस्टर रिलीज किया है। जिससे पता चला है कि अक्षय कुमार इस बार फिल्म में महादेव के किरदार में नजर आएंगे।

अक्षय ने इस फिल्म के दो पोस्टर साँझा किए हैं। जिसमें से पहले पोस्टर में भगवान का हाथ भक्त के हाथ को थामे हुए दिखाई दे रहा है। तो दूसरे पोस्टर में अक्षय कुमार खुद महादेव (Askay Kumar As Mahadev) के रूप में नजर आ रहे हैं। यहाँ अक्षय का रंग भी नीला दिखाई दे रहा है।

अक्षय कुमार ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय। आपके आशीर्वाद और दुआओं की जरूरत है ओएमजी 2 (Oh My God 2) के लिए, हमारी सच्ची और ईमानदार कोशिश एक जरूरी सामाजिक मुद्दे को उठाने की। आदियोगी इस यात्रा के लिए हमें आशीर्वाद दें। हर हर महादेव।’ अब इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

हाल ही में अक्षय कुमार ने OMG 2 फिल्म के को-स्टार पंकज त्रिपाठी के साथ महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद ही उन्होंने अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया है। फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का 17 दिनों के लिए उज्जैन में ही शूटिंग शिड्यूल तय किया गया है। महाकाल की नगरी उज्जैन में फिल्म के कुछ दृश्य शूट किए जाएंगे। फिल्म की बाकी शूटिंग इंदौर में भी होने वाली है।

इस फिल्म के कुछ सीन महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) में भी सूट होंगे। अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इससे पहले कल ही अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) की शूटिंग ऊटी में कर रहे थे और अब अभिनेता ने ऊटी में अपनी फिल्म के हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कल ही एक तस्वीर शेयर कर दी है।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और अभिनेता सत्यदेव के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अक्षय और सत्यदेव आसमान की ओर देख रहे हैं और जैकलीन ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस ने बहुत पसंद किया।

अक्षय कुमार की इस फिल्म की शूटिंग अभी तक खत्म नहीं हुई है। फिल्म का कुछ हिस्सा गुजरात में भी शूट किया जाएगा, जिसकी शुरुआत कुछ ही समय में की जाएगी। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। उनके साथ फिल्म में अभिनेता सत्यदेव का भी अहम किरदार होगा। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। ये फिल्म 24 अक्तूबर 2022 को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की शूटिंग को इसी साल दिसंबर तक खत्म कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here