यहाँ भारी बरसात के बाद नदी से निकल रहे पुराने चांदी के कीमती सिक्के, लोग लालच में कूद रहे

0
544
Silver Coins Found Ashoknagar
Heavy Rain Sindh River Guna Ashoknagar silver coins. The water of the Sindh River decreased, then the luck of the people, silver coins were found.

Viral Video Crap Photo

Ashoknagar Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। प्राचीन समय से ही यह हमारे देश का दुर्भाग्य रहा है कि बरसात का मौसम आते ही देश के कई हिस्सों में बाढ़ की दिक्कत को झेलना पड़ता है। इस बार भी वही स्थिति निर्मित हो गई है। ऐसे में इस बाढ़ की समस्या के बीच लोगो को कुछ ऐसा मिला है जिसे देख कर सब हैरान हो गए।

एक हैरान करने वाली खबर आई है। मध्यप्रदेश के अशोका नगर (Ashok Nagar) के पंचवली गाँव में भारी बारिश के चलते सिंधु नदी (Sindhu River) उफान पर है। बीते रविवार की सुबह जब पानी का स्तर कुछ कम हुआ, तो एकाएक वहाँ लोगों को चांदी के अनमोल सिक्के (Silver Coins) मिलने आरम्भ हो गए। इन कीमती सिक्कों पर अंग्रेज राज की ईस्ट इंडिया कंपनी के समय की मोहर लगी हुई है। देखने में ये अलग ही किस्म के सिक्के लग रहे थे। जैसे ही यह खबर आसपास फैली, लोग सिक्के ढूंढने के लिए उमड़ पड़ें और भीड़ लग गई।

गाँव वालों की भारी भीड़ ने सिक्के खोजना चालु कर दिया। लोकल लोगो का कहना था कि इस नदी में पुराने समय का कोई खज़ाना बह कर आ गया है। इस घटना की ज़ानकारी SDPO को दी गई। उन्होंने कहा कि इस घटना को जानने के बाद वह हैरान रह गएहुए है। इस पूरे मामले की जाँच करने के लिए थाना प्रभारी को उक्त स्थल पर भेजा गया। अभी यह मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस मामले ने ग्रामवासियों और थानाप्रभारी के मन में हलचल मचा दिया है। लोकल लोगो का कहना है कि किसी ने पुराने समय में अपने घर में इस प्रकार के पुराने सिक्के छुपाये होंग। जो बरसात के पानी में बह कर नदी में आ गए। लेकिन कुछ धार्मिक लोगो का कहना है कि पिछले समय में भक्तों ने नदी में सिक्के दान किये होंगे, नदी का पानी कम होने पर वही सिक्के किनारे पर पहुँच गए होंगे। लोग अलग अलग कयास लगा रहे हैं।

आपको बता दे की मध्यप्रदेश में अभी किसी भी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से बारिश का क्रम थम गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हालिया वक़्त में बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन रहा है। इसके प्रभाव से रविवार से पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की कुछ गतिविधयां शुरू होने के आसार हैं।

अब अगले पांच दिन बाद भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। उधर अरब सागर से आ रही नमी के कारण शुक्रवार-शनिवार को इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञानी बताया रहे है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के असर से पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में 15 अगस्त से दोबारा बरसात का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिणी मध्यप्रदेश के जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और इंदौर संभाग के जिलों में अच्छी बरसात होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here