विलेनों के बादशाह थे ‘जीवन’, केवल 26 रुपए जेब में लेकर भागें और कश्मीर से मुंबई आये थे

0
1724
Jeevan Means Omkar Nath Dhar
Actor Jeevan Means Omkar Nath Dhar struggle and success story in Hindi. Best Villen in Hindi film industry Jeevan journey.

Photo Credits: Twitter

Mumbai: नायक नहीं खलनायक हूँ में, यह लाइन हमारे बॉलीवुड (Bollywood) के स्‍टार मिस्‍टर ‘जीवन’ (Jeevan) पर ज्‍यादा सूट करता है, कश्‍मीर से सिर्फ 26 रूपये लेकर मुंबई भाग कर आये थे। आज भी करते है लोगों के दिलों पर राज। हमारे बॉलीवुड में जो खास जगह हीरो और हीरोइन को दी जाती है। वही जगह फिल्‍मों के विलेन को भी दी जाती है।

विलेन (Villen) की भूमिका निभाने वाले एक्‍टरों की स्‍पेशल भूमिका हमारे दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ देती है। विलेन के बगैर हमारी फिल्‍म अधूरी सी लगती है। ऐसे ही बॉलीवुड के विलेनों में जीवन जी का नाम सबसे ऊपर आता है।

ज्रिन्‍होंने अपनी अदाकारी से कई सालों तक लोगों के दिलों पर राज राज किया। 60-70 के दशक में भी बॉलीवुड में विलेन को वही स्‍थान दिया जाता था, जो आज के समय में दिया जाता है। जीवन जी ने अपने खास अंदाज से बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा के लिए अपना नाम स्‍वर्ण अक्षरों में लिखवा लिया। आज हम उनके जीवन से जुड़े कुछ खास लम्‍हों के बारे में जानेंगें।

जीवन जी का जन्‍म कश्‍मीर में हुआ था उनका परिवार एक संयुक्‍त परिवार था। उनके परिवार में बहुत सदस्‍य थे। जीवन जी (Jeevan ji) के 23 भाई-बहन थे। जीवन जी का रियल नाम बहुत ही कम लोगों को पता है। उनका पूरा नाम ओमकार नाथ धर (Omkar Nath Dhar) था।

बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्‍होंने अपना नाम बदल कर जीवन रख लिया था, जीवन जी के पिता जी गिलगित में गवर्नर के पद पर थे। उनकी माता की मृत्‍यू उनके जन्‍म लेते ही हो गई थी और तीन साल की छोटी सी उम्र में उनके पिता जी का देहांत हो गया था। बहुत छोटी उम्र में उनके सिर से माता पिता का साया उठ गया था।

घर कि स्थिति खराब होने के कारण उन्‍होंने मुंबई (Mumbai) आने का फैसला किया। वह कश्‍मीर से मुंबई एक फोटोग्राफर बनने के उद्देश्‍य से आए थे। उस समय उनके पास केवल 26 रूपये थे। उनका सपना एक्‍टर बनना नहीं, बल्कि एक फोटोग्राफर बनने का था।

वह फोटोग्राफर बन कर कश्‍मीर वापस लौटना चाहते थे एवं वही अपना एक स्‍टूडियों खोलना चाहते थे, पर उनकी किस्‍मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। उनकी किसमत उन्‍हें एक अलग ही मुकाम दिलवाना चाहती थी।

मुंबई में शुरूआत में जीवन जी को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा फिल्मो में करियर के स्‍टार्ट में जीवन जी को भी छोटे-छोटे रोल ही मिला करते थे। सबसे पहले उन्‍हें काम फिल्‍म निर्माता मोहन सिन्‍हा के पास मिला।

जहां पर वह रिफ्लेक्‍टर पर सिल्‍वर पेपर चिपकाया करते थे। उसके बाद मोहन सिन्‍हा जी ने ही उन्‍हें अपनी फिल्‍म फेशनेबल इंडिया में थोड़े बहुत डायलॉग बोलने का अवसर दिया। इसी समय से जीवन जी के फिल्‍मों में काम करने के सफर का प्रारंभ हुआ, जो कि उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट था।

जीवन जी ने अपने करियर में बहुत सी भाषाओं में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई, आपको बता दे कि उन्‍होंने अपने पूरे करियर में 61 फिल्‍मों में काम किया था तथा उन्‍होंने मंच पर नारद मुनी का रोल भी किया था। जो कि उनका यादगार रोल शाबित हुआ, जीवन जी के करियर का रिकॉर्ड आज तक कोई भी एक्‍टर तोड़ नहीं पाया है, उन्‍होंने अपने दम पर जो मुकाम हासिल किया वह अद्वितीय है।

जीवन जी को सही पहचान विलेन के रोल करने के बाद ही मिली विलेन के रोल से उन्‍हें बॉलीबुड में एक अलग पहचान दिलवाई, जीवन जी बहुत अच्‍छे से जानते थे कि उनका फेस हीरों का नहीं है, इसलिए उन्‍होंने विलेन का रोल करना पसंद किया और विलेन के रोल ने उन्‍हें दुनिया में एक अलग पहचान बना कर दी।

विलेन के रोल से जीवन जी फेमस हो गये ओर सफलता के नये मुकाम को हासिल कर पाये, जीवन जी ने अपने करियर में कई फिल्‍मों में काम किया जैसे कानून, अमर अकबर एन्‍थनी, प्‍यारेलाल, अफसाना, स्‍टेशन मास्‍टर एवं प्रोफेसर यह वह फिल्‍में है, जिनमें जीवन जी ने विलेन का रोल किया और इन रोल ने उन्‍हें बॉलीवुड में हमेशा के लिए अमर कर दिया।

जीवन जी को जीवन नाम बॉलीवुड के फेमस निर्माता विजय भट्ट ने दिया था। जीवन जी ने फिल्‍म जमाना की शूटिंग करते समय एक बहुत ही मजेदार हादसा हुआ था। जीवन जी इस फिल्‍म में भी एक विलेन का रोल कर रहे।

विलेन के रोल करते समय उन्‍हें रेप का सीन दिया गया, जिसमें उन्‍हें अभिनेत्री पद्मादेवनी के साथ यह सीन करना था कहा जाता है कि जीवन जी इस भूमिका को करते समय बहुत ही घबरा गये थे। जिसकी वजह से वह कांपने लगे थे और उन्‍हें काफी पसीना भी आ रहा था। इस छोटे से सीन के लिए जीवन जी ने 10 से 12 रीटेक दिये इसके बाद भी सीन सही से ना होने के कारण कुछ क्‍लोजअप की सहायता से सीन पूरे किये गये।

जीवन जी का फिल्‍मी करियर काफी लंबा एवं यादगार बन गया था। उन्‍होंने अपनी अदायगी से लोंगो के दिलों में अपनी छाप छोंड़ दी थी। अपने जीवन के लम्‍बे करियर के बाद 10 जून 1987 को 71 वर्ष की आयु में उनका स्‍वर्गवास हो गया, लेकिन वह आज भी करोड़ों लोगो के दिल में जिंदा है और हम हमेशा उन्‍हें याद करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here