
Presentation File Photo
Delhi: हमारे दिमाग में ये बात जरूर आई होगी कि विश्व के 10 अमीर आदमी ने कहाँ तक पढ़ाई की है? क्या वे अपने पिता के पैसे में मजे कर रहे है? तो ऐसा बिल्कुल भी नही है। कुछ ऐसे लोग है जो कहते है कि पढ़ाई लिखाई करके क्या करना है, बस जिस काम को करना है उसका अच्छा खासा ज्ञान होना जरुरी है, पर वो ज्ञान भी तो पढ़ाई के माध्यम से आयेगा ये भूल जाते है।
दुनिया में 3 प्रकार के लोग होते हैं, एक वो जो नौकरी के लिए पढ़ते हैं, दूसरे सिर्फ अपने शौक के लिए पढ़ते हैं और तीसरे वे जो कभी पढ़ते ही नहीं है। जो तीसरे प्रकार के लोग होते है, वो कहते है कि अरे पढ़ने-लिखने में क्या रखा है, इंसान में टेलेंट होना चाहिये है और ये लोग दो चार लोगो का उदाहरण देकर खुद को सही साबित करने की कोशिश करते है।
जब इन लोगों को पता लगेगा की TOP 10 अमीर लोग पढ़ाई (World Top 10 Billionaires Education) में भी अच्छे थे, तो उनको फिर समझ आएगा की वो सही थे या गलत। तो आइए जानते है, उन टॉप 10 लोगों का एजुकेशन।
1. एलन मस्क
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई में हुआ था। एलन स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर है और टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक।
इन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ़ साइंस इन इकोनॉमिक्स की डिग्री और बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन फ़िजि़क्स की डिग्री प्राप्त की। एलन मस्क ने स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से मटेरियल साइंस में पीएच.डी (PhD) करने के बारे में सोचा पर बीच में ही छोड़ दिया।
2. जेफ़ बेजोस
जेफ़ बेजोस का जन्म 12 जनवरी 1964 को हुआ। यह अमेज़न के संस्थापक है और यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। इन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में अपना ग्रेजुएशन किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और बैचलर ऑफ़ साइंस इन इंजीनियरिंग में डिग्री पूरी की है।
3. बिल गेट्स
बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर, 1955 को वाशिंगटन में हुआ। यह माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के सह संस्थापक तथा अध्यक्ष है। बिल गेट्स ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से गणित और बैचलर कंप्यूटर साइंस कोर्स किया 1975 में, उन्होंने अपनी ख़ुद की सॉफ़्टवेयर कंपनी ‘Microsoft’ शुरू कर कॉलेज को ड्रॉप आउट कर दिया।
4. मार्क ज़ुकरबर्ग
मार्क ज़ुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 में अमेरिका में हुआ यह फेसबुक के सीईओ है और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की। इन्होंने अपनी कॉलेज लाइफ से ही फेसबुक पर काम करना शुरू कर दिया था। इसीलिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ड्रॉप आउट कर दिया।
5. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)
मुकेश अंबानी जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में हुआ था। यह एक भारतीय व्यवसायी हैं। उन्होंने मुंबई के सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज से इंस्टीट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है।

इसके बाद में MBA करने के लिए स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी गए, लेकिन बिज़नेस के लिए बीच में ही छोड़ दी पढ़ाई। पढाई छोड़ने के बाद अपना पारिवारिक बिज़नेस संभाला और आज देश और एशिया से सबसे ज्यादा अमीर शख्स बने पैठे हैं।
6. गौतम अडानी (Gautam Adani)
गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 में गुजरात में हुआ। यह एक भारतीय उद्यमी और स्वयं निर्मित अरबपति होने के साथ अडानी ग्रुप के फ़ाउंडर और अध्यक्ष है। इन्होने गुजरात यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में बैचलर डिग्री में एडमिशन लिया परंतु बीच में ही ड्राप आउट कर दिया।
7. वॉरेन बफ़ेट (Warren Buffett)
वॉरेन एडवर्ड बफेट 30 अगस्त 1930 को ओमाहा नेब्रास्का में जन्म हुआ। एक अमेरिकी निवेशक व्यवसायी और परोपकारी व्यक्ति हैं। वॉरेन बफ़े University of Pennsylvania में दाखिला लिया और बाद में नेब्रास्का यूनिवर्सिटी में ट्रांसफ़र ले लिया।
यहाँ उन्होंने बैचलर ऑफ़ साइंस इन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री प्राप्त की। वॉरेन बफ़ेट ने कोलंबिया बिज़नेस स्कूल में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने मास्टर ऑफ़ साइंस इन इकोनॉमिक्स की डिग्री प्राप्त की।
8. लैरी पेज (Larry Page)
लैरी पेज का जन्म 26 मार्च 1973 में हुआ यह एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और उद्योगपति हैं इन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ़ साइंस में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
इसके बाद, स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर ऑफ़ साइंस में मास्टर किया और स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए एडमिशन लिया, जहां उन्होंने ‘PageRank’ एल्गोरिथम का विकास किया। जो Google की फ़ाउंडेशनल टेक्नोलॉजी है।
9. सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin)
सर्गेई ब्रिन का जन्म 21 अगस्त 1973 रूस में हुआ। सर्गेई ब्रिन ने मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट से बैचलर ऑफ़ साइंस की डिग्री प्राप्त की।
10. झांग यिमिंग (Zhang Yiming)
झांग यिमिंग का जन्म 1 अप्रैल, 1983 को लोंग्यान, फ़ुज़ियान चीन में हुआ। यह एक चीनी इंटरनेट उद्यमी है। उन्होंने 2012 में बाइटडांस की स्थापना की। झांग यिमिंग ने टियांजिन में ननकाई यूनिवर्सिटी से सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।



