एक समय सडकों पर धूम मचाने वाली बाइक YAMAHA RX100 दोबारा लॉन्च होने जा रही, फिरसे मज़ा आएगा

0
6834
Yahama RX100 2026
Yamaha is planning to relaunch Yamaha RX100 in India with new engine. Yamaha RX100 relaunching in 2026 as confirmed by Yamaha Chairman.

Indore: आज के जमाने में सबसे ज्‍यादा वाहनो में टू व्‍हीलर इस्‍तेमाल की जाती है। लोगो द्वारा इससे सफर करना काफी सुविधाजनक माना जाता है। टू व्‍हीलर हर किसी के पास होती है। पहले लोग गाड़ी के लुक पर अधिक ध्‍यान नहीं देते थे।

पहले साधनो को केवल सुविधा तक ही सीमित रखा जाता था। परन्‍तु आज साधन का उपयोग सुविधा के साथ साथ अपनी छवि बनाने के लिये भी किया जाता है। आज हम देखते है कि टू व्‍हीलर हो या फिर फॉर व्‍हीलर नये नये लुक में आती है। क्‍योंकि लोग इसके लुक को देखकर ही खरीदते है।

इसी इंडियन टू व्‍हीलकर की हिस्‍टरी में अब आइकोनिक मोटरसाइकिल जिसका नाम यामाहा अरएक्‍स 100 (Yamaha RX100) है, वह फिर से जुड़ने वाली है। यह गाडी ऐसी है जिसके दीवाने हर उम्र के व्‍यकति है।

सड़को पर फिर से कब्‍जा होगा यामाहा आरएक्‍स 100 का

हाल ही में खबर मिली है कि ईशीन शीहाना जोकि यामाहा मोटर के चेयरमेंन है। उन्‍होंने खबर दी है कि यामाहा की टू व्‍हीलर आरएक्‍स 100 आने वाले समय में फिर से नये अवतार (New Look) के साथ लॉन्‍च की जायेगी। इस मोटरसाइकिल की बात करे तो यह लाखो करोड़ो व्‍यक्‍तियो की फेवरेट पसंदीदा मोटर बाइक मानी जाती है।

इसकी लोकप्रियता को देखते हुये ही कंपनी ने फिर से 100 सीसी की बाइक (100 CC Bike) जिसका नाम यामाहा आरएक्‍स 100 (Yamaha RX 100) है, आने वाले समय में सड़क में दौड़ते हुये दिखेंगी।

2026 तक नये फीचर्स के साथ लॉन्‍च हो जायेगी यामाहा आरएक्‍स-100

ऐसी खबर है कि यह बाइक 2026 के आस पस लॉन्‍च हो जायेगी। जब इस कार के लॉन्‍च होने की बात लोगो को पता चली तो सभी इससे काफी खुश दिखाई पड़े। यामाहा के जो चेयरमेन है वह इस बारे में अपने विचार रखते हुये कहते है कि वह फिर से अपनी पुरानी यामाहा आरएक्‍स-100 लॉन्‍च करने की तैयारी इसलिए कर रहे है। क्‍योंकि पुराने समय में यह लोगो की सबसे फेवरेट टू व्‍हीलर रही है।

ऐसे में इसको पुराने से बेहतर स्‍टाइल तथा नये फीचर के साथ लोगो के सामने लॉन्‍च करना उनके लिये अभी सबसे बड़़ी चुनौती है। उनका कहना है कि वह इसे बीएस6 इंजन के साथ में फिर से लॉन्‍च करेंगे। उन्‍होंने यह भी बताया कि इसे 2026 तक कुछ नये नेमप्‍लेट के साथ लोगो के समझ प्रस्‍तुत किया जायेगा।

यामाहा टू व्‍हीलर की हिस्‍टरी जाने

इस टू व्‍हीलर की हिस्‍टरी की बात करे तो यामाहा की टू व्‍हीलर जिसका नाम यामाहा आरएक्‍स100 है उसे 1985 में इंडिया में लान्‍च किया गया था। इसे लॉन्‍च करने के 11 साल बाद 1996 तक इसका उत्‍पादन किया गया।

फिर उसके बाद में इसका उत्‍पादन बंद कर दिया गया। क्‍योंकि इसकी बिक्री धीरे-धीरे बंद हो गई थी। उस समय तक हर मोहल्‍ले शहर की गली में इस बाइक को पसंद करने वाले लोग थे। वही सड़को की रौनक इसी टूव्‍हीलर से होती थी।

इन विशेष्‍ताओ के कारण लोगो की थी फेवरेट

इसकी विशेषताओ में इसकी स्‍पीड तथा ईजी हैंडलिंग लोगो के मध्‍य काफी प्रसिद्ध थी। लोग इसकी इसी विशेषता के कारण काफी पसंद किया करते थे। हालांकि ऐसा नही है अब यह गाड़ी किसी के भी पास नही है।

दरअसल यह टू व्‍हीलर आज भी कई लोग शौकिया तौर पर अपने पास रखते है। जब भी पुरानी फिल्‍मे टीवी या फिर मोबाईल पर आप देखेगे। तो इस यामाहा आरएक्‍स 100 को जरूर देखेंगे। क्‍योंकि इसे उस समय फिल्‍मों में खूब दिखाया जाता था।

100 सीसी हीरो स्प्‍लेंडर कि व्रिकी इससे होगी प्रभावित

अगर यह हो जाये कि यह यामाहा आरएक्‍स आने वाले समय में मार्केट में लॉन्‍च हो जाये, तो ऐसा अनुमान है कि इसका सबसे ज्‍यादा असर आज की 100 सीसी की जो सबसे बेस्‍ट हीरो स्‍प्‍लेंडर है, उसकी सेंलिंग बुरी तरह से प्रभावित हो जायेगी। इस टू व्‍हीलर के लॉन्‍च होने से बहुत से भारतीयो का सपना पूरा होगा। क्‍याोंकि आज यामाहा आरएक्‍स 100 लाखो करोडो लोगो के लिये एक खूबसूरत सपने के समान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here