हरीश साल्वे ने कुलभूषण जाधव का केस मात्रा 1 रुपये में लिया और जीता भी, जानें ख़ास बात

0
593

Photo & News Courtesy: ANI on Twitter
Delhi: वकील हरीश साल्वे 30 लाख तक कि फीस लेते हैं, लेकिन कुलभूषण जाधव मुकदमे में उन्होंने केवल एक रुपए फीस लेकर लड़ा केस। हरीश साल्वे वकील सलमान से लेकर दिलीप कुमार, बाबा रामदेव से लेकर अंबानी सबको बचा चुके हैं। इंटरनेशनल कोर्ट में कुलभूषण जाधव मुकदमे में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है।

ICJ के कुल 16 जजों में से 15 जजों ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। इस मुद्दे में भारत का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा था कि हरीश साल्वे इस मुकदमे को लड़ने के लिए सिर्फ 1 रुपया फीस ले रहे हैं।

17 जुलाई को भारत के पक्ष में फैसला आने पर भी सुषमा स्वराज ने ट्वीट पर हरीश साल्वे का अभिनन्दन करते हुए उनको शुक्रिया कहा। इस ट्वीट के बाद ही हरीश साल्वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे और लोग उनके बारे में जानकारी एकत्रित करने चाहते थे। खवरो के मुताबिक हरीश साल्वे भारत के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं।

सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक तो वकील हरीश साल्वे एक दिन के लिए 30 लाख रुपये तक का फीस लेते हैं। उन्होंने साल 2015 में हिट एंड रन मामले में सलमान खान को कोर्ट ने 5 साल की सजा का फैसला सुनाया था। उन्हें कोर्ट से डारेक्ट ऑर्थर रोड जेल ले जाने की प्रकिया हो रही थी। इसी के मध्य एक ड्रामेटिक चेंज करते हुए वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट में सलमान का पक्ष रखा, जिससे उन्हें सजा से राहत मिल गई और उस दौरान बेल भी मिल गई।


वाकई हरीश साल्वे इससे पूर्व भी कई बड़े मुकदमे लड़ चुके हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में वोडाफोन के TAX मामले, रिलायंस गैस विवाद में मुकेश अंबानी की ओर से, इतालवी सरकार के लिए दो इतालवी मरीनों के हक में केस लड़ चुके हैं।

पाकिस्तान की सरकार ने पिछले साल बजट दस्तावेजों में कहा था कि इस मुकदमे के लिए ब्रिटेन में रहने वाले अधिवक्ता खावर कुरैशी को20 करोड़ रुपये फीस के रूप में दिए गए हैं। ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई करने वाले कुरैशी ICJ में मुकदमा लड़ने वाले सबसे कम उम्र के वकील हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here