Image Credits: Twitter
Mumbai/Maharashtra: सुशांत सिंह राजपूत के केस के बाद महेश भट्ट और आलिया भट्ट वैसे भी सोशल मीडिया और दर्शकों के निशाने पर है। अब पूजा भट्ट को लेकर 1990 में आई महेश भट्ट की हिट फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल ‘सड़क 2’ रिलीज के लिए रेडी है। हालाँकि कुछ दर्शक फिल्म का इंतजार भी कर रहे हैं। महेश भट्ट डायरेक्टर के तौर पर एक बार फिर उतरना चाह रहे हैं। अब यह पहली दफा है, जब महेश भट्ट ने अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ काम किया है। परन्तु यह फिल्म नेपोटिस्म को भो लेकर विवादों में आ गई है।
आपको बता दे की हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था और यह अनाउंसमेंट भी किया गया था कि यह फिल्म सिनेमाघरों के बड़े पटड़े के बजाये डिजिटल प्लेटफॉर्म OTT पर रिलीज होगी। मीडिया की खबर के मुताबिक, बिहार में सिकंदरपुर के रहने वाले आचार्य चंद्र किशोर पराशर ने अपने वकील सोनू कुमार के हवाले से आलिया भट्ट, महेश भट्ट और प्रड्यूसर मुकेश भट्ट के खिलाफ सीजेएम के समक्ष मामला दर्ज करवाया है।
मीडिया की खबरों में बताया गया कि चीफ जस्टिस मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार ने इस मामले की सुनवाई 8 जुलाई को निर्धारित की है। यह मामला आईपीसी की धारा 295-A जो की जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का बताया गया है और 120-B के तहत दर्ज करवाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक फिल्म के पोस्टर में कैलाश मानसरोवर की तस्वीर का इस्तेमाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचता है।
A love story that began 29 yrs ago now journeys towards a new horizon. Sadak2 – The road to love ❤️
Here’s presenting our FIRST TEASER POSTER🌞💃🏻
First day First show, from the comfort of your homes! Watch #Sadak2 on @DisneyPlusHSVIP with #DisneyPlusHotstarVIPMultiplex pic.twitter.com/CxJ3aq3xEq— Alia Bhatt (@aliaa08) June 29, 2020
आपको जानकारी हो की ‘सड़क 2’ (Sadak 2 Film) को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में जब मुकेश भट्ट ने फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऐलान किया था तभी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने की बात करने लगे थे।
The poster of #Sadak2 lands the Bhatts in legal trouble. https://t.co/jygczkUHvI
— Filmfare (@filmfare) July 3, 2020
दरअसल, भट्ट परिवार पर भी नेपोटिज्म को बढ़ाया देने का आरोप लग रहा है। जिसके चलते सुशांत सिंह को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा था। फिर महेश भट्ट की तरफ से एक बयान भी आया था, की महेश भट्ट का कहना था की सुशांत सिंह राजपूत की हालत परवीन बॉबी जैसे हो गई थी। वह बहुत बातूनी था। इस पर महेश भट्ट का काफी विरोध हुआ था।



