सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में पूरे किए रोमांचक 50 वर्ष, बेटे अभिषेक बच्चन ने दी बधाई।

0
475

Photo Credits: Abhishek Bachchan on Twitter

एक युवा जिसे कभी अपनी आवाज के कारण से इग्नोर कर दिया जाता था। आज उसकी उसी आवाज की गूंज 50 साल पूरे करने में सफल साबित हो गई है। अपनी बुलंद आवाज को अपनी पहचान बनाने वाले शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ये सिद्ध कर दिया कि टेलेंट और मेहनत व्यक्ति के हर सपने को पूरा कर सकती है। उनके 50 वर्षों का संघर्ष एक पल में आंखों के सामने दिखाई दे जाता है।

7 नवंबर 1969 फिल्म सात हिंदुस्तानी से एक लंबा दुबला सा व्यक्ति सुनहरे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत उम्मीद से उतरा था। उसे Starting में लोगों के कठोर बातो का सामना करना पड़ा। इसमे कोई दोराह नही है की आज अमिताभ बच्चन की फिल्मों के डायलॉग से लेकर फिल्म के हर सीन लोगों के दिल और दिमाग मे छाय हुए हैं।

ये बात भी सत्य है की उनके काम के दीवाने उनके फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। उनके फैंस लोगों ने इलाहाबाद में उनका एक मंदिर भी बनवाया है। सुपस्टार अमिताभ बच्चन जब कुली की शूटिंग कर रहे थे तभी फाइटिंग सीन करते समय गंभीर चोट का शिकार हो गए। ये उनके प्रशंसक की ही दुआ है कि वो उस हादसे से जल्द बाहर आ गए।

डॉक्टर के मना करने के बाद भी वो आज भी अपने काम से अपने फैन्स के दिलो में राज कर रहे है। अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन करने में कामयाब हो रहे हैं। फिर पिंक में वकील की अदाकारी हो या शोले में जय का वो हर पीढ़ी के दिल में अपनी अदाकारी की सहायता से खास जगह बनाने में सफल हुए हैं।

एक बेटे के लिए इससे बढ़कर गर्व की बात क्या हो सकती है कि इस उम्र के पड़ाव पर भी वो अपनी अदाकारी से दूर नही हुए है। बेटे के लिए सम्मान की बात है उसके पिता सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। अभिषेक बच्चन खुद अपने पिता के बहुत बड़े फैन्स हैं ऐसे में उन्होंने इंस्टा पर एक Post साझा की है।

जिसमें अभिषेक बच्चन ने लिखा हैं “सिर्फ एक बेटे की तरह ही नहीं बल्की एक एक्टर और एक फैन की तरह हम सब बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें उनकी महानता को देखने का अवसर मिला। बहुत है उनकी प्रशंसा करने के लिए, उनसे सीखने के लिए और जानने के लिए। बहुत सी सिनेमा लवर पीढ़ियां गर्व से कहती हैं कि हम अमिताभ बच्चन जी के समय से हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 50 वर्ष पूरे करने के लिए बहुत बहुत बधाई “पा”। अब हम आपके आने वाले 50 साल पूरे होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here