शबाना आजमी के ‘एंटी नेशनल’ बयान के बाद अब स्वरा भास्कर समर्थन में कूद पड़ी

0
459





फ़िल्म अभनेत्री स्वरा भास्कर फ़िल्म एक्ट्रेस शबाना आज़मी को उनके द्वारा दिये गए एक बयान के बजह से वो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही।इस बयान की बजह से उनको सोशल मीडिया पर Troll किया जा रहा है। अभिनेत्री शबाना आज़मी ने 6 जुलाई को इंदौर में एक आयोजन को संबोधित करते हुए कहा था कि “आजकल अगर आप सरकार के खिलाफ में कुछ भी बोलते हो तो आपको देशद्रोही करार दे दिया जाता है।”

शबाना ने लोगो से पूछा था कि देश के कल्याण के लिए जो आवश्यक है कि जो गलत है हम उसके विरूद्ध आवाज़ उठाएं, उस बारे में आपका क्या कहना है। अगर हम साथ मिलकर ऐसा कदम नही उठाएंगे तो हालात कैसे सही होंगे? लेकिन अब ऐसी स्थिति बन गई है कि अगर हम सरकार की किसी गलती के बारे में बोलते है तो ‘एंटी नेशनल’ घोषित कर दिया जाता है।



शबाना के इस बयान की बजह से उन्हें बहुत तेज ट्रोल किया जा रहा है सोशल मीडिया। लेकिन कई सेलेब्रिटीज़ इन बातों में शांत नही रह सकते उनको अपनी चुप्पी तोड़नी ही पड़ती है। ट्रोल होते देख कई सेलेब्रिटीज़ ने इसका पलटवार करते हुए जवाव देना शुरू कर दिया।शबाना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कहा है कि मेरी एक पोस्ट को लेकर इतना बवाल मच गया है?

मुझे इसकी जानकारी ही नहीं थी कि मैं कट्टरपंथियो के लिए महत्वपूर्ण बन गई हूं। जब मैंने दीपा मेहता की एक फिल्म ‘वॉटर’ के लिए सिर के बाल मुंडवाए थे। तब मेरे विरुद्ध मुस्लिम कट्टरपंथियो ने फतवा जारी किया था। जिस बजह सेसेलेब्रिटीज़ जावेद अख्तर ने मुझे शांत रहने कहा था। अब इस बात का समर्थन करने स्वरा भास्कर भी मैदान में आ गई है।


उन्होंने भी इस बात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शबाना को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने के बाद से स्वरा भास्कर भी उनके समर्थन में नजर आ रही हैं। शबाना आजमी के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा कि “ये शर्मनाक है! शबाना आज़मी जैसी कलाकार को फर्जी लोगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। मोर पॉवर टू यू मैम!”



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here