बिहार की रेखा देवी ने अपने घर के बेकार कमरों में ऐसे की मशरुम की खेती और 3 लाख रुपये कमा रही

0
17005
Rekha Devi Mushroom Kheti
Woman in Bihar's Gopalganj brings mushroom cultivation at own home. Rekha Devi started Mushroom farming at home room and earn 3 lakh yearly. How to do Mushroom farming at Home in Hindi.

Gopalganj: आज के समय में सब्ज़ियों के दाम भी बहुत बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब लोग सब्ज़ियों की जगह राजमा और छोले जैसी सस्ती सब्ज़ी बनाकर अपने परिवार का स्वाद बढ़ाने और खर्चा कम करने का प्रयास कर रहे है।

इसी ही एक अन्न शाकाहारी सब्ज़ी है मशरुम (Mushroom)। इस सब्ज़ी के लाखो दीवाने हैं और इसे बनाने में खर्चा भी कम आता है। ऐसे ही मशरुम की खेती (Mushroom cultivation) में एक बिहार की महिला ने हाँथ आज़माया है।

बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopalganj) एक महिला ने अपने घर के बेकार कमरों का इस्तेमाल करके कमाल कर दिखाया है। अगर आप इनसे मिले, तो आपको इनके घर के अंदर खेती (Farming At Home) करने के एक से बढ़कर एक तरीकों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

अपने आईडिया और क्रिएटिविटी का इस्तेमाल किया

गोपालगंज जिले के हथुआ की रहने वाली रेखा देवी (Rekha Devi) ने अपने आईडिया और क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके अपने घर के बेकार पड़े कमरों को खेती के लायक बना दिया है। रेखा ने अपने घर के बेकाम पड़े कमरों को मशरुम की खेती (Mushroom Farming) के लायक बनाया है।

रेखा देवी के मुताबिक़ जब उनके बच्चे पढ़ने के लिए घर से बाहर चले गए, तब वह घर में रहते हुए बोर हो जाया करती थीं, उनके पास कोई काम नहीं था। ऐसे में उन्हें यह तरकीब सूझी और उन्होंने घर के अंदर खेती करने का निर्णय लिया।

अपना खाली वक़्त मशरूम की खेती में लगाती है

रेखा देवी (Mushroom Farmer Rekha Devi) ने अखबार को बताया कि अब वह अपना खाली वक़्त मशरूम की खेती करने में लगा देती हैं, उन्हें अब इस काम में बहुत अच्छा भी लग रहा है। अब घर में बेकार पड़े कमरे भी इस्तेमाल हो रहे हैं और उन्हें घर बैठे एक प्रकार का रोजगार भी हासिल हो गया है।

रेखा के मुताबिक़ वह अपने मशरुम की खेती (Mushroom Ki Kheti) के कार्य से हर साल लगभग 3 लाख रुपये (3 Lakh Rupee) तक की कमाई कर लेती हैं। रेखा देवी का कहना है कि उनके इस निर्णय से घर की आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी हो गई है। अपने इस शौक की बदौलत अब वह अपने क्षेत्र की एक फेमस मशरूम उत्पादक बन गईं हैं और अपने आसपास के लोगों को भी मशरूम की खेती से जुड़े टिप्स (Tips on How to Grow Mushroom At Home) प्रदान कर रही हैं।

मशरुम के कई प्रकार (Types of Mushroom) की खेती एक साथ

हथुआ निवासी पप्पू श्रीवास्तव की पत्नी रेखा देवी का क्षेत्र में बड़ा मान सम्मान बढ़ गया है। अब वे मशरूम से बिस्किट, लड्डू और अचार भी बनाती हैं। रेखा देवी ने बताया की वह अपने घर में मशरूम के कई प्रकार की किस्मे उगा रही है, जैसे ओएस्टर, पोर्टबेलो, हेडहॉग, शिटाके और बटन की खेती कर रही हैं। वह पूरे साल भर घर में मशरूम का उत्पादन करती हैं, जिसकी मार्किट में बहुत डिमांड है।

आपको बता दें की मशरूम की खेती आप भी अपने घर के कमरों या बड़े लकड़ी के बॉक्स में कर सकते हैं। आप अपने उगाये मशरुम को अपने क्षेत्र के मार्किट और दुकारों में थोक में बेच सकते है। इससे आपको अच्छा ख़ासा मुनाफा मिल जायेगा। मशरुम खाना स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद है। मशरुम की सब्ज़ी ही नहीं बल्कि पुलाओ और अन्न फ़ास्ट फ़ूड भी खाना लोग काफी पसंद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here